यह तो हम सभी जानते हैं कि ईद और बकरीद मुसलमानों का सबसे बड़ा त्यौहार है। इसका बड़ी बेसब्री से इंतजार किया जाता है। पर बकरा ईद कई वजहों से खास है क्योंकि इस दिन न सिर्फ कुर्बानी दी जाती है बल्कि इस दिन उस लम्हे को याद किया जाता है जब मुहम्मद साहब का खुदा ने इम्तिहान लिया था और उनके खुद के बेटे की जगह एक बकरे की कुर्बानी दी थी।
पर कुर्बानी के अलावा तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं और साफ-सुथरे कपड़े पहने जाते हैं। मगर ईद सिर्फ नए कपड़े पहनने का नाम नहीं है। कई ऐसे काम हैं जिन्हें करना सुन्नत माना जाता है। तो देर किस बात की आइए जानते हैं बकरा ईद पर किन कामों को करना चाहिए।
बकरा ईद का त्यौहार चांद पर निर्भर करता है और भारत में चांद का अंदाजा इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार लगाया जाता है। हालांकि, बकरा ईद का चांद 10 दिन पहले नजर आ जाता है। हमें 19 जून को पता लग जाएगा कि त्यौहार किस दिन पड़ रहा है। बाकी कहा जा रहा है कि इस बार बकरा ईद का त्यौहार भारत में 29 जून 2023 यानी गुरुवार के दिन मनाया जाएगा।
इसे जरूर पढ़ें- Bakra Eid Kab Hai 2023: बकरा ईद की सही तारीख, महत्व और इतिहास जानें
कुर्बानी के पहले सबसे जरूरी काम है बकरा ईद की नमाज अदा करना। आप ईद की नमाज अदा करने के लिए मस्जिद जा सकते हैं। हर मस्जिद की नमाज का समय अलग-अलग होता है, लेकिन सुबह के वक्त नमाज अदा करना सुन्नत माना जाता है।
वहीं, अगर आप एक महिला हैं, तो घर पर ही नमाज अदा करें और अल्लाह से इबादत कबूल करने की दुआ मांगें। बेहतर होगा कि आप 2 रकात नमाज अदा करें।
कुर्बानी देना ही काफी नहीं है बल्कि फितरा भी निकालना सुन्नत माना जाता है। बता दें कि फितरा हर मुसलमान को नमाज से पहले देना वाजिब है, जिसे ईद की नमाज से पहले दिया जाता है। इस्लामिक ग्रंथ के अनुसार 1 किलो 633 ग्राम गेहूं या 1 किलो गेहूं की कीमत किसी गरीब को देना, फितरा कहलाता है।
यह विडियो भी देखें
यह हर उस इंसान को देना होता है। हालांकि, 1 किलो 633 ग्राम गेहूं की कीमत बाजार के भाव के आधार पर तय की जाती है।
ईद के दिन साफ-सुथरे कपड़े पहनना सुन्नत है। अगर आप साफ-सुथरे कपड़े में ईद की नमाजअदा करेंगे, तो अल्लाह खुश होता है। अल्लाह के सामने साफ-सुथरे कपड़े पहनकर दुआ मांगना सवाब है।
अगर आपका बजट है तो बेहतर होगा कि नए कपड़े खरीद लें। हालांकि, नए कपड़े कुर्बानी के बाद पहनें क्योंकि खराब हो सकते हैं।
जानवर को ज़िबह करने से पहले जानवर को तैयार करें। ज़िबह करने से पहले पानी पिलाएं और पेट भर के खाना खिलाएं। साथ ही, कुर्बानी की तैयारी करें जहां बकरे को ज़िबह किया जाएगा वो हिस्सा अच्छी तरह से धो लें।
इसे जरूर पढ़ें- इन पारंपरिक व्यंजनों से करें ईद-अल-अधा की शाम को पूरा
धोने के बाद कुर्बानी का तरीका जानें और दुआ पढ़ने के बाद ही जानवर को ज़िबह करें। जब जानवर ज़िबह हो जाए तो तीन हिस्सों में बांटते हुए सिर्फ एक हिस्सा अपने पास रखें।
इन इन चीजों को आप बकरा ईद पर जरूर करें। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।