Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:00 PM IST

क्या आप जानती हैं कि परफेक्ट गोल रोटी कैसे बनाते हैं?

परफेक्ट रोटी बनाने के लिए ना जाने आप कितने पापड़ बेलती होंगी लेकिन क्या आप जानती हैं कि अगर आपको परफेक्ट गोल रोटी बनानी है तो वो कैसे बनेगी? 
Updated:- 2018-06-28, 14:11 IST
perfect round roti main

परफेक्ट रोटी बनाने के लिए ना जाने आप कितने पापड़ बेलती होंगी लेकिन क्या आप जानती हैं कि अगर आपको परफेक्ट गोल रोटी बनानी है तो वो कैसे बनेगी? हम आपको कुछ ऐसे tricks बता रहे हैं जिनकी मदद से आप आसानी से परफेक्ट गोल रोटी बना सकती हैं वो भी कुछ ही सेकेंड्स में। अगर आपको यकीन नहीं हो रहा तो हम आपको अब ऐसे आसान तरीके बताने जा रहे हैं जिसकी मदद आप कभी भी अपने घर पर गोल रोटी बना सकती हैं। 

रोटी बनाना हर किसी के बस की बात नहीं है खासकर मॉर्डन सोसइटी में तो लड़कियों को कुकिंग करने की आदत ही नहीं है। ऐसे में अगर उन्हें गोल रोटी बनाने का टास्क मिल जाए तो फिर वो क्या करेंगी... कैसे बनाएंगी रोटी। आप गोल रोटी बनाने के बारे में अगर सोचकर ही परेशान हो जाती हैं तो अगली बार से आप गोल रोटी के बारे में सोचकर खुश हो जाएंगी और जब भी आपको रोटी बनानी होगी आप खुशी-खुशी सिर्फ गोल रोटी ही बना पाएंगी। 

कटोरी की मदद से 

perfect round roti katori

Image Courtesy: Wikimedia.com

आप जिस तरह से भी रोटी बनाना जानती है वैसे बनानी शुरू करें जब आप आटे से रोटी बेल लें तो उस पर अपनी पसंद की साइज की गोल कटोरी रख लें। अब इस कटोरी से आटे पर दबाव बनाएं और फिर कटोरी के किनारों पर चाकू से काटकर बाकी आटे को अलग कर लें। जब आप आटे के ऊपर से कटोरी हटाएंगी तो आपकी गोल रोटी तैयार हो जाएगी। वैसे ज्यादातक लोग पुरी बनाने के लिए कटोरी का इस्तेमाल करते हैं जबकि रोटी बनाने के लिए प्लेट का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। क्योंकि पुरी के मुकाबले रोटी का साइज़ बड़ा होता है।

Read more: क्या आप जानती हैं कि आपकी 7 इंच की 1 रोटी में क्या है?

मशीन की मदद से

perfect round roti machine

Photo: HerZindagi

मार्केट में गोल रोटी बनाने की कई मॉर्डन मशीने भी आ गई हैं। आप इसमें आटे की लोई रखकर बस इस मशीन को ऊपर से नीचे दबाइये फिर आप जैसे ही इसे खोलेंगी एक सेकेंड में आपको गोल रोटी बिली हुई मिल जाएगी। इसे आप तवे पर सेके और परोसें। 

Read more: रोटी और चावल एक साथ क्यों नहीं खाने चाहिए?

गोल रोटी के सांचे

perfect round roti mold

बाज़ार में गोल रोटी बनाने के कई सांचे भी मिलते हैं। इन साचों का दाम भी ज्यादा हीं होता। आप चकले पर आटे की लोई रखकर उसे बेलें और आसानी से फिर उसे सांचे की मदद से गोल काट लें। गोल रोटी तैयार है। इसे सेकें और खाएं। 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।