
गांव से होता पलायन लोगों को अपने घर से दूर कर रहा है। अपनी जड़ों से दूर कर रहा है। ऐसे में विदेश में रहने वालों लोगों को घर की और पारंपरिक व्यंजनों की याद आना लाजमी है। हमारे देश के हर कोने में ऐसे तमाम व्यंजन हैं, जो देश की संस्कृति को समेटे हुए हैं। उनसे जुड़ी कहानियां और किस्से दिलचस्प हैं।
वहीं, उत्तराखंड जैसे राज्य का खान-पान और तमाम व्यंजन राज्य की संस्कृति को दर्शाते हैं। कई पारंपरिक डिशेज के बीच एक बहुत पॉपुलर मिठाई अरसा है। यह चावल और गुड़ से तैयार किया जाता है। गढ़वाल में किसी खास मौके पर जैसे शादियों में अरसे बनाए जाते हैं। मेहमानों को भाजी बॉक्स में अरसे भी मिलते हैं।
वहीं, जब बेटी अपने मायके जाती है तो उसके लिए अरसे बनाए जाते हैं और उसके ससुराल क लिए भी अरसे बनाकर भेजे जाते हैं। इन अरसों को भाग्य और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है।
मैं गढ़वाल से ताल्लुक रखती हूं, लेकिन शहर में रहते हुए गांव जाना बहुत कम होता है। ऐसे में कभी-कभी अरसे खाने का बहुत मन करता है। मुझे यकीन है ऐसा आपमें से कई लोगों के साथ होगा। विदेश में रह रहे लोगों को खासतौर से अपने घर के बने व्यंजनों की याद आती होगी। आज बस इसलिए हम दिल से इंडियन की इस सीरीज में आपको अरसे बनाने का तरीका बताएंगे। साथ ही, आप ऐसे टिप्स जान सकते हैं जिनकी मदद से बिल्कुल गांव से अरसे बनाने में आप कामयाब होंगे।

इसे उत्तराखंड के साथ-साथ राजस्थान में भी बनाया जाता है। इसे चावल के आटे, गुड़ और घी से तैयार किया जाता है। इसकी छोटी टिक्कियां बनाकर डीप फ्राई किया जाता है। यह बाहर से क्रिस्पी होता है और अंदर से सॉफ्ट होता है। गुड़ का स्वाद इस काफी स्वादिष्ट बनाता है।
इसे भी पढ़ें: बचे हुए चावल से झटपट बनाएं ये स्पेशल मिठाइयां, त्योहार की खुशियां हो जाएंगी दोगुनी

इसे भी पढ़ें: नाश्ते में गुड़ और चावल की मदद से बनाएं मीठा डोसा, जानिए आसान विधि
अब आप भी घर से दूर रहकर घर वाले अरसे बनाकर उनका मजा ले सकते हैं। अगर आप इस स्वीट डिश को बनाने के लिए अलग ट्रिक्स आजमाते हैं, तो हमारे साथ उन्हें शेयर करें।
हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर आगे शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।