Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:43 PM IST

खाली पेट काजू खाने से होते हैं ये 6 लाभ, आप भी रोजाना जरूर खाएं

सिर्फ एक चम्मच काजू आपके लिए कितना फायदेमंद हो सकता है, क्या आपको पता है? अगर नहीं पता तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें और जानें काजू से होने वाले लाभ।
Updated:- 2021-05-25, 14:00 IST
cashew nuts main

ड्राई फ्रूट्स खाने के कई फायदे होते हैं। इनमें पाए जाने वाले पोषक तत्व आपके शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। वहीं, ड्राई फ्रूट्स का राजा कहे जाने वाले काजू सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। आप बादाम तो रोज सुबह खाती ही होंगी, लेकिन क्या आपको पता है कि सुबह-सुबह खाली पेट काजू खाने के भी कई फायदे हैं। आइए तो फिर जानें इससे क्या फायदे हमारे शरीर को होते हैं।

आंखों के लिए

for eye health

काजू में Zeaxanthin नामक एंटीऑक्सीडेंट पिंगमेंट होता है, जो हमारे रेटिना के लिए अच्छा है। काजू आंखों को हानिकारक यूवी किरणों और मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है। ये एंटीऑक्सिडेंट पिगमेंट्स स्वभाविक रूप से आंखों में होते हैं और हानिकारक लाइट्स और अन्य उम्र संबंधी समस्याओं से बचाता है।

याद्दाश्त के लिए

for good memory

काजू कॉपर, मैग्नीशियम और मैंगनीज का अच्छा स्रोत है। यह खनिज ब्रेन हेल्थ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह याददाश्त को बढ़ाने के साथ-साथ याद करने की क्षमता को बेहतर कर सकता है। काजू ब्रेन पावर बढ़ाता और मूड को अच्छा करता है।

इसे भी पढ़ें :उबली हुई सब्जियां खाने के हैं कई बेहतरीन फायदे, आप भी जानें

एनर्जी के लिए

for energy

काजू में कार्बोहाईड्रेट होता है। शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के लिए खाली पेट काजू का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। हमारा शरीर कार्बोहाइड्रेट को ग्लूकोज में बदलता है और शरीर के सेल्स और ऑर्गन्स के लिए यह महत्वपूर्ण है। इसी वजह से काजू को खाली पेट खाना लाभदायक हो सकता है।

इसे भी पढ़ें :जानें चकोतरा फल के सेहत से जुड़े ऐसे फायदे जो आपने पहले नहीं सुने होने

वजन नियंत्रित करने के लिए

cashew weight loss

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, काजू के सेवन से वजन नियंत्रित हो सकता है। यह हालांकि आश्चर्य की बात है, क्योंकि काजू में ज्यादा कैलोरी होती है। काजू में ओमेगा-3 होता है, जो चयापचय को बढ़ावा देने और वसा जलाने में मदद करता है। फाइबर युक्त काजू वजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही इसमें कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है।

हड्डियों के लिए

bone health cashew nut

काजू में मौजूद विटामिन के, मैग्नीशियम, कॉपर और फॉस्फोरस सभी हड्डियों के निर्माण, हड्डियों के घनत्व को बनाए रखने और हड्डियों के समग्र स्वास्थ्य का समर्थन करने के लिए मिलकर काम करते हैं। कॉपर हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है, जिससे उनके टूटने या ऑस्टियोपोरोसिस होने की संभावना कम हो जाती है। मैग्नीशियम हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, कुछ का उपयोग शरीर द्वारा फॉस्फोरस के साथ-साथ हड्डियों की संरचना के निर्माण के लिए किया जाता है।

कब्ज के लिए

gut health cashew nuts

काजू खाने से कब्ज की समस्या भी दूर हो सकती है। क्योंकि इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, तो यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने का काम करता है। वहीं, काजू में लैक्सेटिव होता है, जिससे भी कब्ज में राहत मिलती है। हालांकि इसे सीमित मात्रा में ही काजू का सेवन करना चाहिए। इसलिए रोजाना खाली पेट काजू का सेवन जरूर करें।

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit : freepik images

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।