herzindagi
image

लंच और डिनर के लिए बेस्ट है दही घीया, मिनटों में तैयार होगी ये हेल्दी डिश

घीया की सब्जी जो हेल्थ के लिए अच्छी होती है। अक्सर हमारे घरों में इसे खाना लोग कम पसंद करते हैं। ऐसे में आप इसके मजेदार डिश बनाएं और अपने घरवालों को खिलाएं। इसे खाने के बाद उनके मुंह का टेस्ट ही बदल जाएगा। आइए आर्टिकल में बताते हैं दही घीया की स्वादिष्ट सब्जी।
Editorial
Updated:- 2025-09-16, 11:20 IST

घीया की सब्जी हर कोई खाना पसंद नहीं करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका टेस्ट सबको पसंद नहीं होता है। जब भी घर में घीया की सब्जी बनती है तो सबसे पहले हमारे बच्चों का मुंह बनने लगता है। ऐसे में आप अपने घरवालों को घीया की टेस्टी दही वाली सब्जी बनाकर खिलाएं। इसे खाने के बाद आपके बच्चों और बड़ों को पता ही नहीं चलेगा की उन्होंने घीया खाया है। इसे आप लंच या डिनर कभी भी बना सकते हैं। आइए आर्टिकल में बताते हैं इसकी सिंपल रेसिपी।

घीया की सब्जी बनाने का तरीका

  • घीया को छीलकर छोटे-छोटे गोल टुकड़ों में काट लें।
  • एक पैन में घी गरम करें और घीया को अच्छे से सेक लें।
  • इसके बाद इसे एक पेल्ट में निकाल लें।
  • फिर आपको पैन में जीरा व हींग डालकर अच्छे से तड़काना है।
  • कटा हुआ प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
  • कटी हुई घीया, हल्दी और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे ढककर धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक या घीया नरम होने तक पकाएं।
  • गैस बंद करें और घीया को थोड़ा ठंडा होने दें।
  • अब इसमें दही, धनिया पाउडर और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

1 - 2025-09-16T111118.725

घीया की सब्जी को करें सर्व

  • जब घीया की सब्जी बन जाए, तो इसे एक बाउल में निकालें।
  • इसके बाद इसे धनिया से गार्निश करके सर्व करें।
  • इसके साथ खाने के लिए चावल को बनाएं।
  • आप चाहें तो इसे रोटी के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

ddddd

 

इसे भी पढ़ें: बिना तेल के बनाएं हेल्दी साबूदाना चाट, स्वाद ऐसा की उंगलियां चाटते रह जाएंगे आप; जानें आसान रेसिपी

इस रेसिपी को बनाने के बाद आपके घर के बड़े और बच्चे दोनों ही घीया की सब्जी खाना शुरू कर देंगे। इसे आप और मजेदार बनाने के लिए इसमें थोड़ा सा मैगी मसाला भी डाल सकती हैं। इससे टेस्ट और बढ़ जाएगा। इसे आप घर में लंच टाइम या डिनर में बानकर गर्म-गर्म सर्व करें और इसका मजा उठाएं। इसके बाद आपको हर बार यही बनाने को कहेंगे।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: घर पर 2 तरीकों से बनाएं मखाने की नमकीन, मेहमान नाश्ते से ही भर लेंगे अपना पेट

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

image Credit- Freepik

Image Credit- Freepik

दही घीया की सब्जी Recipe Card

दही घीया की सब्जी बनाने का तरीका

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 10
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 15
Cuisine: Indian
Author: Mahima Bhatnagar

Ingredients

  • 1 छोटी घीया (लौकी)
  • 1/2 कप दही
  • 1 चम्मच घी
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1 चुटकी हींग
  • 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1/2 चम्मच हल्दी
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • हरा धनिया (गार्निश के लिए)

Step

  1. Step 1:

    घीया को छीलकर छोटे-छोटे गोल टुकड़ों में काट लें।

  2. Step 2:

    एक पैन में घी गरम करें और घीया को अच्छे से सेक लें। इसके बाद इसे एक पेल्ट में निकाल लें।

  3. Step 3:

    फिर आपको पैन में जीरा व हींग डालकर अच्छे से तड़काना है। कटा हुआ प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।

  4. Step 4:

    कटी हुई घीया, हल्दी और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे ढककर धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक या घीया नरम होने तक पकाएं।

  5. Step 5:

    गैस बंद करें और घीया को थोड़ा ठंडा होने दें। अब इसमें दही, धनिया पाउडर और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

  6. Step 6:

    जब घीया की सब्जी बन जाए, तो इसे एक बाउल में निकालें। इसके बाद इसे धनिया से गार्निश करके सर्व करें।

  7. Step 7:

    इसके साथ खाने के लिए चावल को बनाएं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।