ब्रेड और समोसा खाकर हो चुकी हैं बोर... ट्राई करें आलू के क्रिस्पी ट्रायएंगल्स, स्वाद ऐसा बार-बार करेगा बनाने का मन

जब भी चाय की बात आती है, तब हमारा कुछ ना कुछ नया और अच्छा खाने का मन करता है। कुछ ऐसा जो नया भी हो और पेट भी आसानी से भर दे। इसलिए सबका दिमाग सीधा समोसे, पकौड़े या कटलेट की ओर जाता है। हालांकि, अगर आप हर बार वही पुराना स्नैक खाकर बोर हो चुकी हैं और कुछ हटके, मजेदार और झटपट बनने वाला ट्राई करना चाहती हैं, तो ये आलू वाले क्रिस्पी ट्रायएंगल्स आपके लिए ही हैं।
आलू वैसे तो भारतीय किचन का हीरो है, जो कभी पराठे में जाता है, कभी समोसे में, तो कभी टिक्की या चाट में। आप भी इसका इस्तेमाल ट्रायएंगल्स बनाने के लिए कर सकती हैं। इनमें मसाले और पसंद की चीजें डाली जाती हैं। इसके बाद, आलू को डीप फ्राई किया जाता है ताकि स्वाद दोगुना किया जा सके।
आलू के क्रिस्पी ट्रायएंगल्स Recipe Card
इन टिप्स की मदद से ट्राई करें आलू के क्रिस्पी ट्रायएंगल्स।
Ingredients
- आटा गूंदने के लिए
- मैदा- 1 कप
- सूजी- 2 कप
- तेल- आधा कप
- नमक- स्वादानुसार
- अजवाइन- आधा चम्मच
- पानी- जरूरत के हिसाब से
- आलू- 2
- टमाटर- 1
- प्याज-1
- हरी मिर्च-4
- अदरक-लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- एक चम्मच
- हरा धनिया- जरूरत के हिसाब से
Step
- Step 1:
सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें।
- Step 2:
फिर एक बाउल में मैदा, सूजी, नमक, अजवाइन और तेल डालकर सख्त आटा गूंथ लें।
- Step 3:
अब एक पैन में तेल गर्म करें। फिर आलू और बाकी सभी मसाले डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- Step 4:
इसके बाद गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं। हर लोई को बेलकर पूरी की तरह गोल आकार दें।
- Step 5:
कोने में आलू की स्टफिंग भरें और ऊपर का मुंह सील कर दें। ऐसे ही सभी ट्रायएंगल को बना लें।
- Step 6:
इस दौरान एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें। फिर एक-एक करके डीप फ्राई करें।
- Step 7:
ऊपर से चाट मसाला और हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
आलू के ट्रायएंगल की विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें। फिर आलू के छिलके उतारकर उबालने के लिए रख दें।
- फिर एक बाउल में मैदा, सूजी, नमक, अजवाइन और तेल डालें। अच्छी तरह से मिक्स करें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें। इसे ढककर 15 मिनट के लिए रख दें।
इसे जरूर पढ़ें- 10 मिनट में घर पर बनाएं टेस्टी और क्रिस्पी 'गार्लिक पोटैटो पॉप्स'
- अब एक पैन में तेल गर्म करें। फिर आलू और बाकी सभी मसाले डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। फिर हरा धनिया मिलाकर स्टफिंग को ठंडा होने दें।
- इसके बाद गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं। हर लोई को बेलकर पूरी की तरह गोल आकार दें। अब उसे चाकू से बीच से काटकर शेप दें।
- अब इसके किनारों पर पानी लगाकर कोन का आकार दें। इस कोने में आलू की स्टफिंग भरें और ऊपर का मुंह सील कर दें। ऐसे ही सभी ट्रायएंगल को बना लें।
इसे जरूर पढ़ें- Cooking Tips: बाजार जैसी क्रिस्पी 'आलू टिक्की' घर पर इस तरह बनाएं
- इस दौरान एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें। फिर एक-एक करके डीप फ्राई करें और एक प्लेट में निकाल लें।
- ऊपर से चाट मसाला और हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें। यकीनन इसका स्वाद ऐसा है कि आप बार-बार. बनाना पसंद करेंगी।
Image Credit- (@freepik and shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।