सुबह नाश्ते में सर्व करें कश्मीरी गुलाबी चाय, जानें बनाने की आसान विधि

सुबह-सुबह चाय पीना किसे पसंद नहीं होता है भला। कई लोग को नॉर्मल दूध की चाय पीना पसंद करते हैं, तो किसी को बिना दूध की ब्लैक टी यानि काली चाय पीना पसंद होती है। हालांकि, चाय की कई तरह की वैरायटी हैं, जिसे आप अपने टेस्ट के हिसाब से बना सकते हैं। लेकिन क्या आपने कभी पिंक टी के बारे में सुना है? या उसे टेस्ट किया है? अगर नहीं, तो परेशान ना हो क्योंकि आज हम आपको घर पर पिंक चाय बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।
कश्मीरी गुलाबी चाय Recipe Card
आप घर पर आसानी से गुलाबी चाय बना सकती हैं. कैसे जानिए आसान रेसिपी।
Ingredients
- पानी - 800 मिली
- लौंग - आधा टीस्पून
- इलायची - 3
- मिल्क - 300 मिली
- शुगर - डेढ़ टेबलस्पून
- पिस्ता - 1 टेबलस्पून
- ग्रीन टी - 1 टेबलस्पून
- बेकिंग सोडा - 1 चौथाई टेबल स्पून
- चक्र फल - 1
- केसर - 2
- बादाम - 2
- गुलाबी रंग - चुटकी भर
Step
- Step 1:
पिंक चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन लें। फिर उसमें पानी, इलायची, लौंग, ग्रीन टी आदि डाल दें।
- Step 2:
अब इन सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिला लें और फिर गैस ऑन कर दें।
- Step 3:
जब यह थोड़ा पक जाए, तो इसमें बेकिंग सोडा डाल दें और अच्छी तरह से मिला लें। अब इस मिश्रण को साइड में रख दें।
- Step 4:
अब दूसरे पैन को गैस पर रख दें फिर इसमें दूध, चीनी डाल दें और मिश्रण को अच्छी तरह से पका लें।
- Step 5:
जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें। अब सर्व करने के लिए ग्लास या कप निकाल कर रख लें।
- Step 6:
अब आधे ग्लास में दूध से बना मिश्रण डाल दें और फिर पहले बनाई गई चाय डाल दें।
- Step 7:
अब गुलाबी चाय के ऊपर से आइस क्यूब और पिस्ता डाल कर गर्मागर्म सर्व करें।
जी हां, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुलाबी चाय कश्मीर में काफी लोकप्रिय है। इस चाय को कश्मीरी लोग बड़ी शौक से पीते हैं। क्योंकि यह चाय ना सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि हेल्दी भी होती है। जिसे कई तरह के ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल करके बनाया जाता है। तो चलिए जानते हैं पिंक टी बनाने का आसान तरीका क्या है..
बनाने की विधि
- पिंक चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन लें। फिर उसमें पानी, इलायची, लौंग, ग्रीन टी आदि डाल दें।
- अब इन सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिला लें और फिर गैस ऑन कर दें।
- जब यह थोड़ा पक जाए, तो इसमें बेकिंग सोडा डाल दें और अच्छी तरह से मिला लें। (बिना दूध के ऐसे बनाएं दूध वाली चाय)
- जब यह अच्छी तरह से पक जाए तो गैस बंद कर दें और इस मिश्रण को साइड में रख दें।
- अब दूसरे पैन को गैस पर रख दें फिर इसमें दूध, चीनी डाल दें और मिश्रण को अच्छी तरह से पका लें।
- जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें। अब सर्व करने के लिए ग्लास या कप निकाल कर रख लें।
- अब आधे ग्लास में दूध से बना मिश्रण डाल दें और फिर पहले बनाई गई चाय डाल दें।
- अब पिंक चाय के ऊपर से आइस क्यूब और पिस्ता डाल कर गर्मागर्म सर्व करें।
इसे ज़रूर पढ़ें-स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी है बहुत अच्छी, जानिए कश्मीरी गुलाबी चाय के फायदे
Image Credit- (@chilitocho.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।