खीरे की मदद से पकौड़े से लेकर सूप तक बनाया जा सकता है, जानिए रेसिपी

जब भी खीरे का नाम लिया जाता है तो यकीनन सबसे पहले सलाद बनाने का ख्याल ही मन में आता है। यकीनन खीरे को सलाद के रूप में खाना एक अच्छा आईडिया है। इस तरह आप अपनी मील में अधिक मात्रा में फाइबर एड कर पाते हैं। कुछ लोग खीरे का रायता खाना भी काफी पसंद करते हैं। यह दो खीरे की मदद से बनने वाली बेहद पॉपुलर डिश हैं। लेकिन हर बार खीरे का सेवन इस तरह से ही किया जाए, यह जरूरी नहीं है।
दरअसल, खीरे में ना केवल पानी की मात्रा अधिक होती है, बल्कि इसमें कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। जिसके कारण अगर खीरे को डाइट का हिस्सा बनाया जाए तो इससे सेहत को बहतु लाभ होता है। लेकिन अगर आप एक फूड लवर है और हर फूड इंग्रीडिएंट को अलग तरह से एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं तो आप खीरे को भी कई बेहतरीन तरीकों से बना व खा सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको खीरे की मदद से बनने वाली कुछ बेहतरीन रेसिपीज के बारे में बता रहे हैं, जो आपके टेस्ट बड को शांत करने में मदद करेंगी-
खीरे के पकौड़े
अगर आपको कुछ टेस्टी व मजेदार खाने की क्रेविंग्स होती है तो ऐसे में आप खीरे के पकौड़ेबना सकते हो। इसे आपने यकीनन पहले कभी नहीं खाया होगा।
सामग्री-
- 1 कप बेसन
- 1 बड़ा चम्मच चावल का आटा
- 2 खीरा (कद्दूकस किया हुआ मोटा या बारीक कटा हुआ)
- 1 प्याज (कटा हुआ)
- 3 टेबल स्पून हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
- 3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1/4 छोटा चम्मच अजवायन के बीज
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा
- 1 छोटा चम्मच तिल
- 2-3 चुटकी हींग
- 1/4 छोटा चम्मच - हल्दी पाउडर
- 2 स्लाइस ब्रेड
- तेल तलने के लिए
- नमक स्वाद अनुसार
विधि-
- सबसे पहले, खीरे और कटे हुए प्याज के ऊपर थोड़ा नमक छिड़कें।
- अब इसे टॉस करें और 10 मिनट के लिए मैरिनेट होने के लिए अलग रख दें।
- ब्रेड और तेल को छोड़कर बाकी सभी सामग्री डालें।
- अब, एक गहरे फ्राइंग पैन में ऑयल डालकर गरम करें।
- ब्रेड को हल्का गीला करें और मिश्रण में क्रम्बल कर लें।
- गरम तेल में कुछ पकौड़े मिलाएं और डालें।
- अब इसे मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
- अब इसे अब्सॉर्बेंट पेपर पर निकालें।
- बचे हुए बैटर से इसी तरह पकौड़े तैयार करें।
- आप इसे चटनी के साथ गरमा गरम सर्व करें।
इसे ज़रूर पढ़ें-क्यों हैं लोग इन 5 तरह की कॉफी के दीवाने, आप भी जानें
खीरे का सूप
अगर आप शाम के समय कुछ हल्का खाना चाहते हैं तो ऐसे में खीरे का सूपभी बनया जा सकता है। इसे बनाने में आपको बहुत अधिक मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है।
सामग्री-
- 1 बड़ा चम्मच मक्खन
- 1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल
- 1 छोटा प्याज, कटा हुआ
- 1 लहसुन की कली, क्रश्ड की हुई
- 2 बड़े खीरे, पतला कटा हुआ
- 2 छोटी जुकिनी
- 3 कप वेजिटेबल स्टॉक
विधि-
- सबसे पहले, एक सॉस पैन में तेल के साथ मक्खन पिघलाएं।
- अब मक्खन के मिश्रण में प्याज और लहसुन को 3 से 5 मिनट तक नरम होने तक पकाएं। इसे बीच-बीच में हिलाते रहें।
- अब इसमें खीरा व जुकिनी के स्लाइस एड करें। इसे भी 2 से 3 मिनट तक नरम होने तक पकाएं।
- अब इस मिश्रण में वेजिटेबल स्टॉकडालें।
- एक उबाल आने तक मीडियम-लो फ्लेम पर रखें।
- अब सब्जियों को 20 से 25 मिनट तक पकने दें।
- अब गैस बंद करें और कुछ मिनट इसे ठंडा होने दें।
- अब सूप को एक ब्लेंडर में डालें।
- अब इससे स्मूद प्यूरी बना लें।
- इसी तरह सूप को बैचेस में डालकर प्यूरी बनाएं।
- अब आप एक मोटी छलनी से छाल लें और एक बार फिर से हल्का गर्म करके सर्व करें।
इसे ज़रूर पढ़ें-घर पर बनाएं राजगिरा चिक्की, बहुत आसान है ये रेसिपी
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।