Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:06 AM IST

इस सर्दी गाजर के बजाए बनाएं चुकंदर और नारियल का स्वादिष्ट हलवा

अगर आप इस सर्दी कुछ नया और स्वादिष्ट बनाना चाहती हैं तो आज हम आपको बताने वाले हैं चुकंदर और नारियल के हलवे की मजेदार रेसिपी इस लेख को जरूर पढ़ें।
Updated:- 2022-10-02, 07:00 IST
beetroot and coconut halwa recipe at home

चुकंदर सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है। यह हमारे शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। सर्दियों में आने वाले चुकंदर को हम ज्यादातर सलाद के साथ खाते हैं, लेकिन इसे खाने का एक दूसरा भी तरीका है। जो आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताने वाले हैं।

कैसे बनाएं हलवा

सर्दियों में हम कभी गुड़, मूंग औरगाजर का हलवातो हमेशा ही खाते हैं। लेकिन आज हम आपके लिए लाएं हैं चुकंदर और नारियल के हलवे की रेसिपी। ऐसा हलवा जिसे आपने कभी नहीं खाया होगा। तो आइए जानते हैं कैसे बनता है चुकंदर और नारियल का हलवा।

चुकंदर और नारियल का हलवा Recipe Card

सर्दियों में इस तरह बनाएं चुकंदर और नारियल का हलवा

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 90
Cuisine: Indian
Author: Vidya Sharma

Ingredients

  • घी- 2 बड़े चम्मच
  • नारियल का बूरा- 2 बड़ी कटोरी(नारियल की इन 3 लाजवाब रेसिपीज)
  • चुकंदर - 3-4(कद्दूकस)
  • चीनी- स्वादनुसार
  • दूध- 1 गिलास
  • ड्राई फ्रूट्स- 1 कटोरी
  • इलायची पाउडर- आधा चम्मच

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले आप चुकंदर को कद्दूकस कर लें।

  2. Step 2:

    अब एक कढ़ाई लें और उसमें घी डाल कर गर्म होने दें।

  3. Step 3:

    घी जल्दी गर्म हो जाता है। घी गर्म होने पर एक कटोरी नारियल के बुरे में से थोड़ा सा साइड निकाल कर रख दें। लास्ट में डेकॉर करने के काम आएगा। बाकी का सारा बूरा कढ़ाई में डाल दें।

  4. Step 4:

    अब घी को अच्छे से मिलाने के बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ चुकंदर डाल दें।

  5. Step 5:

    कद्दूकस चुकंदर डालने के साथ ही इलायची पाउडर भी डाल दें।

इसे जरूर पढ़ें-बनाना चाहती हैं परफेक्ट दाल का पराठा तो फॉलो करें ये सिंपल टिप्स

विधि

  • सबसे पहले आप चुकंदर को कद्दूकस कर लें।
  • आप चाहें तो गाजर की तरह चुकंदर को भी उबालकर इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • अब चुकंदर को एक बड़े दोने में रख कर साइड कर लें।
  • अब एक कढ़ाई लें और उसमें घी डाल कर गर्म होने दें।
  • घी जल्दी गर्म हो जाता है। घी गर्म होने पर एक कटोरी नारियल केबुरे में से थोड़ा सा साइड निकाल कर रख दें। लास्ट में डेकॉर करने के काम आएगा। बाकी का सारा बूरा कढ़ाई में डाल दें।
  • अब घी और बूरे को अच्छे से मिलाने के बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ चुकंदर डाल दें।
  • कद्दूकस चुकंदर डालने के साथ ही इलायची पाउडर भी डाल दें।

  • अकसर बच्चे इलायची के बार-बार मुह में आने पर चिड़ जाते हैं। इसलिए हम इलायची पाउडर का इस्तेमाल कर रहे हैं।
  • थोड़ी देर इसे घूमने के बाद इसमें चीनी डाल दें।
  • वैसे तो चुकंदर की अपनी मिठास होती है पर कुछ लोग मीठा ज्यादा पसंद करते हैं।
  • अब आप हलवे में ड्राई फ्रूट्स(ड्राई फ्रूट्स से बनाएं होटल जैसा खाना) और दूध डाल कर अच्छे से मिला लें।
  • अब हलवे को धीमी आंच में पकने के लिए छोड़ दें।
  • बीच-बीच में हलवे को हिलाते रहे ताकि वह अच्छे से पक जाए।
  • अब इसे एक बड़े दोने में रख दें और ऊपर से बाकी बचा नारियल के बुरे से इसे सजा दें।
  • लीजिये तैयार है आपका चुकंदर और नारियल का स्वादिष्ट हलवा।
  • अब इसे खुद भी खाएं और परिवार व दोस्तों को भी खिलाएं।

इसे जरूर पढ़ें-चाय के साथ बनाएं टेस्टी मीठी नारियल की रोटी, नोट करें रेसिपी

हम इसी तरह की मिठास भरी रेसीपी आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।