धूल-मिट्टी को साफ करेगा ये होममेड क्लींजर, एक्सपर्ट ने बताया बनाने का सस्ता और आसान तरीका

अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है तो वहीं कुछ महिलाएं घरेलू नुस्खे भी आजमाती है। ऐसे में अगर आप भी चेहरे पर जमी धूल मिट्टी को कम करने के लिए क्लींजर का इस्तेमाल करती हैं, तो आप बाजार के महंगे क्लींजर के बजाय आप घर पर होममेड क्लींजर तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट से इसे बनाने का आसान तरीका।
चेहरे के लिए होममेड क्लींजर
नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि क्लींजर आपकी स्किन से धूल-मिट्टी को हटाने का काम करता है साथ ही मेकअप को भी साफ करता है। ऐसे में आप घर पर रहकर कुछ चीजों का इस्तेमाल कर आसानी से क्लींजर बना सकती हैं। क्लींजर बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

यह भी पढ़ें: स्किन टाइप के अनुसार करें क्लींजर का चुनाव, नहीं तो हो सकता है स्किन को नुकसान
होममेड क्लींजर के लिए सामग्री
- कच्चा दूध
- शहद
- दही
होममेड क्लींजर बनाने का तरीका
आप घर पर रहकर आसानी से क्लींजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। होममेड क्लींजर बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटी कटोरी ले और उसमें थोड़ा दही और कच्चा दूध मिक्स कर ले। अब इसमें आधा चम्मच शहद मिलाएं और इस पेस्ट को अच्छी तरह फेंट ले। अब कॉटन की मदद से आप इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा सकती हैं। 5 मिनट तक इसे लगा रहने दे और सर्कुलर मोशन में चेहरे की मसाज करें। 2 से 3 मिनट तक मसाज करने के बाद आप अपने चेहरे को साफ पानी से धो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: होठों की ड्राइनेस से आप भी हैं परेशान, तो इस एक चीज को हफ्ते भर लगाने से मिलेगा आराम
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।