नई दुल्हन पहली होली पर बनाएं ये टेस्टी रेसिपीज

रंगो का त्योहार होली आने वाला है। इस त्योहार पर जमकर मस्ती की जाती है और एक-दूसरे को रंग लगाए जाते हैं। होली के दिन घर पर तरह-तरह के पकवान बनते हैं। क्या आपकी नई-नई शादी हुई? ससुराल में यह आपकी पहली होली है? ऐसे में आप सोच रही होगी कि इस होली पर क्या अलग और खास बनाया जाए। क्या आप कुछ ऐसा बनाना चाहती हैं, जिसे खाकर हर कोई आपकी तारीफ करें? अगर आप कंफ्यूज हैं तो आज हम आपकी कंफ्यूजन को दूर करेंगे। तो आज हम आपके लिए 3 ऐसी रेसिपीज लेकर आए हैं। जिन्हें खाकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा। क्या आप जानना चाहती हैं, कैसे बनाई जाती हैं ये रेसिपिज।
मीठे में बनाएं मालपुआ
अगरआपकी शादी के बाद यह पहली होली है, तो इस बार सबको अपने हाथों का बना मालपुआ बनाकर खिला सकती हैं। तो चलिए जानते हैं मालपुआ बनाने की आसान रेसिपी।
सामग्री
- मिल्क पाउडर
- सूजी
- ¼ कप दूध
- गर्म पानी
- सादा गेहूं का आटा या चावल का आटा
- सौंफ के बीज
- इलायची पाउडर
- नींबू का रस
- घी
- चीनी
बनाने का तरीका तरीका
- मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले सूजी, दूध, मिल्क पाउडर, इलायची पाउडर, सौंफ डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
- मालपुआ के लिए स्मूथ बैटर बना लें।
- इसके बाद गैस पर एक बड़ा बर्तन रखें और उसमें चीनी और पानी को उबालने के लिए रख दें।
- जब तक चीनी पानी में अच्छे से घुल नहीं जाती तब तक इसे उबाते रहें।
- अब एक बड़े बर्तन में 3 कप पानी गरम करें और चाशनी को गरम रखने के लिए उसे गरम पानी में रख दें।
- एक गहरे पैन में 2 चम्मच घी डालकर मध्यम आंच पर गरम करें।
- घी गरम होने पर मालपुआ का बैटर डालें।
- मालपुआ के किनारों को सुनहरा होने तक एक तरफ से पकाएं।
- लीजिए तैयार है आपका घर पर बना मालपुआ।
- गरम-गरम मालपुआ को सिरप में डालें।
इन चीजों का ध्यान रखें
- मालपुआ के लिए हमेशा फुल फैट दूध का ही इस्तेमाल करें।
- आप मालपुआ बनाने के लिए चावल के आटे का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। चावल का आटा स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
पोटली समोसा बनाएं
शायद ही ऐसा कोई होगा जिसे समोसा खाना न पसंद हो। लेकिन, इस बार नॉर्मल समोसा छोड़कर पहली होली पर बनाएं पोटली समोसा।
सामग्री
- 2 चम्मच तेल
- 1 छोटा चम्मच सौंफ
- 1 छोटा चम्मच धनिये के बीज
- 1 छोटा चम्मच सूखी मेथी के पत्ते
- 4 बड़े आलू (उबले और मैश किए हुए)
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार
- 1 छोटा चम्मच सूखे अनार का पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- 2 कप मैदा
- 1/2 छोटा चम्मच अजवायन
- 1/4 कप तेल
- 1/2 कप पानी (आटा गूंथने के लिए)
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक बाउल में2 कप मैदा, तेल, स्वादानुसार नमक, ½ छोटा चम्मच अजवायन डालें।
- इसके बाद मैदा को अच्छे से गूंथ लें।
- अब गूंथे हुए मैदा को 15-20 मिनट के लिए एक कपड़े से ढ़ककर रख दें।
- इसके बाद मैदा को छोटे-छोटे गोल आकार में बेल लें।
- अब एक पैन में 2 चम्मच तेल को गरम करने के लिए रखें।
- जब तेल गरम हो जाए फिर गरम तेल में 1 छोटा चम्मच धनिया, सौंफ और सूखी मेथी डालें। करीब 30 सेकंड के लिए सभी चीजों को भून लें।
- फिर 4 बड़े उबले और मैश किए हुए आलू डालें। (शुगर फ्री गुजिया बनाने के तरीके)
इसे भी पढ़ें:होली के खास मौके पर भांग की ये 3 रेसिपी आप भी करें ट्राई
- इसके बाद आलू में स्वादानुसार नमक, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच सूखा अनार पाउडर, 1 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं और तेल में फ्राई कर लें।
- स्टफिंग को ठंडा होने दें और फिर बेले हुए मैदे के अंदर आलू की स्टफिंग को भर लें।
- अब इसे पोटली की शेप दें।
- फिर दोबारा तेल गरम करें। अब पोटली समोसा को गोल्डन होने तक फ्राई कर लें।
- लीजिए तैयार है आपका पोटली समोसा।
- पोटली समोसे को तंदूरी चटनी या इमली की चटनी के साथ गरमागरम परोसें।
इसे भी पढ़ें:गुजिया बनाते वक्त बिल्कुल न करें ये 5 गलतियां
रोज़ लस्सी
होली का त्योहार हो और साथ में लस्सी न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता है। लेकिन इस बार सिंपल लस्सी के बजाय कुछ नया ट्राई करें। इस होली पर बनाएं रोज़ लस्सी।
सामग्री
- दही
- ठंडा पानी
- रोज़ सिरप
- इलायची पाउडर
बनाने का तरीका
- रोज़ लस्सी बनाने के लिए ब्लेंडर में सभी सामग्री को डालें और फिर इसे अच्छे से ब्लेंड कर लें। (आम से बनाएं लस्सी)
- रोज़ लस्सी को ग्लास में डालें और इसके ऊपर रोज़ सिरप डाल लें।
- आप चाहें तो रोज़ लस्सी को अपनी पसंद अनुसार किसी भी ड्राई फ्रूट्स से गार्निश कर सकती हैं।
- लीजिए तैयार है आपकी रोज़ लस्सी।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। फूड से जुड़े इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Google.Com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।