Janmashtami 2025 Panchamrit Recipe: दूध, दही और घी से ऐसे बनाएं जन्माष्टमी के लिए पंचामृत, जानें रेसिपी

हिंदू धर्म में होने वाले पूजा पाठ में पंचामृत का विशेष महत्व है, खासकर भगवान शिव और कृष्ण की पूजा पंचामृत के बिना अधूरी होती है। आज हम आपको पंचामृत बनाने की विधि बताएंगे।  
image

कैसे बनाएं पंचामृत (Panchamrit Banane ki Vidhi)

Panchamrit Recipe for Janmashtami

  • दूध और दही मिलाएं:
  • एक साफ स्टील या कांसे का बर्तन लें और उस बाउल में दूध और दही डालें और दोनों को अच्छे से मिलाएं।
  • घी मिलाएं:
  • इस मिश्रण में 1 बड़ा चम्मच घी डालें और फिर इसमे शुद्ध गाय का देसी घी मिलाएं।
  • शहद और शक्कर मिलाएं:
  • अब इसमें मिठास के लिए शहद और शक्कर डालें और सभी सामग्रियों को चम्मच की मदद से अच्छे से मिलाएं जब तक कि शक्कर पूरी तरह से घुल न जाए।
  • इसे भी पढ़ें: जन्माष्टमी भोग के लिए बना रहे हैं पेड़ा, तो न करें ये गलतियां बनेगा सॉफ्ट और स्वादिष्ट
  • तुलसी के पत्ते और गंगाजल मिलाएं:
  • पंचामृत को और पवित्र बनाने के लिए, इसमें तुलसी के पत्ते और गंगाजल भी मिला सकते हैं।
  • प्रसाद तैयार है:
  • आपका पंचामृत तैयार है। इसे भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित करें और प्रसाद के रूप में ग्रहण करें। बहुत से लोग पंचामृत से लड्डू गोपाल का स्नान भी करवाते हैं, ऐसे में आप भी इसे भगवान श्री कृष्ण के पंचामृत स्नान के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: खीर मोहन से लेकर मोहन थाल तक, भगवान श्री कृष्ण के नाम पर बनी हैं ये मिठाइयां

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

पंचामृत रेसिपी Recipe Card

पंचामृत रेसिपी
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :15 min
  • Preparation Time : 5 min
  • Cooking Time : 10 min
  • Servings : 3
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Others
  • Calories: 250
  • Cuisine: Indian
  • Author: Chanchal Singh

सामग्री

  • दूध: 1 कप
  • दही: 1 कप
  • घी: 1 बड़ा चम्मच
  • शहद: 2 बड़े चम्मच
  • शक्कर: 2 बड़े चम्मच
  • तुलसी के पत्ते: 4-5 (वैकल्पिक)

विधि

  • Step 1 :

    एक कांस या फिर पीतल का कटोरी लें और उसमें गाय का दूध और दही डालें।

  • Step 2 :

    अब दूध और दही के साथ शक्कर, घी और शहद मिलाएं।

  • Step 3 :

    पंचामृत में गंगाजल और तुलसी पत्ता डालें।

  • Step 4 :

    सभी को अच्छे से मिक्स करें, ताकी चीनी घुल जाए।

  • Step 5 :

    आपका पंचामृत तैयार है, इसे लड्डू गोपाल के स्नान या फिर प्रसाद के लिए इस्तेमाल करें।