image

Annapurna Jayanti Bhog 2025: अन्नपूर्णा जयंती के शुभ दिन पर माता को लगाएं पंचमेवा लड्डू का भोग, जानें इसका महत्व

Annapurna Jayanti Bhog 2025: अन्नपूर्णा जयंती के मौके पर आप भी भोग के प्रसाद के लिए पंचमेवा लड्डू को बना सकती हैं। इसका भोग लगाने का महत्व काफी ज्यादा होता है। साथ ही इससे आपके घर में बरकत बनी रहती है। आइए आर्टिकल में इसके महत्व के बारे में जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-12-03, 18:22 IST

अन्नपूर्णा जयंत इस बार 4 दिसंबर को पड़ रही है। इसे लोग अन्नपूर्णा जयंती के रूप में भी मनाते हैं। यह दिन भगवान शिव की अर्धांगिनी देवी पार्वती के अन्नपूर्णा स्वरूप के पृथ्वी पर अवतरण का प्रतीक है। इस दिन रसोई और अन्न की पूजा करने से घर में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होती। ऐसे में कई सारे लोग अलग-अलग चीजों का भोग लगाकर भी इस दिन को और खास मनाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन माता को अपनी रसोई में बनी चीज से भोग लगाकर आप घर की बरकत को बनाए रखने का वरदान पाते हैं। आइए पंडित जन्मेश द्विवेदी से जानते हैं भोग को लगाने का क्या होता है महत्व?

अन्नपूर्णा जयंती पर किस चीज का भोग लगाना चाहिए?

माता पार्वती को भक्तों द्वारा लगाया गया हर भोग अच्छा लगता है, लेकिन अगर आप अपनी पसंद से उन्हें भोग लगाना चाहती हैं, तो आप उन्हें पंचमेवा का भोग लगा सकती हैं। पंचमेवा के लड्डू का भोग लगाने से आप माता को प्रसन्न कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको पांच तरह की मेवा, गुड और घी की जरूरत होगी। इन चीजों से आप इन लड्डू को घर पर बनाकर माता को भोग प्रसाद चढ़ा सकती हैं। इससे आपको बाजार से भोग के लड्डू लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

1 - 2025-12-03T141900.564

अन्नपूर्णा माता को कैसे लगाएं पंचमेवा लड्डू के प्रसाद का भोग?

  • इसके लिए पहले आपको स्नान करना है।
  • फिर नए वस्त्र को पहनकर रसोई घर को अच्छे से साफ करना है।
  • साफ बर्तन लेना है और इसमें भोग के लिए लड्डू को बनाकर माता को भोग लगाना है।
  • भोग के प्रसाद को आपको ढक कर लेकर जाना है, ताकि वो झूठा न हो।
  • फिर माता को कथा के बाद इसका भोग लगाएं।
  • इससे आपके ऊपर माता पार्वती की कृपा बनी रहेगी।

इसे भी पढ़ें: Annapurna Jayanti Daan 2025: अन्नपूर्णा जयंती के दिन करें इन चीजों का दान, घर में नहीं होगी अन्न-धन की कमी

 

1 - 2025-12-03T141835.052

 

इसे भी पढ़ें: Annapurna Jayanti 2025 Date: कब है अन्नपूर्णा जयंती? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

अन्नपूर्णा जयंती पर माता पार्वती को भोग लगाने का क्या है महत्व?

अन्नपूर्णा जयंती माता पार्वती के पृथ्वी के अवतरण को दर्शाता है। ऐसे में लोग अपने भंडार घर की पूजा करते हैं, लेकिन अगर आप उसी भंडार घर से निकाली हुई चीज से माता अन्नपूर्णा को भोग लगाती हैं, तो इससे आपके घर में कभी भी अनाज की कमी नहीं होती है, बल्कि आपके घर में हमेशा बरकत बनी रहती है। इसलिए आपको इस दिन माता पार्वती जिन्हें अन्नपूर्णा माता भी कहते हैं इन्हें भोग जरूर लगाना चाहिए, ताकि आपके घर में अनाज की कभी कमी न हो।

इस तरह से अन्नपूर्णा जयंती पर भोग लगाया जाता है। साथ ही इसकी महत्तता और ज्यादा बढ़ जाती है। इसलिए आपको लड्डू का भोग लगाना चाहिए।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;