सर्दियों में बनाएं हरे मटर की शम्मी, जानें रेसिपी

अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो इस बार वीकेंड पर हरे मटर की शम्मी बनाएं। यह एक बेहद ही अच्छा स्नैक है। साथ ही जो लोग नॉनवेज नहीं खाते हैं उनके लिए यह रेसिपी एकदम बेस्ट है। हरे मटर की शम्मी को बनाना बेहद आसान है। आप इसे चाय के साथ गरमा-गरम परोस सकती हैं।
विधि
- सबसे पहले एक बाउल लें और उस बाउल में पानी भर लें। इसके बाद पानी में मटर डालें और मटर को हल्का सा सॉफ्ट होने तक उबाल लें। इसके साथ ही आलू को भी उबालने के लिए रख दें।
- इसके बाद एक पैन लें और उसे मीडियम हीट पर गरम करने के लिए रख दें। जब पैन गरम हो जाए इसके बाद उसमें तेल डालें और फिर जीरा और हरी मिर्च और अदरक को भून लें।
- ज्यादातर लोग हरे मटर की शम्मी के लिए ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आपके पास ऑलिव ऑयल नहीं है तो आप किसी अन्य तेल का भी उपयोग कर सकती हैं।
- अब जब तेल गरम हो गया है तो इसमें मटर डालें और फिर मटर को ड्राई होने तक भून लें।
- मटर को भूनने के बाद इसे एक बाउल में निकाल लें और फिर ठंडा होने के लिए रख दें।
- जब मटर ठंडा हो जाए उसके बाद इसमें उबले हुए आलू डालें और अच्छे से मैश कर लें।
हरे मटर की शम्मी Recipe Card
आज हम आपको हरे मटर की शम्मी बनाना सिखाएंगे।
Ingredients
- 280 ग्राम हरे मटर
- 90 ग्राम आलू (पहाड़ी)
- 15 ग्राम अदरक (कटा हुआ)
- 10 ग्राम हरी मिर्च
- 5 मिली जैतून का तेल
- 20 ग्राम धनिया पत्ती
- 5 ग्राम मिर्च पाउडर
- 5 ग्राम काला जीरा
- नमक स्वाद अनुसार
Step
- Step 1:
सबसे पहले हरी मटर और आलू को उबाल लें।
- Step 2:
अब एक पैन में तेल गरम करके उसमें जीरा, अदरक और हरी मिर्च को भून लें।
- Step 3:
अब इसमें उबले हुए हरी मटर डालें और ड्राई होने तक फ्राई कर लें।
- Step 4:
मटर को भूनने के बाद इसे बाउल में ठंडा होने के लिए रख दें।
- Step 5:
अब मटर में आलू को मैश करके डालें और साथ में हरा धनिया भी डालें।
- Step 6:
दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करके टिक्की बना लें।
- Step 7:
टिक्की बनाने के बाद एक पैन में दोबारा तेल गरम करें और फिर मटर और आलू की बनी टिक्की को स्टिर फ्राई कर लें।
- Step 8:
लीजिए तैयार है हरे मटर की शम्मी। आप इसे सॉस या हरी चटनी के साथ परोस सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: पराठे के साथ ट्राई करें प्याज और पुदीने की चटनी, जानिए आसान रेसिपी
- इसके बाद गार्निश के लिए हरा धनिया डालेंं।
- अब आप मटर और आलू की टिक्की बना लें। लेकिन आप चाहें तो हरे मटर की शम्मी को कोई भी आकार दे सकती हैं।
- अब दोबारा तेल गरम करें और मटर और आलू की बनी टिक्की को स्टिर फ्राई कर लें। लीजिए तैयार है हरे मटर की शम्मी।
- आप इसे चटनी या सॉस के साथ गरमा-गरम परोस सकती हैं।
Image Credit: static.toiimg.com & ytimg.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।