Eid-Ul-Adha 2024: बकरा ईद के दिन मेहमानों के लिए बनाएं यह खास हलवा, जानें बनाने की विधि और टिप्स

इस साल बकरा ईद का जश्न 19 जून को मनाया जाएगा। यह त्यौहार मुस्लिम भाई-बहनों के लिए ईद के बाद की बड़ी जश्न होती है। ऐसे में इस खास अवसर पर घरों में कई तरह के वेज-नॉनवेज पकवान और डिश बनाई जाएगी। अकसर ईद के अवसर पर घरों में चिकन, मटन, बिरयानी, फिरनी और सेवई समेत कई सारी रेसिपी बनाई जाती है। ऐसे में आप इस ईद अपनी मीठी डिश में इस खजूर के हलवा को भी शामिल कर सकते हैं। खजूर हलवा बेहद स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपी है, जिसे आप बहुत कम समय में बनाकर तैयार कर सकते हैं। बता दें कि ईद और रमजान के अवसर पर खजूर का विशेष महत्व है। ऐसे में चलिए फटाफट इस खजूर के हलवा के बारे में जान लें।
डेट्स (खजूर) हलवा की सामग्री
- 200 ग्राम खजूर
- 1 कप दूध 1
- 1/2 कप पाउडर चीनी
- 1/4 कप घी
- 100 ग्राम काजू
- 1/4 टीस्पून इलायची पाउडर
डेट्स हलवा बनाने की क्या विधि है?
- एक पैन में दूध को गर्म करने के लिए रखें, दूध में उबाल आ जाए तो उसमें खजूर को डालकर उबाल लें।
- खजूर के बीज को निकालकर ही दूध में उबालने के लिए रखें, आप चाहें तो खजूर को बारीक टुकड़ों में काटकर दूध में मिला सकते हैं।
- दूध और खजूर के मिश्रण को मध्यम या धीमी आंच में पकाएं, आंच बिल्कुल भी तेज न करें।
- एक तरफ पैन में एक से दो चम्मच घी डालकर काजू को रोस्ट करें।
- जब दूध और खजूर का मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो उसमें रोस्ट किए हुए काजूको डालकर मिक्स करें।
- काजू, दूध और खजूर का मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो उसमें चीनी और घी डालकर मिक्स करें।
- मिश्रण जब पक कर कड़ाही से अलग होने लगे तब इसमें इलायची पाउडर मिक्स करें और गैस बंद करें।
- एक ट्रे या थाली में घी लगाकर मिश्रण को फैला लें, हलवा को ठंडा होने दें।
- हलवा ठंडा हो जाए तो मनपसंद आकार में काट लें और खाने के लिए सर्व करें।
इसे भी पढ़ें: बकरीद के दिन जरूर करें ये काम
खजूर हलवा बनाने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो
खजूर हलवा बनाने के लिए खजूर को पहले अच्छे से साफ कर लें और उसके बीज को निकालकर बारीक काट लें। बारीक काटने के बाद आप चाहें तो मिक्सर में पीस सकते हैं, इससे हलवा ज्यादा स्वादिष्ट बनता है और जल्दी पकता है।
इसे भी पढ़ें: बकरा ईद की सही तारीख, महत्व और इतिहास जानें
आप चाहें तो बेहतर स्वाद के लिए खजूर के हलवा में ड्राई फ्रूट्स को बारीक काटकर घी में भून लें और हलवा में मिलाएं इससे स्वाद बढ़िया आएगा।
हलवा को और ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए आप काजू और बादाम को घी में भूनकर पीस लें और हलवा में मिक्स करें, इससे हलवा का स्वाद बढ़ जाएगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।