Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:48 PM IST

खीर मोहन से लेकर मोहन थाल तक, भगवान श्री कृष्ण के नाम पर बनी हैं ये मिठाइयां

जन्माष्टमी का पर्व आ चुका है, इस दिन लड्डू गोपाल को लोग तरह-तरह के पकवान बनाकर भोग लगाते हैं। आज के इस लेख में हम आपको भगवान श्री कृष्ण के नाम पर बने मिठाई के बारे में बताएंगे। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-08-22, 17:31 IST
Gopal Krishna sweets,

जन्माष्टमी का त्यौहार आ गया है, इस बार भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव 26 अगस्त को मनाया जाता है। उत्तर और मध्य भारत में कृष्ण जन्माष्टमी को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्यौहार में भगवान श्री कृष्ण की पूजा होती है, कीर्तन होता है, भगवान के लिए भोग बनाया जाता है और लोग उत्सव एवं जागरण समारोह रखते हैं। जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर आप सभी को आज हम कृष्ण जी के प्रिय मिठाइयों के बारे में बताएंगे, जो उन्हें बहुत प्रिय है और जो उनके नाम को समर्पित है। चलिए इन मिठाइयों के बारे में जानते हैं, जो खास भगवान श्री कृष्ण के नाम पर रखे गए हैं। 

भगवान श्री कृष्ण के नाम पर रखे गए हैं इन मिठाइयों के नाम

Krishna's favorite sweets

खीर मोहन:

यह मिठाई विशेष रूप से उत्तर भारत में लोकप्रिय है। खीर मोहन रसगुल्ले की तरह एक छेने से बनी मिठाई है, जिसे चीनी के घोल में पकाया जाता है। इसके नाम में "मोहन" का उल्लेख भगवान श्री कृष्ण के दूसरे नाम से लिया गया है, जिन्हें "मोहन" भी कहा जाता है।

इसे भी पढ़ें: मोहनथाल मिठाई का यह नाम कैसे पड़ा?

मोहन भोग:

यह मिठाई भी भगवान श्री कृष्णके नाम से जुड़ी है और यह पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के क्षेत्रों में विशेष रूप से प्रसाद के रूप में बनाई जाती है। यह सूजी, घी और चीनी से तैयार की जाती है।

मोहन थाल:

Sweets for Lord Krishna

यह मिठाई गुजरात की विशेषता है। मोहन थालबेसन, घी, और चीनी से बनती है और उसमें इलायची और केसर का उपयोग भी किया जाता है। इसे आमतौर पर उत्सव और त्योहारों के दौरान बनाया जाता है।

मोहन लड्डू:

भगवान श्री कृष्ण को समर्पित इस मिठाई का उल्लेख कई धार्मिक ग्रंथों में मिलता है। यह लड्डू बेसन और घी से बनता है और इसे भोग के रूप में भगवान को अर्पित किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: गुलाब जामुन की तरह दिखने वाली खीर मोहन मिठाई के बारे में कितना जानते हैं आप

गोपाल कला:

Krishna Janmashtami sweets

यह मिठाई दही, चिउड़ा, नारियल, और गुड़ से बनाई जाती है। इसे विशेष रूप से जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण को भोग लगाया जाता है।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।