Cooking Tips: खीरे के छिलके बेकार समझकर फेंके नहीं, बनाएं ये स्वादिष्ट रेसिपीज

गर्मियों में सबसे ज्यादा खीरे का सेवन किया जाता है। क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में पानी और फाइबर पाया जाता है, जिसका नियमित रूप से सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। हालांकि, लोग खीरे को अपने आहार में कई तरह से शामिल करते हैं जैसे कोई खीरे का सलाद खाता है तो कोई इसका जूस पीना पसंद करता है।
लेकिन क्या जब भी आप खीरे का सेवन करती हैं, तो आप इसके छिलके फेंक देती हैं? लेकिन अगर हम आपसे कहें कि आप खीरे के छिलकों का कई तरह से इस्तेमाल कर सकती हैं। जी हां, आप न सिर्फ खीरे बल्कि इसके छिलके से भी कई तरह की स्वादिष्ट रेसिपीज ट्राई कर सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं।
छिलके से बनाएं कबाब
सामग्री
- खीरे के छिलके -150 ग्राम
- अदरक लहसुन का पेस्ट -1 छोटा चम्मच
- हरी मिर्च-1
- धनिया पाउडर- 3 टीस्पून
- हरा धनिया-1 कप
- उबले हुए आलू - 4
- नमक-1 टीस्पून
- चाट मसाला-1 टीस्पून
- जीरा- चुटकीभर
- नमक- स्वादानुसार
बनाने का तरीका
- खीरे के छिलके के कबाब बनाने के लिए सबसे पहले आप खीरे के छिलकों को बारीक काट लें और इसमें उबले हुए मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
- अब इसमें आप सभी मसाले, अदरक-लहसुन डालकर अच्छी तरह से मिला लें और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- फिर आप इसमें थोड़ी-सी मैदा डालें और कबाब तैयार कर लें। ताकि आप इसे कुछ देर के लिए रख दें।
- अब एक पैन में तेल गर्म करें और फिर इसमें एक-एक करके कबाब डालें। फिर इसे आप ब्राउन होने तक भून लें।
- बस आपके कबाब तैयार है, जिसे आप हरी चटनीके साथ सर्व कर सकते हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें- लौकी के छिलकों को फेंके नहीं करें ये काम
छिलके की सूखी सब्जी
सामग्री
- खीरे के छिलके -1 किलो
- घी- 100 ग्राम
- जीरा- आधा छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- बारीक कटा हुआ प्याज -1
- लहसुन - 1
- गरम मसाला- 1/2 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- अमचूर पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- नमक -स्वादानुसार
बनाने का तरीका
- सूखी सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आप खीरे के छिलके को टुकड़ों में काट लें और 5 मिनट तक उबालने के लिए रख दें।
- इसके बाद एक कढ़ाही में तेल डालें और तेल गर्म होने पर इसमें थोड़ा जीरा, कटी हुई प्याज और बारीक कटा हुआ लहसुन डालें।
- प्याज हल्की भूरी होने पर इसमें सारे सूखे मसाले और आवश्यकतानुसार नमक मिला लें।
- कुकर का स्टीम ठंडा होने पर उबले हुए छिलके को कुकर से बाहर निकालकर कढ़ाही में मसालों के साथ मिक्स करें।
- 5 मिनट के लिए इसे ढककर पकने दें। बस आपकी खीरे के छिलके की सब्जी तैयार है इसे गर्मा-गर्म सर्व करें और इसका मज़ा उठाएं।
छिलके का जूस
सामग्री
- खीरे के छिलके- 1 कप
- खीरा - 4 टुकड़े
- काली मिर्च - 1 चम्मच
- नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच
- अदरक- 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
- पुदीने की पत्तियां- 8-10 (कटी हुई)
बनाने का तरीका
- इन सभी सामग्रियों को मिलाकर मिक्सी में अच्छी तरह से पीस लें और इसका पेस्ट बना लें। (हरी मिर्च की सब्जी)
- इस पेस्ट को मिक्सी से निकालकर एक बाउल में रखें और आप इसे छन्नी से छान कर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इस जूस में ऊपर से नींबू का रस डालें और काली मिर्च पाउडर डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
इसे ज़रूर पढ़ें-खीरे की मदद से पकौड़े से लेकर सूप तक बनाया जा सकता है, जानिए रेसिपी
अब आप भी खीरे के छिलकों को फेंकने के बजाय ये रेसिपीज बनाकर ट्राई करें। अगर आपने कभी इन छिलकों से कुछ और नया बनाया हो तो भी हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।
हमें उम्मीद है यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें और आगे आप किस सब्जी के छिलकों की रेसिपी जानना चाहते हैं, वो भी जरूर बताएं। ऐसे ही रेसिपी पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।