सिर्फ 10 मिनट में बिना गैस जलाए बना लें ये 3 तरह की मिठाई, दिवाली में घर पर आए मेहमान खाकर हो जाएंगे आपके फैन

दिवाली में किचन में घंटों खड़े रहने की जरूरत नहीं है। ये त्योहार खुशियों का होता है और आप इन खुशियों को बढ़ाएं सिर्फ 10 मिनट में बनने वाली इन तीन खास मिठाइयों से। खास बात तो ये है क‍ि आप इन्‍हें बिना गैस जलाए भी बना सकती हैं।
Updated:- 2025-10-17, 12:48 IST
image

द‍िवाली का त्‍योहार नजदीक आते ही, पूरे देश में एक अलग ही रौनक देखने को म‍िलती है। इस द‍िन पूरे देश को दुल्‍हन की तरह सजाया जाता है। दिवाली पर घर सजाने, दीए जलाने और मेहमानों का स्वागत करने में ही सारा समय निकल जाता है। ऐसे में रसोई में घंटों खड़े होकर मिठाई बनाना हर किसी के बस की बात नहीं होती है, लेकिन अगर हम आपसे कहें कि आप बिना गैस जलाए, बिना झंझट पाले, सिर्फ 10 मिनट में घर पर झटपट स्वादिष्ट मिठाई बना सकती हैं, तो कैसा लगेगा?

जी हां, आज हम आपको बता रहे हैं तीन ऐसी आसान मिठाइयों के बारे में, जिन्हें बनाने के लिए न गैस-चूल्‍हा चाहिए और न ही ओवन। बस आप कम समय में ही स्‍वाद‍िष्‍ट म‍िठाई बना सकेंगी। आइए जानते हैं उन म‍िठाइयों के बारे में -

biscuit chocolate barfi

बिस्किट चॉकलेट बर्फी

सामग्री

  • कोई भी चॉकलेट या बिस्किट दो पैकेट
  • दूध आधा कप
  • चीनी दो चम्मच
  • कोको पाउडर (ऑप्‍शनल) एक चम्मच

इसे भी पढ़ें: लड्डू और बर्फी नहीं, दिवाली में इन 10 यूनिक मिठाइयों से करें मेहमानों का मुंह मीठा

म‍िठाई बनाने की विधि

बिस्किट को मिक्सर में बारीक पीस लें। अब इसमें दूध और चीनी डालकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। चाहे तो थोड़ा कोको पाउडर भी मिला सकती हैं। अब इस मिक्स को प्लेट में डालकर सेट होने दें। ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालें और फ्रिज में 15 मिनट के ल‍िए रख दें। ठंडा होने के बाद काटें और सर्व करें। झटपट बनने वाली बिस्किट चॉकलेट बर्फी तैयार है।

नारियल लड्डू (बिना गैस)

सामग्री

  • नारियल का बूरा एक कप
  • कंडेंस्ड मिल्क आधा कप
  • इलायची पाउडर चुटकीभर

लड्डू बनाने की विधि

एक बाउल में नारियल बूरा और कंडेंस्ड मिल्क मिला लीज‍िए। इसके बाद इसमें इलायची पाउडर डालें और अच्छे से मिक्स करें। जब मिश्रण हल्का चिपचिपा हो जाए, तो छोटे-छोटे लड्डू बना लें। ऊपर से थोड़ा सूखा नारियल लगाएं और फ्रिज में 10 मिनट के ल‍िए ठंडा करें। आपके नार‍ियल लड्डू झटपट बन गए।

fresh fruit laddoo recipe (2)

इंस्टेंट ड्राई फ्रूट बाइट्स

सामग्री

  • काजू, बादाम, किशमिश एक कप (बारीक कटा हुआ)
  • डेट्स (खजूर) 10 से 12
  • थोड़ा सा घी

बनाने की विधि

खजूर को छोटे टुकड़ों में काटें और मिक्सर में हल्का पीस लें। अब एक प्लेट पर थोड़ा घी लगाकर इस खजूर मिक्स को फैलाएं और ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट डाल दें। इसे हल्के हाथों से दबाएं और 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। ठंडा होने पर काट लें। हेल्दी और मीठी ड्राई फ्रूट बाइट्स तैयार है।

ये भी जानें

  • मिठाई सेट करने के लिए फ्रिज में रखना जरूरी है, इससे टेक्सचर बढ़िया आता है।
  • चाहें तो ऊपर से चॉकलेट सिरप या सिल्वर वर्क लगाकर फेस्टिव टच दे सकती हैं।
  • बच्चे हों या बड़े, सबको ये मिठाइयां जरूर पसंद आएंगी।

इसे भी पढ़ें: सिर्फ 5 रेसिपी और आपकी दीपावली सुपरहिट! फेस्‍ट‍िवल पर ट्राई करें 8 एवरग्रीन ड‍िशेज, कम समय में होंगी तैयार

इस दिवाली आप 10 मिनट में ये म‍िठाइयां बना सकती हैं। मेहमान आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे। साथ ही अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/AI Generated

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।