पीरियड्स के दौरान भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकता है नुकसान

Verified ByDietitian ExpertAnupama Girotra
पीरियड्स के दौरान पेट दर्द सबसे आम समस्या है। इस दौरान महिलाओं को मूड स्विंग्स के साथ-साथ क्रेविंग्स भी ज्यादा होती है। कभी उनका मन खट्टा तो कभी मीठा खाने का करता है। ऐसे में महिलाएं अक्सर जल्दबाजी के चक्कर में कुछ भी खा लेती है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि पीरियड्स के दौरान गलत खाद्य पर्दाथ खाने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं? पेट में दर्द से लेकर ब्लोटिंग तक की परेशानी हो सकती है। इसलिए आपको इस दौरान अपनी सेहत के साथ-साथ खाने का भी खास ध्यान रखना चाहिए।
ऐसे कुछ फूड्स हैं, जिनका सेवन पीरियड्स के दौरान हानिकारक हो सकता है। इस विषय पर हमने अनुपमा गिरोत्रा से बात की है, जो पेशे से डाइटिशियन और न्यूट्रीनिस्ट हैं। उन्होनें बताया कि अल्कोहल जैसी चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इससे शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही पीरियड में दर्द बढ़ सकता है।
कॉफी से हो सकता है नुकसान
चटपटा खाना न खाएं
पीरियड्स के दौरान चटपटा खाना नहीं खाना चाहिए। क्योंकि स्पाइसी खाने से वाटर रिटेंशन हो सकता है, जिससे पीरियड्स के दौरान सूजन हो सकती है। इसके अलावा ज्यादा मिर्ची वाला खाना खाने से पेट में दर्द हो सकता है। जिसके कारण पीरियड क्रैंप्स ज्यादा होने लगते हैं।
प्रोसेस्ड फूड का सेवन न करें
इसे भी पढ़ें:Expert Tips: पीरियड्स में हेल्दी रहने के लिए इन फूड्स का करें सेवन
रेड मीट से करें परहेज
पीरियड्स के दौरान हमारा शरीर प्रोस्टाग्लैंडीन रिलीज करता है, जिससे यूटर्स सिकुड़ता है और ब्लड फ्लो होता है। वहीं रेड मीट में अधिक मात्रा में प्रोस्टाग्लैंडीन पाया जाता है। जिसका सेवन पीरियड्स में आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। शरीर में प्रोस्टाग्लैंडीन की अधिक मात्रा से पेट में दर्द हो सकता है। (पीरियड्स से पहले होने वाले सिरदर्द के लिए नुस्खा)
इसे भी पढ़ें:एक्सपर्ट के बताए इन टिप्स को अपनाकर हैवी पीरियड्स को करें हैंडल
डेयरी प्रोडक्ट्स
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।