क्या आपने कभी चखी है स्वादिष्ट और चटपटी हरी मिर्च की सब्जी? जानें रेसिपी

हरी मिर्च खाने का स्वाद बढ़ा सकती है और अगर आपको तीखा खाना पसंद है तब तो हरी मिर्च से अच्छा कुछ और हो ही नहीं सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि लाल मिर्च पाउडर बहुत ज्यादा खाने पर ये पेट को खराब कर सकता है, लेकिन उसकी तुलना में हरी मिर्च थोड़ी बेहतर साबित हो सकती है। ऐसे में क्यों न घर पर चटपटी और झटपट बनने वाली हरी मिर्च की सब्जी बनाकर ट्राई की जाए। अब ये खाने का स्वाद बढ़ा देगी ये तो तय है, लेकिन ये कितनी जल्दी बन जाएगी ये जानकर शायद आपको हैरानी हो।
हरी मिर्च की सब्जी Recipe Card
ये सब्जी सिर्फ आधे घंटे के अंदर ही बन जाती है और इसका स्वाद बहुत ही अच्छा होता है।
Ingredients
- 150 ग्राम बड़ी हरी मिर्च
- 1/4 कप मूंगफली
- 1 चम्मच जीरा
- 25 ग्राम ड्राई कोकोनट
- 1 चम्मच खसखस
- 1 छोटा चम्मच सफेद तिल
- 1/2 चम्मच राई
- 1/2 चम्मच जीरा
- करी पत्ते
- 2 प्याज
- 2 इंच का अदरक का टुकड़ा
- 12-15 लहसुन
- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच गरम मसाला पाउडर
- 4 चम्मच इमली का पानी
- धनिया पत्ता सजावट के लिए
- तेल 6 चम्मच
- नमक स्वादानुसार
Step
- Step 1:
सबसे पहले मिर्च को धोकर सुखा लें और बीच में से काट लें।
- Step 2:
अब मूंगफली, खसखस, तिल, जीरा और सूखे नारियल को ड्राई रोस्ट करें।
- Step 3:
इसके बाद प्याज, अदरक और लहसुन को काटकर इसे थोड़ा पकाएं।
- Step 4:
सभी मसालों को ठंडा कर पीस लें और एक पेस्ट बना लें।
- Step 5:
अब एक कढ़ाई में जीरा, राई, करी पत्ते डालकर भूनें और उसके बाद उसमें हल्दी और लाल मिर्च डालें।
- Step 6:
अब इसमें पिसा हुआ मसाला डालें और पकाएं।
- Step 7:
इसके बाद इमली का पानी और गर्म मसाला डालें।
- Step 8:
अब इसमें फ्राई की हुई हरी मिर्च डालें और 2 मिनट तक ही पकाएं।
- Step 9:
आपकी हरी मिर्च की सब्जी तैयार है जिसे आप बिरियानी, चावल, रोटी आदि किसी चीज़ के साथ भी गर्मागर्म सर्व कर सकते हैं।
इसे बनाना आसान भी है और आप इसे बिरियानी, चावल, रोटी किसी के साथ भी खा सकते हैं।
विधि-
- सबसे पहले मिर्ची को धोकर सुखा लें और साथ ही साथ आपको मिर्ची को बीच में से चीरकर रखना है। अगर आप तीखा नहीं खाना चाहते हैं तो मिर्ची के सीड्स निकाल लें। वैसे बड़ी वाली मिर्च तीखी नहीं होती है तो आप इसे छोड़ भी सकते हैं।
- अब हमें एक पैन गर्म कर मसाला रोस्ट करना है जो इस सब्जी की जान बनेगा। सबसे पहले पैन को गर्म कर उसमें मूंगफली को ड्राई रोस्ट करें। फिर जीरा, सूखा नारियल, खसखस, तिल, धनिया के बीज आदि डालकर इसे रोस्ट करना है।
- ध्यान रहे कि सब कुछ ड्राई रोस्ट ही होगा आपको तेल का इस्तेमाल बिलकुल नहीं करना है। बाकी सामान को मूंगफली के आधे पकने के बाद डालें। इसे ठंडा कर इसका पाउडर बनाना है।
- अब उसी पैन में तेल गर्म कर इसमें दो प्याज कटे हुए, 2 इंच का अदरक का टुकड़ा कटा हुआ, 12-15 लहसुन की कलियों को डालकर भूनें। इसे भी भूनने के बाद हमें पेस्ट फॉर्म में रखना है। ध्यान रखें कि सूखा और गीला मसाला दोनों ही ठंडा करने के बाद ही ब्लेंड करना है। अगर आप दोनों मसाले एक साथ ब्लेंड करना है तो उसमें थोड़ा पानी डालकर पीसें।
- अब सब्जी बनाने के लिए पहले 2 चम्मच तेल डालकर मिर्च फ्राई करके निकालना है। इसमें सिर्फ 1 मिनट ही लगेगा। इसे पूरा सॉफ्ट करने की जरूरत नहीं है।
- अब इस मिर्च को निकाल कर उसमें थोड़ा सा तेल और डालें और तड़के का पूरा सामान जैसे जीरा, करी पत्ते आदि डालें। इसके बाद आपको तेल को मीडियम आंच पर करना है जिसमें हमें लाल मिर्च और अदरक डालना है। ध्यान रहे कि ऐसा करने से पहले या तो गैस बंद कर लें या फिर तेल को थोड़ा ठंडा करना है।
- इसके बाद इसमें पिसा हुआ मसाला और थोड़ा सा पानी डालना है। इसे 3-4 मिनट पकाने का बाद इसमें इमली का पानी डालना है। इसे अब अच्छे से उबाल आने दें और इसमें थोड़ा सा गरम मसाला डालें।
- जब मसाला अच्छे से पक जाए तो इसमें मिर्ची डालकर सिर्फ 2 मिनट तक पकाना है। ध्यान रहे कि मिर्ची डालने के बाद अगर आपने ज्यादा पका लिया तो मिर्च सॉफ्ट हो जाएगी और स्वाद खराब हो जाएगा इसका।
- अब गैस को बंद कर इसमें धनिया पत्ता डालें और फिर इसे गर्मागर्म सर्व कर लें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।