Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि व्रत में नहीं लगेगी भूख और कमजोरी, फलाहार में शामिल करें ये व्यंजन

हिंदू धर्म में व्रत और त्योहार हर महीने पड़ता है। बारह महीने कुछ न कुछ पर्व और त्योहार पड़ते ही रहता है। 10 अप्रैल से हिंदू नव वर्ष के साथ चैत्र नवरात्रि भी शुरू हो जाएगी। इसे लोग छोटी नवरात्रि के नाम से भी जानते हैं। यह पर्व माता दुर्गा को समर्पित है और लोग मां भगवती को प्रसन्न करने के लिए 9 दिनों का व्रत रखते हैं। सभी अपनी श्रद्धा और शक्ति के हिसाब से व्रत रखते हैं। ऐसे में यदि आप भी नौ दिनों तक व्रत रखते हैं, लेकिन आपको थकान, कमजोरी और बार-बार भूख लगने लगती है, तो आज हम आपको व्यंजन की कुछ रेसिपी बताएंगे। इसे अपने व्रत के भोजन में शामिल कर इसका स्वाद लें और कमजोरी को दूर भगाएं।
आम्रखंड रेसिपी
बाजार में पके हुए मीठे आम मिलने लगे हैं, ऐसे में आप इससे बनी इस डेजर्ट को अपने व्रत की थाली में शामिल करें। यह बनाने में भी आसान है और खाने में भी स्वादिष्ट। दही पेट की गर्मी को शांत करती है और आम लंबे समय तक पेट को भरे रखता है।
सामग्री
- एक कटोरी आम का पल्प
- चीनी पाउडर स्वादानुसार
- एक कटोरी मीठी और ताजी दही
कैसे बनाएं आम्र खंड
- आम्रखंड बनाने के लिए एक बर्तन के ऊपर सूती का कपड़ाबिछाएं।
- अब ताजी दही को कपड़े में डालकर बांध दें और 4-5 घंटे के लिए लटका कर छोड़ दें।
- 4-5 घंटे में दही का पानी निथर जाएगा तब उसे एक बाउल में निकाल लें।
- दही को अच्छे से फेंट लें और उसमें स्वादानुसार चीनी मिलाएं।
- अब मीठे आम के पल्प को चम्मच की मदद से निकालकर कटोरी में निकालकर चिकना पीस लें।
- अब इसे दही में डालकर अच्छे से मिक्स करें और खाने के लिए सर्व करें।
इसे भी पढ़ें: पहले से बनाकर रख लें ये जलजीरा मसाला, गर्मियों में मिलेगा भरपूर स्वाद
तीखुर हलवा रेसिपी
तीखुर हलवा गर्मियों में खाने के लिए सबसे अच्छी डेजर्ट है। यह इसे बनाना बहुत आसान है साथ ही, इसे खाने से पेट की गर्मी शांत होती है और देर तक भूख भी नहीं लगती।
सामग्री
- 250 ग्राम तीखुर
- आधा किलो दूध
- चीनी स्वादानुसार
- इलायची पाउडर (वैकल्पिक)
कैसे बनाएं तीखुर
- तीखुर बनाने के लिए तीखुर को दो से तीन बार पानी में धो लेना है।
- एक बाउल में तीखुर और पानी को मिलाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 15 मिनट में तिखूर और पानी अलग-अलग हो जाए, तब पानी को फेंक दें।
- इस प्रक्रिया को दो से तीन बार दोहराएं और तीखुर को साफ धोकर रखें।
- अब एक पैन में दूध डालकर उबाल आने तक पकाएं।
- दूध में उबाल आ जाए तो तीखुर डालकर अच्छे से पका लें।
- तीखुर में इलायची पाउडरऔर चीनी भी डालें।
- तीखुर को तब तक पकाना है, जब तक वह कड़ाही से अलग न हो।
- तीखुर जब कड़ाही से अलग होने लगे, तो आंच बंद करें और एक ट्रे में घी लगाएं।
- तीखुर को ट्रे में डालकर फैला लें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- तीखुर ठंडा हो जाए तो चौकोर आकार में काटकर खाने के लिए सर्व करें।
इसे भी पढ़ें: अब जल्दी-जल्दी नहीं सड़ेंगे फल, आजमाएं ये तरीके
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।