हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद हैं दलिया के लड्डू, ऐसे करें तैयार 

अगर आप बेसन के लड्डू खाकर बोर हो गए हैं तो आप दलिया के लड्डू की ये रेसिपी ट्राई कर सकती हैं क्योंकि इसमें प्रोटीन, फाइबर और कैल्शियम पाया जाता है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-03-27, 10:12 IST
easy dalia laddu recipe at home

दलिया का नाम सुनते ही हमारा मुंह बना जाता है क्योंकि हमारे लिए दलिया सिर्फ बीमार लोगों के खाने वाली चीज है, लेकिन क्या आपको पता है कि ये कितना फायदेमंद होता है। इसमें फास्फोरस, थायमिन, फोलेट, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन, जिंक, फाइबर और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

यही वजह है कि दलिया को कई तरह से बनाया जाता है। कुछ लोग मीठा दलिया बनाते हैं, तो कुछ इसमें बहुत सब्जियां, दाल आदि डालकर खाते हैं। हालांकि, दलिया से जुड़ी ये सारी रेसिपीज अब बोरिंग लगने लगी हैं, जिसे हम खाना पसंद नहीं करते। ऐसे में अगर आप दलिया के साथ कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो दलिया लड्डू ट्राई कर सकती हैं। इसकी आसान रेसिपी हम आपके साथ साझा कर रहे हैं।

दलिया के लड्डू Recipe Card

आप घर पर आसानी से दलिया के लड्डू तैयार कर सकती हैं।

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 15 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • दलिया - 2 कप
  • दूध - 3 कप
  • घी- 4 बड़े चम्मच
  • बादाम- 6 (बारीक कटे हुए)
  • काजू- 7 (बारीक कटे हुए)
  • चीनी - 1 कप

Step

  1. Step 1:

    दलिया को एक बाउल में निकाल लें और धोकर साफ कर लें। फिर गैस पर एक पैन गर्म करें और घी डालकर पिघलने दें। 

  2. Step 2:

    जब फिर गर्म हो जाए तो दलिया डालकर लगातार चलाते रहें और खुशबू आने तक भून लें।

  3. Step 3:

    जब दलिया हल्का ब्राउन हो जाए तो दूध डालें और ढक कर 15 मिनट तक पका लें। 

  4. Step 4:

    दूध सूखने लगे तो फिर इसमें चीनी या गुड़ के बुरादे को डालकर पकने दें।

  5. Step 5:

    अच्छी तरह से पकने के बाद इस मिश्रण को थोड़ी देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें और बाद में लड्डू के शेप दें।

  6. Step 6:

    आपके टेस्टी और हेल्दी दलिया के लड्डू खाने के लिए तैयार हो चुके हैं, जिसे आप सर्व कर सकती हैं।

विधि

Dalia recipe in hindi

  • दलिया के लड्डू बनाने के लिए दलिया को एक बाउल में निकाल लें और धोकर साफ कर लें। फिर गैस पर एक पैन गर्म करें और घी डालकर पिघलने दें। (दलिया के लजीज स्नैक्स)
  • जब फिर गर्म हो जाए तो दलिया डालकर लगातार चलाते रहें और खुशबू आने तक भून लें। जब दलिया हल्का ब्राउन हो जाए तो दूध डालें और ढक कर 15 मिनट तक पका लें।

इसे ज़रूर पढ़ें- जौ का दलिया है स्वास्थ्य के लिए बेहतर, जानें इसे घर में बनाने की रेसिपी

  • दूध सूखने लगे तो फिर इसमें चीनी या गुड़ के बुरादे को डालकर पकने दें। अब दलिया के मिश्रण में इलायची का पाउडर नट्स डाल दें।
  • अच्छी तरह से पकने के बाद इस मिश्रण को थोड़ी देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें और बाद में लड्डू के शेप दें। आप लड्डू को बड़ा या छोटा बना सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें- दलिया को दें चॉकलेटी फ्लेवर, जानिए आसान रेसिपी

  • आपके टेस्टी और हेल्दी दलिया के लड्डू खाने के लिए तैयार हो चुके हैं, जिसे आप सर्व कर सकती हैं।

Image Credit-(@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।