Dil Se Indian: विदेश से दूर ऐसे बनाएं बंसत पंचमी, घर पर इस तरह से बनाएं केसरी नारियल लड्डू

बसंत पंचमी के दिन घरों में सरस्वती पूजा की जाती है। इस दिन पीले कपड़े पहने जाते हैं और पीले पकवान माता सरस्वती को चढ़ाए जाते हैं। यह वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। इस दिन के बाद से वातावरण में गर्माहट हो जाती है। बसंत पंचमी में फूलों में बाहर आ जाती है और चारों तरफ जश्न का माहौल रहता है।
हालांकि, जो लोग घर से बाहर रहते हैं उन्हें यह दिन बहुत याद आएगा। घर में परिवार के साथ किचन में तरह-तरह के पकवान और व्ंयजन बनाने के वो दिन याद आएगा। ऐसे में अगर आप भी घर से बाहर हैं, तो हम आपके लिए एक ऐसी स्वीट डिश लेकर आए हैं जो हर घर पर बनाए जाते हैं।
हम आपको नारियल के लड्डू की रेसिपी बताएंगे,वो भी बिल्कुल वैसे ही जैसे घर में मम्मियां बनाती है। केसर के नारियल लड्डू, ऐसी भारतीय मिठाई है जो परंपरा और उत्सव का सार दर्शाती है। अपनी इसी परंपरा का जश्न को अब आप कहीं भी मना सकते हैं।
केसरी नारियल लड्डू बनाने के लिए समाग्री-

- 2 कप सूखा नारियल
- 1 कप कंडेंस्ड मिल्क
- 3-4 धागे केसर
- 1/2 चम्मच इलायची पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच घी
- सिल्वर वर्क
इसे भी पढ़ें: Festival Delight: त्यौहारों में लड्डू बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान
केसरी नारियल लड्डू बनाने का तरीका-
- एक पैन में सूखे नारियल को धीमी आंच पर हल्का सुनहरा भूरा होने तक भून लें। जलने से बचाने के लिए इसे लगातार हिलाते रहें।
- भुने हुए नारियल में कंडेंस्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए। इस मिश्रण को पैन में चिपकने से बचाने के लिए धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं।
- कुछ मिनटों के बाद मिश्रण में केसर भिगोया हुआ दूध और इलायची पाउडर मिलाएं। तब तक पकाते और हिलाते रहें जब तक कि मिश्रण गाढ़ा न हो जाए और पैन के किनारे न छोड़ने लगे।
- आंच बंद कर दें और मिश्रण को कुछ मिनट के लिए ठंडा होने दें।
- अब अपने हाथों में थोड़ा-सी घी लगाएं। मिश्रण का एक छोटा-सा हिस्सा लें और इसे अपनी हथेलियों के बीच घुमाकर लड्डू का आकार दें।
- इसी तरह तैयार मिश्रण से 12-14 लड्डू बनाकर तैयार कर लें।
- इसके ऊपर से सिल्वर वर्क लगाएं। अपने घर पर बने केसर नारियाल लड्डुओं का आनंद लें। आप लड्डुओं को एयरटाइट कंटेनर में रखकर हफ्ते भर तक रख सकते हैं।
लड्डू बनाने के लिए ये टिप्स याद रखें-

- अच्छे स्वाद के लिए हमेशा अच्छी क्वालिटी वाली सामग्री का उपयोग करें। ताजा सूखा नारियल, अच्छी गुणवत्ता वाला केसर और फ्रेश इलायची पाउडर चुनें।
- सूखे नारियल को भूनना बहुत जरूरी है। धीमी आंच पर नारियल को हल्का सुनहरा भूरा होने तक भूनने से यह न केवल स्वाद बढ़ाता है बल्कि लड्डू को एक स्वादिष्ट बनावट भी देता है।
- भुने हुए नारियल में कंडेंस्ड मिल्क डालते वक्त ध्यान रखें कि इसकी कंसिस्टेंसी अच्छी हो। आपका मिश्रण इतना गाढ़ा होना चाहिए कि लड्डू बनाते समय उसका आकार बना रहे।
- लड्डू का आकार देने से पहले मिश्रण को कुछ मिनट तक ठंडा होने दें। जब मिश्रण ठंडा हो जाएगा, तब इसे आकार देना आसान होगा।
- जब लड्डू पूरी तरह से ठंडे हो जाएं तो इन्हें एक एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख लें। यह उनकी ताजगी बनाए रखने में मदद करता है और उन्हें ड्राई होने से बचाता है।
- परोसने से पहले लड्डुओं को कमरे के तापमान पर आने दें। यह अच्छा टेक्सचर और स्वाद सुनिश्चित करता है।
इसे भी पढ़ें: हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद हैं दलिया के लड्डू, ऐसे करें तैयार
अब बताइए है न कितना आसान घर पर लड्डू बनाना। इसी तरह से आप भी केसर वाले लड्डू बनाएं और सरस्वती पूजा में भोग में भी चढ़ाएं। ये लड्डू आपको और आपके फ्रेंड्स क भी बहुत पसंद आएंगे।
हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आएगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
