Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    ऐसे बनता है 81 लेयर वाला वरकी परांठा जिसे लच्छेदार चुरचुर परांठा भी कहते हैं

    वरकी परांठा कहें या फिर लच्छे वाला चुर-चुर परांठा इसका स्वाद अच्छी खासी dieting करने वाली लड़कियों के मुंह में भी पानी ले आता है। इसे बनाना आसान काम नहीं है। आइए आपको वरकी परांठा बनाना सीखाते हैं। 
    author-profile
    • Inna Khosla
    • Her Zindagi Editorial
    Updated at - 2018-10-29,18:33 IST
    Next
    Article
    chur chur warqi paratha

    वरकी परांठा कहें या फिर लच्छे वाला चुर-चुर परांठा इसका स्वाद अच्छी खासी dieting करने वाली लड़कियों के मुंह में भी पानी ले आता है। इसे बनाना आसान काम नहीं है। भले ही इसे बनाने में आपको थोड़ा ज्यादा समय लगे लेकिन इसके स्वाद के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत करने में क्या परेशानी है। वैसे आपको बाज़ार में हर बड़े रेस्टोरेंट और होटल में ये खाने के लिए जरूर मिलेगा। खासकर चांदनी चौक की परांठा वाली गली में इन परांठों के लिए लोग स्पेशली दूर-दूर से आते हैं आइए अब आपको इसकी रेसिपी बताते हैं। वरकी परांठा की रेसिपी आप जान लें फिर आप इसे आसानी से अपने घर पर कभी भी बना सकती हैं। अगर आप अपने घर पर किसी दिन खास खाने का प्लान बना रही हैं तो अपने शाही पकवान में आप इस लच्छेदार चुर-चुर परांठे को भी जरूर शामिल कर सकती हैं। आइए आप इसे घर पर कैसे बनाना है और इसके लिए आपको क्या चाहिए ये सब बताते हैं। 

    वरकी परांठा बनाने की सामग्री

    • मैदा- 150 ग्राम 
    • गेहूं का आटा- 150 ग्राम 
    • घी - 3-4 टेबल स्पून 
    • अजवायन - ½ छोटी चम्मच 
    • नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार

    नोट: वरकी परांठा बनाने के लिए आप बराबर मात्रा में मैदा और गेहूं का आटा लें।

    वरकी परांठा बनाने की विधि

    ऐसे गूंदे परांठे का आटा

    • सबसे पहले आप एक बड़ा बाउल लें और उसमें मैदा और गेहूं का आटा डाल दें। अब इसमें आप नमक, अजवायन और 2 चम्मच देसी घी डालकर आप इसे अच्छी तरह से गूंद लें। आटे को गूंदते समय आप पानी धीरे-धीरे डालिये क्योंकि वरकी परांठा बनाने के लिए आटा ना तो ज्यादा सख्त होना चाहिए और ना ही ज्यादा ढीला आप इसे नरम ही गूंदें।
    • अब आप इसके परांठे बनाने से पहले इस आटे को लगभग आधे घंटे के लिए ढक कर रख दें। आटा गूंदते ही परांठा ना बनाए स्वाद कम मिलेगा। 
    • परांठे बनाने से पहले आप आटे को एक बार फिर से हाथ में घी लगाकर मसल लें। 

    Read more: ऐसे बनाएं मूली वाली मक्की की रोटी कि बनाते समय टूटे नहीं

    परांठा ऐसे बेलें

    • वरकी परांठे का सारा स्वाद उसे बेलने पर निर्भर करता है अगर आपने इसे सही तरीके से नहीं बेला तो ये स्वादिष्ट नहीं बनेगा। इसलिए आपको ये बताते हैं कि आपको वरकी परांठा बनाने के लिए इसे कैसे बेलना है। 
    • हाथ में हल्का सा घी लगाकर आप आटे से एक लोई निकाल लें। इस लोई को हाथ से गोल करें। 
    • अब आप इसे सूखे आटे में लपेट कर इसे चकले पर बहुत पलता बेलें। 

    warqi chur chur paratha

    • अब जिसे आपने बेला है उसके चारों तरफ आप घी फैला दीजिए और इसके 3 भाग करते हुए उसे मोड़ लीजिए। पहले थोड़ा सा मोड़कर उसके ऊपर घी लगाकर फैलाएं फिर दूसरे भाग को मोड़ें और पहले के ऊपर रखकर फिर इस पर भी घी लगाकर फैला दें और फिर से इसे फोल्ड करके घी लगइए और दूसरे भाग को फोल्ड करते हुए चकोर लोई तैयार करें
    • अब आप इस चकोर लोई को सूखे आटे में लपेटकर दोबारा चौकोर पतला परांठा बेल लें परांठे के ऊपर घी लगाकर फैला दीजिए और परांठे को फिर से पहले के जैसे तीन भाग में मोड़ लीजिए. परांठे पर थोड़ा सा घी लगाकर इसे फिर से तीन भाग में फोल्ड कर लें चौकोर लोई बनकर तैयार है।
    • इसे फिर से सूखे आटे में लपेटकर चकोर पतला परांठा बेलकर तैयार कर लें। 

    परांठे को आगे कैसे बनाना है ये आपको बताएंगे लेकिन आइए आपको पहले बताते हैं कि शेफ संजीव कपूर perfect cooking के बारे में क्या बता रहे हैं-

    • अब आप इसे अगर काउन्ट करेंगी तो इस परांठे की 81 लेयर बन चुकी होंगी। इसे अब आप गर्म तवे पर डाल सकती हैं। 

    Read more: ढाबे के स्वाद में ऐसा क्या था खास कि आज 5 रेस्टोरेंट की मालिक है दुआ फैमिली

    नोट: आप चाहें को भरवा वरकी परांठा भी बना सकती है आप इसमें जो मिश्रण भरना चाहती हैं बस से बेलते समय आटे में भर लें। 

    ऐसे सेकें वरकी परांठा

    • पहले तवे को गैस पर गर्म करने के लिए रख दें। तवे के चारों ओर आप घी फैलाते हुए डालकर उसे चिकना कर लें। 
    • अब आप इस तवे पर वरकी परांठा डालकर उसे धीमी आंच पर सेकें। 
    • परांठा जब एक तरफ से सिके तब ही आप इसे पलटाएं। अब आप इसे दोनो तरफ से तेल लगाकर धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक अच्छे से सेकें। 
    • धीमी आंच पर परांठा सेकने में ज्यादा समय लगेगा इसलिए आप ये परांठा जल्दबाज़ी मे ना बनाएं।

    laccha chur chur warqi paratha

    Tips: अगर आप ये परांठा तेज़ आंच पर सेकेंगी तो ये क्रिस्पी नहीं बनेगा। वरकी परांठा या लच्छेदार चुरचुर परांठा खाने का स्वाद तभी है जब ये क्रिस्पी और कुरकुरा हो नहीं तो ये बाकी आम परांठो की तरह ही लगेगा इसलिए आप इसे सिर्फ धीमी आंच पर ही आराम से सेकें। 

    अब इसे शाही पनीर, दाल मक्खनी या फिर किसी भी रस्सेदार सब्जी के साथ खा सकती हैं। अगर आप सब्जी नहीं खाना चाहती तो आप इसे दही या रायते के साथ खाए इसका स्वाद बढ़ जाएगा। वैसे आप चुरचुर परांठे को किसी भी चटपटे अचार के साथ भी खा सकती हैं।

    Read more: मूलचंद परांठे वाला है मशहूर, ऐसा क्या है इसमें खास जो शाहरुख खान भी आते थे यहां

    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi