Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:05 AM IST

10 मिनट में तैयार करें बेक्ड मसाला काजू, नोट करें रेसिपी

अगर आप बरसात में कुछ टेस्टी खाना चाहते हैं तो आप घर पर काजू की मदद से टेस्टी नमकीन तैयार कर सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं।
Updated:- 2022-08-06, 13:56 IST
baked masala cashew recipe in hindi

शाम को गरमागरम चाय के साथ कुछ न कुछ मिल जाए, तो मजा ही आ जाता है, खासकर मसालेदार और चटपटे स्नैक्स। साथ ही, पूरे दिन खाने के साथ-साथ हमारा दिल कुछ चटर-पटर खाने का करता है। ऐसे में रोज-रोज क्या बनाएं और क्या खाएं इसकी अलग ही टेंशन रहती है। कई बार हम बाजार से रेडीमेड नमकीन या फिर स्नैक्स खरीदकर ही ले आते हैं ताकि चाय के साथ खाने के लिए कुछ तो हो।

लेकिन अगर आप कुछ नमकीन स्नैक टाइप बनाकर रख लें, तो वह आपके काफी दिनों तक चल चलते हैं। घर पर बने स्नैक्स न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इसलिए आज हम आपको काजू की चटपटी नमकीन बनाने की आसान रेसिपी बना रहे हैं, जिसकी मदद से आप बेक्ड मसाला नमकीन तैयार कर सकती हैं।

बेक्ड मसाला काजू Recipe Card

आप घर पर इन आसान स्टेप्स से बेक्ड मसाला काजू तैयार कर सकती हैं।

Vegetarian Recipe
Total Time: 15 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 150
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • काजू- 500 ग्राम
  • पुदीना पाउडर- 3 चम्मच
  • चाट मसाला- 2 चम्मच
  • स्वादानुसार- सेंधा नमक
  • 2 चम्मच- मक्खन

Step

  1. Step 1:

    काजू की नमकीन बनाने के लिए सबसे पहले काजू को साफ कर लें। 

  2. Step 2:

    अब एक बाउल में काजू और मक्खन डालें। फिर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। 

  3. Step 3:

    अब इसमें थोड़ा-सा सेंधा नमक डालें और ओवेन को कन्वैक्शन मोड़ पर प्रीहीट किए हुए काजू को 10 मिनट के लिए बेक कर लें।

  4. Step 4:

    फिर इसे लेकर बाउल में निकालें और अन्य सामग्री डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

  5. Step 5:

    बस आपके बेक्ड मसाला काजू तैयार हैं। आप इसे चाय के साथ सर्व कर सकती हैं और स्टोर करके रख सकती हैं। 

बनाने का तरीका

Kaju namkeen

  • काजू की नमकीन बनाने के लिए सबसे पहले काजू को साफ कर लें। (3 नमकीन रेसिपीज)
  • अब एक बाउल में काजू और मक्खन डालें। फिर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

इसे ज़रूर पढ़ें- Quick recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा चटपटा कॉर्न फ्लेक्स चिवड़ा नमकीन

  • अब इसमें थोड़ा-सा सेंधा नमक डालें और ओवेन को कन्वैक्शन मोड़ पर प्रीहीट किए हुए काजू को 10 मिनट के लिए बेक कर लें।
  • फिर इसे लेकर बाउल में निकालें और अन्य सामग्री डालकर अच्छी तरह से मिला लें। (10 मिनट में बनाएं ये नमकीन चाट)

इसे ज़रूर पढ़ें- इस आसान रेसिपी से मिनटों में बनाएं छैना कोफ्ता करी

  • बस आपके बेक्ड मसाला काजू तैयार हैं। आप इसे चाय के साथ सर्व कर सकती हैं और स्टोर करके रख सकती हैं।

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।