नींबू और खीरे का पानी शरीर को करेगा डिटॉक्स, एक्सपर्ट से जानें इसे बनाने का सही तरीका और फायदे

नींबू और खीरे, ये दोनों ही सेहत के लिए बेहद उपयोगी होते हैं। वहीं, अगर इन दोनों का डिटॉक्स वॉटर पिया जाए तो इससे शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है, लेकिन लोगों को पता ही नहीं है कि नींबू और खीरे का डिटॉक्स वाटर कैसे बनाएं और इसके क्या फायदे हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको बताएंगे कि नींबू और खीरे का डिटॉक्स वाटर बनाने का तरीका क्या है और इससे शरीर को क्या-क्या लाभ मिल सकता है। इस लेख के लिए हमने क्लिनिकल डाइटीशियन एवं कंसल्टेंट न्यूट्रिशनिस्ट कनिक्का मल्होत्रा से बात की है। पढ़ते हैं आगे...
नींबू और खीरे का डिटॉक्स वाटर कैसे बनाएं?
पहली तरीका - सबसे पहले आप नींबू को एक गिलास पानी में निचोड़ लें। अब आप इसमें खीरे के पतले पतले स्लाइस डालें। अब कम से कम 2 से 3 घंटे के लिए फ्रिज में स्टोर करके रख लें। अब इसका सेवन करें।

दूसरा तरीका - खीरे को कद्दूकस करके उसका रस अलग कर लें। अब आप इसमें एक नींबू निचोड़ साथ में काला नमक मिलाएं। अब बने मिश्रण का सेवन करें। ऐसा करने से फायदा होगा।
नींबू और खीरे के डिटॉक्स वाटर के फायदे
बता दें, नींबू में साइट्रिक एसिड पाया जाता है जो किडनी में पथरी को बनने से रोकता है। साथ ही यह किडनी के काम को सरल बनाता है। वहीं खीरा शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। साथ ही इसके अंदर पाए जाने वाला सिलिका तत्व हड्डी और जोड़ों को मजबूती देता है।
इसे भी पढ़ें - इन गर्मियों में आपको 4 तरीके से बचाएगा आपका फेवरेट नींबू
इन दोनों का डिटॉक्स वॉटर शरीर के एसिड बेस बैलेंस को नियंत्रित करके थकान और माइग्रेन जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। बता दें नींबू के अंदर विटामिन सी पाया जाता है। वहीं, खीरे के अंदर एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो न केवल स्किन को निखारते हैं, बल्कि सूजन को भी कम करने में उपयोगी हैं। यदि नियमित रूप से यह पानी पिया जाए तो ब्लड शुगर लेवल को स्थिर करने में मदद मिल सकती है।

नोट - खीरे और नींबू, दोनों ही सेहत के लिए उपयोगी है,। वहीं इसका पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में उपयोगी साबित हो सकता है, लेकिन यदि आपको सेहत से जुड़ी कोई अन्य समस्या है तो इन दोनों को अपनी डाइट में जोड़ने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर ले लें, उसके बाद ही इसे अपनी डाइट में जोड़ें।
इसे भी पढ़ें - गर्मियां शुरू होने से पहले नींबू के पौधे में डाल दें यह 1 पीली चीज, बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।