Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:59 PM IST

घर में ऐसे बनाएं अदरक और हरी मिर्च की टेस्टी चाय, नोट करें रेसिपी

क्या आप बाजार जैसी हरी मिर्च की तीखी चाय घर पर बनाने की विधि जानना चाहते हैं? फिर इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।
Updated:- 2022-08-26, 11:11 IST
green chilli ginger tea recipe in hindi

भारत में चाय पीने वालों की कमी बिल्कुल भी नहीं है। यहां सुबह से लेकर रात होने तक लोग चाय की चुस्की लेना नहीं भूलते। इसलिए चाय के बहुत सारे ऑप्शन भी बाजारों में आने लगे हैं। अदरक वाली चाय तक तो ठीक है, लेकिन अब हरी मिर्च की तीखी चाय भी काफी पसंद की जा रही है। साथ ही साथ कई रेस्तरां और कैफे में भी अब हरी मिर्च की चाय परोसी जाने लगी है।

हालांकि, कई जगहों पर हरी मिर्च की चाय खाने के बाद या फिर स्नैक्स में सर्व की जाती है। बता दें कि इसकी रेसिपी बनाना भी बहुत आसान है और अगर आपको लगता है कि बाजार जैसी ग्री चिली टी नहीं बना सकते हैं, तो जान लें कि इसे घर पर बनाया जा सकता है। तो आइए आपको हरी मिर्च की स्वादिष्ट और झटपट बनने वाली रेसिपी भी बता दें।

हरी मिर्च की चाय Recipe Card

आप घर पर इन स्टेप्स से हरी मिर्च की टेस्टी चाय बना सकती हैं।

Vegetarian Recipe
Total Time: 10 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 5 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Breakfast
Calories: 125
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • 1 कप- दूध
  • 1/2 कप पानी
  • 1 चम्मच- चाय की पत्ती
  • 1/2 इंच- अदरक (पिसा हुआ)
  • 2- हरी मिर्च (कटी हुई)
  • 1 चम्मच- चीनी

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले एक फ्राइंग पैन में आधा कप पानी डालकर धीमी आंच पर उबाल लें।

  2. Step 2:

    फिर इसमें चाय की पत्ती, अदरक का टुकड़ा, कटी हुई हरी मिर्च हल्की आंच पर रख दें।

  3. Step 3:

    अब इसमें दूध और चीनी डालकर 2 मिनट तक उबालें और एक कप में निकाल लें।

  4. Step 4:

    बस आपकी हरी मिर्च की चाय तैयार है। इसे अब आप सर्व कर सकती हैं।

बनाने का तरीका

hari mirch tea

  • हरी मिर्च की चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक फ्राइंग पैन में आधा कप पानी डालकर धीमी आंच पर उबाल लें। (मसाला चाय रेसिपी)
  • फिर इसमें चाय की पत्ती, अदरक का टुकड़ा, कटी हुई हरी मिर्च आदि डालें और 3 मिनट तक हल्की आंच पर पकने दें।

इसे ज़रूर पढ़ें- 10 मिनट में घर पर बनाएं रिफ्रेशिंग लेमन आइस्ड टी, ये रही रेसिपी

  • अब इसमें दूध और चीनी डालकर 2 मिनट तक उबाल लें। अगर आप चाहें को ब्लैक टी भी बना सकती हैं।
  • इसके लिए आपको इसमें सिर्फ चीनी ही डालनी होगी और 2 मिनट तक धीमी आंच पर उबालना होगा।

इसे ज़रूर पढ़ें- सुबह नाश्ते में सर्व करें कश्मीरी गुलाबी चाय, जानें बनाने की आसान विधि

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।