Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:29 AM IST

होली के खास मौके पर भांग की ये 3 रेसिपी आप भी करें ट्राई

कई लोगों की होली भांग के बिना अधूरी होती है। ऐसे में आप चाहें तो इन अलग-अलग रेसिपीज को ट्राई कर सकती हैं।
Updated:- 2022-03-15, 17:27 IST
holi special dishes

होली का मजा भांग के बिना अधूरा माना जाता है। इसलिए त्योहार के दिन इससे तरह-तरह के पकवान बनाएं जाते हैं। होली में भांग का नशा हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देता है, यही वजह है कि इसपर कई बॉलीवुड गानों को भी फिल्माया गया है। भांग खाने से नशा होता है, जिसके बाद लोग अपने होश में नहीं होते हैं। बनारस, मथुरा, और इलाहाबाद जैसी कई जगहों पर होली के दिन खासतौर पर भांग के पकवान बनाए जाते हैं, जिसे लोग खूब इंजॉय करते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं भांग से बनी 3 ऐसी रेसिपीज जो बेहद पॉपुलर हैं। इन रेसिपीज को अक्सर होली पर लोग खाना पसंद करते हैं, लेकिन भांग के ट्विस्ट से इन रेसिपीज को आप और भी खास बना सकती हैं।

भांग का पेड़ा

bhan peda

सामग्री

  • मावा- एक कप
  • चीनी- 1/2 कप
  • पिस्ता- 2 चम्मच
  • घी- 1/2 कप
  • भांग पाउडर- 2 चम्मच

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले गैस पर पैन रखें और उसमें घी डाल दें। घी गर्म हो जाने के बाद इसमें मावा और चीनी दोनों डाल दें।
  • सबको अच्छी तरह चलाते हुए मिक्स कर दें। इस दौरान ध्यान रखें कि चीनी पूरी तरह मावा में घुल जानी चाहिए।
  • अब इस मिश्रण में भांग पाउडर मिक्स कर दें और अच्छी तरह चलाएं। गैस बंद कर दें और ऊपर से पिस्ता डालें फिर इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
  • जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे पेड़े का आकार दें। पेड़ा तैयार हो जाने के बाद इसे 2 से 3 घंटे तक फ्रिज में रख दें। इसके बाद आप पेड़े का लुत्फ उठा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: पंकज भदोरिया की इन आसान रेसिपीज़ से बनाएं 4 तरह की आलू की सब्जी'

भांग मसाला मिल्क

masala milk

सामग्री

  • काजू- 20 ग्राम
  • बादाम- 20 ग्राम
  • पिस्ता- 20 ग्राम
  • इलायची पाउडर- 1 चम्मच
  • भांग पाउडर- 2 चम्मच
  • चीनी- 50 ग्राम
  • केसर- 1/8 चम्मच
  • दूध- 1 लीटर

बनाने का तरीका

  • एक ब्लेंडर में काजू, बादाम, पिस्ता, इलायची पाउडर, एक चम्मच चीनी, 1/8 चम्मच केसर, और भांग पाउडर को तब तक ब्लेंड करें, जब तक की यह स्मूद पेस्ट न बन जाए।
  • अब एक पैन में दूध को अच्छी तरह उबाल लें और उसमें काजू, पिस्ता, भांग, और इलायची का पेस्ट मिक्स कर दें।
  • इसके बाद इसमें करीबन 50 ग्राम चीनी को भी अच्छी तरह मिक्स कर दें। कुछ देर तक इसे उबालने के बाद कम आंच कर दें और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें।
  • अब गैस बंद कर दें और एक ग्लास में सर्व करें। आखिर में इसे बादाम के टुकड़ों से गार्निश कर दें। (अंगूर की ये 3 टेस्टी रेसिपी)

इसे भी पढ़ें: घर में 3 तरह से बनाएं शुगर फ्री गुजिया

भांग दही वड़ा रेसिपी

dahi vada recipes

सामग्री

  • धुली हुई उड़द दाल- 1 कप (5 से 6 घंटे तक सोक होने के लिए छोड़ दें, फिर इसका पेस्ट बना लें)
  • तेल- एक कटोरी
  • दही- 1/2 कटोरी (फेंटी हुई)
  • हरा धनिया- 2 चम्मच
  • कालीमिर्च- 1/4 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
  • काला नमक- 1 चम्मच
  • चाट मसाला- जरूरत के अनुसार
  • भांग पाउडर- 2 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • जीरा पाउडर- 2 चम्मच (रोस्टेड)
  • हरा धनिया- जरूरत के अनुसार

बनाने का तरीका

  • दाल को अच्छी तरह फेंट लें, जितनी देर आप दाल को फेंटेंगी वड़ा उतना सॉफ्ट और फूला हुआ नजर आएगा।
  • गैस ऑन करें और कढ़ाई चढ़ाएं। हल्का गर्म होने पर वड़ा तलने के लिए तेल डाल दें और उसे गर्म होने दें।
  • जब तेल गर्म हो जाए तो मीडियम आंच में वड़े को फ्राई करें। ब्राउन होने पर उसे एक प्लेट में बाहर निकाल लें और इसी तरह बचे हुए बैटर से वड़े बना लें।
  • अब इन वड़ों को पानी में मिक्स कर दें और थोड़ी देर बाद इसे निचोड़ लें और एक सर्विंग डिश में रख दें।
  • इसके बाद दही में नमक, जीरा, 1 चम्मच हरा धनिया, भांग पाउडर, और काली मिर्च डालकर इसे अच्छी तरह मिलाएं।
  • इसके बाद बचा हुआ लाल मिर्च पाउडर, काला नमक, चाट मसाला, हरा धनिया, और जीरा को मिक्स कर दही वड़ा को गर्निश करें और फिर सर्व कर दें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जयर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।