Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:13 AM IST

भाई दूज पर बनाएं पिंक नारियल का लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते ही भाई करेगा तारीफ; नोट करें रेसिपी

भाई-बहन के अटूट प्यार का प्रतीक भाई दूज का त्योहार इस साल 23 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस मौके पर आप अपने भाई का मुंह मीठा करने के लिए नारियल के लड्डू बना सकती हैं। नीचे देखिए रेसिपी-
Updated:- 2025-10-23, 09:05 IST
Coconut ladoo with condensed milk

दिवाली के तीसरे दिन भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। भाई दूज का त्योहार, भाई और बहन के पवित्र रिश्ते और स्नेह का प्रतीक है। इस शुभ दिन पर बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और समृद्धि की कामना करती हैं और मुंह मीठा कराती हैं। अगर आप इस बार कोई ऐसी मिठाई बनाना चाहती हैं जो झटपट बन जाए और उसका स्वाद हलवाई की दुकान से भी बेहतर हो, तो पिंक नारियल के लड्डू एक बेहतरीन विकल्प हैं।  इसकी खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको घंटों किचन में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नीचे देखें पिंक नारियल लड्डू बनाने की रेसिपी-

पिंक नारियल का लड्डू Recipe Card

पिंक नारियल का लड्डू बनाने का तरीका

Vegetarian Recipe
Total Time: 40 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 25 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • कद्दूकस किया हुआ नारियल – 2 कप
  • कंडेन्स्ड मिल्क – 1 कप
  • गुलाब जल – 1 छोटा चम्मच
  • इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • पिंक फूड कलर – 2–3 बूंद
  • घी – 1 छोटा चम्मच
  • ड्राई फ्रूट्स

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले एक नॉन-स्टिक कड़ाही को धीमी आंच पर रखें और उसमें 1 छोटा चम्मच घी डालें।

  2. Step 2:

    इसके बाद घी को हल्का गर्म करें, फिर इसमें 2 कप नारियल का बुरादा डालें।

  3. Step 3:

    फिर नारियल को 2 से 3 मिनट तक धीमी आंच पर भूनें।

  4. Step 4:

    इसके बाद भुने हुए नारियल में 1/4 कप दूध और कंडेंस्ड मिल्क डालें।

  5. Step 5:

    फिर मिश्रण को धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें।

  6. Step 6:

    मिश्रण इतना गर्म होना चाहिए कि आप उसे हाथ से छू सकें।

  7. Step 7:

    इसके बाद हथेलियों पर हल्का सा घी लगाएं।

  8. Step 8:

    फिर मिश्रण का छोटा-सा हिस्सा लेकर उसे गोल आकार दें।

  9. Step 9:

    इसके बाद तैयार लड्डू को बचे हुए सूखे नारियल के बुरे में अच्छी तरह रोल करें।

पिंक नारियल लड्डू बनाने की विधि

Pink coconut ladoo

  • सबसे पहले एक नॉन-स्टिक कड़ाही को धीमी आंच पर रखें और उसमें 1 छोटा चम्मच घी डालें।
  • इसके बाद घी को हल्का गर्म करें, फिर इसमें 2 कप नारियल का बुरादा डालें।
  • फिर नारियल को 2 से 3 मिनट तक धीमी आंच पर भूनें।
  • इसके बाद भुने हुए नारियल में 1/4 कप दूध और कंडेंस्ड मिल्क डालें।
  • फिर मिश्रण को धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें।
  • जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे, तो इसमें फूड कलर, इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • गैस बंद कर दें और मिश्रण को तुरंत एक प्लेट में निकालकर हल्का ठंडा होने दें।
  • मिश्रण इतना गर्म होना चाहिए कि आप उसे हाथ से छू सकें। अगर मिश्रण ज्यादा ठंडा हो गया तो लड्डू बनाने में मुश्किल होगी।
  • इसके बाद हथेलियों पर हल्का सा घी लगाएं।
  • फिर मिश्रण का छोटा-सा हिस्सा लेकर उसे गोल आकार दें।
  • इसके बाद तैयार लड्डू को बचे हुए सूखे नारियल के बुरे में अच्छी तरह रोल करें।
  • सभी लड्डू इसी तरह तैयार कर लें।

Bhai Dooj sweets

इसे भी पढ़ें- सिर्फ 10 मिनट में बिना गैस जलाए बना लें ये 3 तरह की मिठाई, घर पर आए मेहमान खाकर हो जाएंगे आपके फैन

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।