herzindagi
image

Flower Samosa: कम समय में तैयार करें फ्लावर समोसा, बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको आएंगे पसंद

अगर आपको भी कुछ चटपटा खाने का मन है और कुछ समय नहीं आ रहा है, तो ऐसे में आप फ्लावर समोसा घर पर तैयार करें। इसे बनाने में समय भी कम लगता है। साथ ही इसे खाकर मजा आ जाता है। आइए इसकी रेसिपी बताते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-11-17, 12:33 IST

समोसा का नाम आते ही हम सभी के मुंह में पानी आ जाता है। ऐसे में हम अक्सर बाजार से जाकर इसे लेकर आते हैं। इसके बाद चाट बनाकर इसे खाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे बनाने में काफी टाइम लगता है, लेकिन अगर आप फ्लावर समोसा बनाना सीख जाएंगी, तो इसके बाद आपको बाजार के समोसे खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप इसको घर पर कम समय में बनाकर अपने घर के लोगों को भी खिला पाएंगी। साथ ही इसे चाहें तो घर में आने वाले गेस्ट को भी सर्व कर पाएंगी। आइए इसकी रेसिपी आपको आर्टिकल में बताते हैं, ताकि आप भी इसे आसानी से घर पर तैयार कर सके।

फ्लावर समोसा बनाने की विधि

  • इसके लिए आपको सबसे पहले मैदा, चावल का आटा, अजवाईन, नमक डालकर आपको सॉफ्ट आटा लगाना है।
  • इसे कुछ समय के लिए ढक कर रख दें।
  • अब आपको आलू की स्टफिंग रेडी करनी है।
  • इसके लिए सबसे पहले कुकर में 5 से 6 बड़े आलू को डालकर 4 से 5 सीटी लगाएं।
  • इसके साथ-साथ आपको सूखा मसाला जैसे- साबुत धनिया और काली मिर्च को अच्छे से कूटकर रखना है, जो समोसे के मसाले में डलेगा।
  • जब आलू उबल जाएं तो इसे ठंडा होने दें और फिर इसे छील लें।
  • इसके बाद कढ़ाई में तेल डालें।
  • अब इसमें आपको जीरा डालना है। जब जीरा अच्छे से भुन जाए तो इसमें सूखा मसाला डालना है।
  • इसके बाद आपको इसमें आलू को मैश करने डालना है।
  • फिर इसमें लाल मिर्च और नमक डालकर अच्छे से भुनना है।
  • यह अच्छे से भुन जाएं तो इसकेम हरा धनिया काटकर डालना है।
  • इस स्टफिंग को अब ठंडा होने के लिए रख दें।

Untitled

कैसे बनाएं फ्लावर समोसा?

  • इसके लिए आपको लोई को गोल बेलना है।
  • इसके बीच में आलू की स्टफिंग को अच्छे से फैलाना है।
  • फिर इसके ऊपर एक और गोल रोटी बनाकर डालनी है।
  • अब आपको इसके किनारे को काटकर स्क्वेयर शेप देना है।
  • फिर इसे पतला-पतला काटकर फ्लावर की शेप देनी है।
  • इसके बाद आपको इसे कढ़ाई का तेल गर्म होने के बाद फ्राई करना है।
  • यह फ्राई करके काफी अच्छे बनेंगे। साथ ही इनका स्वाद भी काफी अच्छा आएगा।
  • इसे आप अपने बच्चों से लेकर गेस्ट को भी सर्व कर सकती हैं।

samosa

 

इसे भी पढ़ें: ब्रेड और समोसा खाकर हो चुकी हैं बोर... ट्राई करें आलू के क्रिस्‍पी ट्रायएंगल्स, स्वाद ऐसा बार-बार करेगा बनाने का मन

इस तरह से आप घर पर फ्लावर समोसा रेसिपी बना सकती हैं। इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है। साथ ही समोसे का स्वाद भी काफी अच्छा लगता है। इसे आप स्कैन्स की तरह भी गेस्ट को सर्व कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: पहली बार में दिल जीत लेगी क्रंची समोसा स्टिक की रेसिपी, बनाना है आसान 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

फ्लावर समोसा रेसिपी Recipe Card

फ्लावर समोसा बनाने का तरीका

Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 10 min
Servings: 5
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 200
Cuisine: Indian
Author: Mahima Bhatnagar

Ingredients

  • मैदा- 2 कप
  • तेल- 2 चम्मच
  • नमक-स्वादानुसार
  • अजवाईन- 1 छोटी चम्मच
  • साबुत धनिया- 2 चम्मच
  • आलू- उबले हुए
  • चाट मसाला- स्वाद के लिए
  • हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
  • कॉर्न फ्लार- 2 चम्मच
  • लाल मिर्च- 2 चम्मच
  • काली मिर्च
  • जीरा- 1 चम्मच

Step

  1. Step 1:

    इसके लिए आपको सबसे पहले मैदा, चावल का आटा, अजवाईन, नमक डालकर आपको सॉफ्ट आटा लगाना है।

  2. Step 2:

    अब आपको आलू की स्टफिंग रेडी करनी है। इसके लिए सबसे पहले कुकर में 5 से 6 बड़े आलू को डालकर 4 से 5 सीटी लगाएं।

  3. Step 3:

    इसके साथ-साथ आपको सूखा मसाला जैसे- साबुत धनिया और काली मिर्च को अच्छे से कूटकर रखना है, जो समोसे के मसाले में डलेगा।

  4. Step 4:

    जब आलू उबल जाएं तो इसे ठंडा होने दें और फिर इसे छील लें। इसके बाद कढ़ाई में तेल डालें। अब इसमें आपको जीरा डालना है। जब जीरा अच्छे से भुन जाए तो इसमें सूखा मसाला डालना है।

  5. Step 5:

    इसके बाद आपको इसमें आलू को मैश करने डालना है। फिर इसमें लाल मिर्च और नमक डालकर अच्छे से भुनना है।

  6. Step 6:

    इस स्टफिंग को अब ठंडा होने के लिए रख दें।

  7. Step 7:

    इसके लिए आपको लोई को गोल बेलना है। इसके बीच में आलू की स्टफिंग को अच्छे से फैलाना है।

  8. Step 8:

    फिर इसके ऊपर एक और गोल रोटी बनाकर डालनी है। अब आपको इसके किनारे को काटकर स्क्वेयर शेप देना है।

  9. Step 9:

    फिर इसे पतला-पतला काटकर फ्लावर की शेप देनी है। इसके बाद आपको इसे कढ़ाई का तेल गर्म होने के बाद फ्राई करना है।

  10. Step 10:

    यह फ्राई करके काफी अच्छे बनेंगे। साथ ही इनका स्वाद भी काफी अच्छा आएगा। इसे आप अपने बच्चों से लेकर गेस्ट को भी सर्व कर सकती हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।