Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:45 AM IST

जौ का दलिया है स्वास्थ्य के लिए बेहतर, जानें इसे घर में बनाने की रेसिपी

जौ का दलिया न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि इससे वजन भी तेजी से घटता है। अगर आप एक हेल्दी डाइट लेना चाहते हैं, तो जौ का वेज दलिया फायदेमंद रहेगा-
Updated:- 2021-01-06, 11:03 IST
barley daliya MAIN

जब भी हेल्दी रहने की बात की जाती है, तो हम अपनी डाइट में तरह-तरह की चीजें शामिल करते हैं। जौ के पानी के फायदे आखिर कौन नहीं जानता है? लेकिन क्या आप जानते हैं कि जौ का दलिया आपका वजन घटाने के काम आ सकता है। जौ का दलिया खाने में स्वादिष्ट तो होता ही है, बल्कि इससे वजन तेजी कम होने लगता है। अगर आप अपनी इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो इसे हफ्ते में दो बार जरूर खा सकते हैं। तो चलिए बताते हैं जौ के दलिए की आसान रेसिपी।

जौ का दलिया रेसिपी Recipe Card

जानें जौ का दलिया बनाने की विधि

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Breakfast
Calories: 125
Cuisine: Indian
Author: Stuti Goswami

Ingredients

  • जौ का दलिया - 1/2 कप
  • घी 1 चम्मच
  • जीरा- आधा चम्मच
  • मटर- आधा कप
  • गाजर- 1/4 कप
  • फूलगोभी - 1/4 कप
  • शिमलामिर्च - 1/4 कप
  • अदरक पेस्ट- 1 चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 हरी मिर्च
  • बारीक कटे हुए टमाटर-1

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले एक कढ़ाई गरम करें और आधा कप जौ का दलिया उसमें डालकर अच्छे से चलाते हुए भून लें।

  2. Step 2:

    अब एक कुकर गैस पर रखें और गरम करें, फिर उसमें थोड़ा-सा घी डालें और आधा चम्मच जीरा डालकर भून लें।

  3. Step 3:

    जब जीरा भुन जाए, तो उसमें मटर, गाजर, फूल गोभी और शिमला मिर्च डाल दें।

  4. Step 4:

    जब आपकी सभी सब्जियां भुन जाएं, तो इसमें ऊपर से अदरक का पेस्ट, नमक और हरी मिर्च डाल दें।

  5. Step 5:

    सारी सब्जियां भूनने के बाद कुकर में दलिया डाल दें और फिर ऊपर से टमाटर डालें, जिससे वह मैश न हों।

  6. Step 6:

    1 बड़ा कप पानी डाल दें, ध्यान रहे कि जितना दलिया था उससे 3 गुणा ज्यादा पानी डालना है।

  7. Step 7:

    पानी डालने के बाद कुकर बंद करें और एक सीटी आने तक का इंतेजार करें और पूरी सीटी निकलने के बाद ही कुकर खोलें।

  8. Step 8:

    कुकर खोलने के 10 मिनट बाद जौ का दलिया सर्व करें और ऊपर से थोड़ा-सा हरा धनिया डाल दें। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।

विधि-

  • जौ का दलिया पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई गैस पर रखें और गरम करें। आधा कप जौ का दलिया लें उसे कढ़ाई में डालकर चलाते हुए भून लें। जब तक इसका रंग हल्का-सा बदल न जाए, जौ के दलिए को मीडियम फ्लेम पर भूनते रहें।
  • अब दलिया एक पैन में निकाल लें और एक कुकर गैस पर रखें। जब कुकर गरम हो जाए, तो उसमें थोड़ा-सा घी डालें और फिर आधा चम्मच जीरा डाल दें। जब जीरा भुन जाए, तो उसमें मटर, गाजर, फूल गोभी और शिमला मिर्च डाल दें। 
  • जब आपकी सभी सब्जियां भुन जाएं, तो इसमें ऊपर से अदरक का पेस्ट डाल दें। इसके साथ आप अपने अनुसार हरी मिर्च भी डाल सकते हैं। अब सब्जियों के साथ जौ का दलिया भी डाल दें और उसे अच्छी तरह से भून लें।

barley daliya INSIDE

  • जब आप कुकर में जौ का दलिया डाल दें, तो उसमें बारीक कटे हुए टमाटर ऊपर से डाल दें, क्योंकि पहले टमाटर डालने से वह मैश हो जाते हैं। फिर उसमें 1 बड़ा कप पानी डाल दें, ध्यान रहे कि जितना दलिया था उससे 3 गुणा ज्यादा पानी डालना है।
  • पानी डालने के बाद कुकर बंद करें और एक सीटी आने तक का इंतेजार करें। जब एक सीटी आ जाए, तो ध्यान रखें कि आपको साथ  के साथ कुकर नहीं खोलना है। पूरी सीटी निकलने के बाद ही कुकर खोलें।
  • कुकर खोलने के बाद उसे 10 मिनट ऐसे ही रख दें, जिससे सारी भाप बाहर निकल जाए। 10 मिनट बाद जौ का दलिया सर्व करें और ऊपर से थोड़ा-सा हरा धनिया डाल दें। इसे आप सुबह या शाम के नाश्ते में बना सकते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।