40 साल पहले खोला था एक ढाबा आज ये 5 रेस्टोरेंट के मालिक बन चुके हैं। ऐसा क्या खास है इनके हाथों के स्वाद में कि एक बार इनके यहां जो खाना खाने आता है वो फिर लौटकर बार-बार यहीं आ जाता है। पैसे खर्च करने के बावजूद भी लोग सड़क पर खड़े होकर खाना खाने के लिए तैयार है लोग तो छोड़िए बॉलीवुड के स्टार्स भी यहां का खाना सड़क पर खड़े होकर आराम से खाते हैं। हम बात कर रहे हैं दिल्ली के सफदरजंग एनक्लेव के राजेन्द्र दा ढाबा की। ये ढाबा पूरी दिल्ली में मशहूर है। जब भी किसी का मन बाहर का स्वादिष्ट खाना खाने का करता है खासकर non vegetarian खाने का मन करता है तो वो सीधा राजेन्द्र के ढाबे पर आ जाते हैं। यहां का चिकन जितना स्वादिष्ट है उससे कही ज्यादा स्वादिष्ट मटन है और सिर्फ non vegetarian फूड ही नहीं बल्कि इनका vegetarian फूड का स्वाद भी लाजवाब है।
राजेन्द्र दा ढाबा नाम से 40-50 साल पहले एक छोटी सी दुकान से राजेन्द्र दुआ जी ने इसकी शुरूआत की थी। सबसे पहले उन्होंने अपने हाथों से लोगों को फिश फ्राई, मटन कोरमा, चिकन करी और नान बनाकर खिलाए। वैसे आपको बता दें कि उसी रेसिपी से आज भी यहां पर चिकन करी बनायी जाती है। पहले यहां पर सिर्फ non vegetarian खाना ही लोगों का खिलाया जाता था। आसपास के लोग उनके ढाबे पर आते और उनके यहां खाना खाकर उनकी खूब तारीफें करते। ये सिलसिला सालों साल चलता रहा और राजेन्द्र दुआ की इस मेहनत का ये नतीजा है कि आज इसी मार्केट में उनके 5 अलग-अलग आलीशान रेस्टोरेंट है।
बॉलीवुड स्टार्स ने राजेन्द्र दा ढाबा पर खाया खाना
फिल्म दावते ए इश्क के प्रमोशन के दौरान जब परिनीति चोपड़ा और आदित्य रॉय कपूर दिल्ली आए थे तब उन्होंने भी राजेन्द्र के ढाबे के बाहर खड़े होकर खाना खाया था। इस ढाबे के खाने के स्वाद ने बॉलीवुड के इन स्टार्स को भी सड़क पर खाना खाने के लिए मजबूर कर दिया तो ऐसे में अब आप ये समझ ही गई होंगी कि यहां का खाना कितना मशहूर है और इसका स्वाद लोगों को कितना पसंद है।
Non Vegetarian के लिए है मशहूर राजेन्द्र दा ढाबा
Image Courtesy: Migrationology/Wordpress.com
राजेन्द्र दा ढाबा में हर तरह का खाना मिलता है लेकिन non vegetarian खाने में यहां पर तंदूरी चिकन, मलाई चिकन, चिकन कोरमा, तंगड़ी कबाब, फिश फ्राई, गोटी कबाब, चिकन करी, मटन कोरमा लोगों को खास पसंद हैं। इसके अलावा इसके साथ जो नान, रोटी और बाकी breads serve की जाती हैं वो भी खाने में बहुत tasty होती हैं। ये खाना इतना heavy होता है लेकिन फिर भी इसका स्वाद आपको पेट भरने के बाद भी और खाना खाने के लिए मजबूर कर ही देता है।
वैसे non vegetarian के अलावा vegetarian फूड में भी यहां पर बहुत अच्छे options हैं दही के कबाब, सोया चाप, मलाई चाप, और कई ऐसी चीज़े हैं जिनका स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा।
Read more: मूलचंद परांठे वाला है मशहूर, ऐसा क्या है इसमें खास जो शाहरुख खान भी आते थे यहां
राजेन्द्र दा ढाबा फैमिली रेस्टोरेंट बन चुका है
Image Courtesy: rdxrestrobar.com
राजेन्द्र का ढाबा आज भी इसी सफदरजंग एन्क्लेव मार्केट में है और इसके साथ अब 5 और रेस्टोरेंट भी खुल चुके हैं। हमारी बात जब राजेन्द्र दा ढाबा पर राजीव से हुई तो उन्होंने हमें बताया कि रेस्टोरेंट के अंदर अगर आप बैठकर ये खाना खा रही हैं तो इसके लिए आपको 40 प्रतिशत ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेगें। लेकिन स्वाद आपको एक जैसा ही मिलेगा। ऐसा नहीं है कि ढाबे औह रेस्टोरेंट का स्वाद अलग हो।
Read more: चांदनी चौक की परांठे वाली गली के स्वाद में क्या है खास?
राजीव ने हमें ये भी बताया कि 4 दशक पहले राजेन्द्र दुआ ने अपने नाम से इस बाजार में छोटा सा काम शुरू किया था फिर उनका ढाबा दुकान में बदला और अब यहीं पर उनके 5 रेस्टोरेंट हैं। अब उनका ये काम उनका बेटा भूषण कुमार संभालता है अपने पिता की इस मेहनत को यहां तक लेकर आने के लिए उनके बेटे ने भी बहुत मेहनत की है। यानि दिल्ली के मशहूर राजेन्द्र दा ढाबा का बिज़नेस अब उनकी दूसरी पीढ़ी संभाल रही है।
अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो आपको साउथ दिल्ली के इस मशहूर राजन्द्र दा ढाबा के बारे में जरूर पता होगा। आप अगर दिल्ली घूमने आ रहे हैं और अच्छा खाना कहां मिलेगा तलाश रहे हैं तो यहां आकर आपका मन जरुर खुश हो जाएगा। राजन्द्र दा ढाबा का खाना इतना मशहूर है कि यहां पर लोग अपना ऑर्डर देने के बाद कुछ देर इंतज़ार करते हैं। ढाबे के बाहर हमेशा भीड़ लगी रहती है। सड़क पर इतने लोग अगर आपको बाजार में दिखे तो आप समझ जाएंगी कि ये राजेन्द्र दा ढाबा ही है।