लो बीपी की समस्या को ठीक करने में मदद करती हैं ये होममेड स्मूदी

लो ब्लड प्रेशर जिसे हाइपोटेंशन भी कहा जाता है, एक ऐसी स्थिति है, जब व्यक्ति का रक्तचाप 90/60 से कम हो जाता है। एक स्वस्थ व्यक्ति का सामान्य रक्तचाप 120/80 होना चाहिए। लेकिन जब ब्लड का प्रेशर कम होता जाता है तो यह स्थिति काफी गंभीर हो सकती है।
लो बीपी के लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। जैसे- गर्भावस्था, हाइपोग्लाइसीमिया, ओवर द काउंटर दवाओं का सेवन करना, हीट स्ट्रोक, लिवर की बीमारी आदि।
दही से बनाएं स्मूदी
गर्मी के मौसम में दही की स्मूदी बेहद ही लाभदायक साबित हो सकती है। यह आपके बीपी को मैनेज करने के साथ-साथ आपके शरीर को ठंडक का अहसास भी दिलाएगा।
आवश्यक सामग्री-
- एक कप दही
- एक चुटकी नमक
- भुना जीरा
- एक चम्मच फ्लेक्स सीड्स
- कुछ पुदीने की पत्तियां
- आवश्यकतानुसार पानी
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले फ्लेक्स सीड्स को रोस्ट करके उसका पाउडर बना लें।
- अब दही को ब्लेंडर जार में डालें।
- आप दही में नमक, भुना जीरा और फ्लेक्स सीड्स डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें।
- अब आप इसमें कुछ पुदीने की पत्तियों को अच्छी तरह धोकर व क्रश करके एड करें।
- आप अपने टेस्ट के अनुसार स्मूदी की थिकनेस को एडजस्ट करने के लिए इसमें पानी शामिल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:ब्लड प्रेशर के लिए कौन-सा चावल होता है फायदेमंद, जानें एक्सपर्ट की राय
कॉफी व बटर स्मूदी
कॉफी व पीनट बटर की मदद से भी स्मूदी तैयार की जा सकती है।
आवश्यक सामग्री-
- कॉफी
- एक गिलास दूध
- थोड़ा सा शुगर
- एक चम्मच पीनट बटर
इस्तेमाल करने का तरीका-
- इस स्मूदी को तैयार करने के लिए आप ब्लेंडर जार में दूध में कॉफी, शुगर व पीनट बटर डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें।
- आप इस स्मूदी के टेस्ट को बढ़ाने के लिए ठंडे दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अब इस स्मूदी को आप एक गिलास में डालें और तुरंत सर्व करें। (पीरियड्स में न खाएं ये चीजें)
इसे भी पढ़ें:हाई बीपी को मैनेज करने के लिए पिएं यह ड्रिंक्स
बनाएं ग्रीन स्मूदी
लो बीपी की समस्या होने पर ग्रीन स्मूदी भी तैयार की जा सकती है। इसके लिए आपको टमाटर व पुदीना सहित कई चीजों की जरूरत होगी। यह स्मूदी आपको गर्मियों में ठंडा रखने के साथ-साथ बॉडी के सोडियम लेवल को मेंटेन रखने में भी मदद करती है।
आवश्यक सामग्री-
- टमाटर
- पालक
- पुदीने की पत्तियां
- ग्रीन हरी पत्तेदार सब्जियां
- पाइनएप्पल
- सी-सॉल्ट
बनाने का तरीका-
- इस स्मूदी को बनाने के लिए आप अपनी पसंद की हरी पत्तेदार सब्जियों को इसमें शामिल कर सकती हैं। इसमें कई तरह के फलों को भी एड किया जा सकता है।
- अब आप एक ब्लेंडर जार में टमाटर, पालक, पुदीने की पत्तियां, हरी पत्तेदार सब्जियां, पाइनएप्पल, सी-सॉल्ट को डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें।
- अगर स्मूदी की थिकनेस अधिक है तो आप इसमें थोड़ा पानी भी एड कर सकती हैं।
- अब इसे एक गिलास में निकालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।
अब अगर आप भी लो बीपी के कारण अक्सर परेशान रहती हैं तो इन स्मूदीज को अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर हेल्दी रहें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।