Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:31 AM IST

ब्रोकली और पोटैटो बाइट्स घर पर मिनटों में बनाएं

आज रेसिपी ऑफ द डे में हम आपको ब्रोकली और पोटैटो बाइट्स की टेस्‍टी और हेल्‍दी रेसिपी बता रहे हैं जिसे आपके बच्‍चे बड़े चाव से खाएंगे। 
Updated:- 2022-02-02, 16:33 IST
broccoli and potato tikki tasty recipe

बच्‍चों को हेल्‍दी सब्‍जी खिलाना बेहद मुश्किल काम है। उन्‍हें कोई भी हरी सब्‍जी बनाकर खाने के लिए दो, वह हमेशा मुंह ही बनाते हैं। ऐसा ही कुछ ब्रोकली के साथ भी है। इसलिए आज हम आपको रेसिपी ऑफ द डे में बच्‍चों के लिए ब्रोकली और पोटैटो बाइट्स की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो न सिर्फ हेल्‍दी है बल्कि आपके बच्‍चों को बेहद पसंद भी आएंगी और वह इसे बड़े चाव से खाएंगे। इतना ही नहीं इसे बनाना भी बेहद आसान है।

हालांकि, ब्रोकली और आलू दोनों स्वाद और बनावट से लेकर हर तरह से अलग होते हैं। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि दोनों एक शानदार स्टार्टर बनाने के लिए बहुत अच्छी तरह से मिक्‍स होते हैं।

ब्रोकली और पोटैटो बाइट्स Recipe Card

घर पर बनाएं ब्रोकली और पोटैटो बाइट्स रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 10 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 5 min
Servings: 4
Level: Low
Course: Snacks
Calories: 150
Cuisine: Indian
Author: Pooja Sinha

Ingredients

  • उबली ब्रोकली- 1 कप
  • उबला आलू- 1 मीडियम साइज
  • हरा लहसुन- 2 चम्‍मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्‍मच
  • अमचूर पाउडर- 1/2 चम्‍मच
  • गरम मसाला पाउडर- स्‍वादानुसार
  • नमक- स्‍वादानुसार
  • मक्के का आटा -1/2 कप
  • बेसन -1/4 कप
  • ब्रेड क्रम्ब्स- 1/2 कप

Step

  1. Step 1:

    दोनों सब्जियों को उबालकर अच्‍छी तरह से मैश कर लें।

  2. Step 2:

    फिर इसमें सारे सूखे मसाले मिलाकर अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें।

  3. Step 3:

    अब इसे टिक्‍की के आकार का बनाकर ब्रेड क्रम्ब्स में रोल करें।

  4. Step 4:

    एक नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें और इसे दोनों तरह से अच्‍छी तरह से सेंक लें।

  5. Step 5:

    आपके टेस्‍टी और क्रिस्‍पी ब्रोकली और पोटैटो बाइट्स तैयार हैं।

दो सब्जियों को अच्‍छी तरह से मसाले में मिक्‍स करके अच्‍छे से परोसा जा सकता है। परिणाम एक शानदार स्टार्टर है जो बाहर से आकर्षक रूप से कुरकुरे और अंदर से नरम होता है। यकीनन आप ब्रोकली और पोटैटो बाइट्स में इस कंट्रास्ट का मजा उठा सकती हैं। साथ ही पार्टी में परोसने के लिए ब्रोकली और पोटैटो बाइट्स एक बेहतरीन पार्टी स्नैक है।

विधि

  • सबसे पहले आलू को उबाल लें और ब्रोकली को भी अच्‍छी तरह से धोकर उबाल लें। साथ ही हरे लहसुन को भी अच्‍छी तरह से धोकर काट लें।
  • फिर एक बाउल में आलू और ब्रोकली को लेकर अच्‍छी तरह से मैश कर लें। फिर इसमें कटा हुआ हरा लहसुन और सारे सूखे मसाले मिला लें।
  • अब सभी चीजों को अच्‍छी तरह से मिक्‍स कर लें। इसके मिश्रण को 6 बराबर भागों में बांट लें और प्रत्येक भाग को टिक्‍की के आकार में बना लें।
  • प्रत्येक टिक्‍की को ब्रेड क्रम्ब्स में रोल करें जब तक कि वे सभी तरफ से समान रूप से कोट न हो जाएं। फिर इसे एक तरफ रख दें।

इसे जरूर पढ़ें: सर्दियों में बनाएं हरे मटर की शम्मी, जानें रेसिपी

  • एक नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें और मीडियम आंच पर एक बार में कुछ टिक्‍की को डालकर उसे सभी तरफ से गोल्‍डन होने तक सेंक लें।
  • आपके ब्रोकली और पोटैटो बाइट्स तैयार हैं। इसे सॉस और हरी चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें।
  • ऐसी ही और रेसिपीज जानने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।

broccoli and potato tikki easy recipe

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।