दलिया को दें चॉकलेटी फ्लेवर, जानिए आसान रेसिपी

आज हम आपको चॉकलेटी दलिया बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको यकीनन पसंद आएगा।   
Updated:- 2021-09-17, 10:31 IST
daliya tips for making

दलिया सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है इसलिए बहुत सारे लोग नियमित रूप से दलिया खाते हैं। इसे डिफरेंट तरीके से अपनी डाइट में शामिल करते हैं। बहुत-से लोग नमकीन दलिया खाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग मीठा दलिया बनाकर खाते हैं। लेकिन जब बच्चों की बात आती है, तो वह दलिया नहीं खाते हैं क्योंकि वह फूडी खाना ज्यादा पसंद करते हैं। तो क्यों ना दलिए को चॉकलेटी फ्लेवर दिया जाए? अगर आप दलिया को चॉकलेटी बनाकर बच्चों को देती हैं, तो ये हेल्दी के साथ टेस्टी भी हो जाएगा और बच्चों को भी पसंद आएगा। तो आइए आज रेसिपी ऑफ द डे में आपको बताते हैं कि आप चॉकलेटी दलिया घर पर कैसे बना सकती हैं।

चॉकलेटी दलिया Recipe Card

चॉकलेटी दलिया बनाने की आसान रेसिपी

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 35
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • 1-कटोरी दलिया
  • 2- चम्मच देसी घी
  • 2- गिलास दूध
  • 5- चम्मच चीनी
  • 2-3-चम्मच चॉकलेट पाउडर
  • 1-कटोरी ड्राई फ्रूट
  • 1-चम्मच चॉकलेट चिप्स

Step

  1. Step 1:

    चॉकलेटी दलिया बनाने के लिए एक पैन में देसी घी गर्म करें और दलिया डालकर सुनहरा होने तक फ्राई कर लें।

  2. Step 2:

    अब इसमें दूध डालें और दलिया को अच्छी तरह से पका लें। फिर इसमें सभी सामग्री जैसे चीनी,चॉकलेट पाउडर आदि भी डाल दें।

  3. Step 3:

    जब दलिया दूध पूरी तरह सोख ले तो गैस ऑफ कर दें और एक बाउल में दलिया निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें।

  4. Step 4:

    अब सर्विंग डिश में चॉकलेट चिप्स और ड्रायफ्रूट डालकर सर्व करें।

बनाने की विधि

  • चॉकलेटी दलिया बनाने के लिए सबसे पहले दलिया को अच्छी तरह से धो लें और सूखने के लिए रख दें।
  • अब एक पैन में देसी घी डालें और दलिया डालकर सुनहरा होने तक फ्राई कर लें।
  • अब इसमें दूध डालें और दलिया को अच्छी तरह से पका लें। फिर इसमें सभी सामग्री जैसे चीनी, मेवा, चॉकलेट पाउडर आदि भी डाल दें।
  • जब दलिया दूध पूरी तरह सोख ले तो गैस ऑफ कर दें और एक बाउल में दलिया निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें। (जानें जौ का दलिया बनाने की विधि)
  • अब सर्विंग डिश में चॉकलेट चिप्स और ड्रायफ्रूट डालकर सर्व करें। आप चाहें तो चॉकलेट दलिया को गर्मागर्म भी सर्व कर सकती हैं।

Image Credit- (@Google)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।