Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:21 AM IST

Gajar Ke Kofte: सर्दियों में ट्राई करें स्वाद से भरे गाजर के कोफ्ते, बनाना भी है बेहद आसान

Gajar Ke Kofte: सर्दी के मौसम में गाजर का हलवा तो हर कोई खाता है। इस बार आप ट्राई करें कोफ्ते। कोफ्ते बनने के साथ-साथ खाने में टेस्टी लगते हैं और इसका स्वाद भी काफी अच्छा आता है। आइए इसकी रेसिपी के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।
Updated:- 2025-12-08, 11:43 IST
image

Gajar Ke Kofte: सर्दी का मौसम शुरू होते ही हर कोई गाजर का हलवा खाने के लिए उत्सुक रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसी मौसम में गाजर लाल और मीठी आती है। हर किसी के घर पर ये अक्सर बन ही जाता है। इस बार आप घर पर गाजर के कोफ्ते को ट्राई करें। खाने के साथ-साथ ये स्वाद में भी काफी अच्छे लगते हैं। साथ ही इसे बनाने का तरीका भी काफी आसान है। इसे बनाने में आपको सिर्फ 30 मिनट का ही समय लगेगा। आइए आर्टिकल में आपको इसकी आसान रेसिपी के बारे में बताते हैं।

गाजर के कोफ्ते Recipe Card

गाजर के कोफ्ते बनाने का तरीका

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 10
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 50
Cuisine: Indian
Author: Mahima Bhatnagar

Ingredients

  • गाजर- 500 ग्राम
  • उबले हुए आलू- 2
  • बेसन या कॉर्नफ्लोर- 2 चम्मच
  • हरी मिर्च- बारीक कटी हुई
  • लाल मिर्च पाउडर-½ चम्मच
  • गरम मसाला- ½ चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल
  • टमाटर- 2 बड़े
  • प्याज- 1
  • काजू- 6 से 7
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
  • हल्दी- ½ चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- ½ चम्मच
  • कसूरी मेथी- 1 चम्मच
  • क्रीम या दूध- 2–3 चम्मच

Step

  1. Step 1:

    इसके लिए आपको सबसे पहले गाजर को उबालना है। इसके बाद इसे मैशर की मदद से इसे पीस लेना है।

  2. Step 2:

    फिर इसमें मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक और बेसन डालें। अच्छी तरह मिलाकर छोटे-छोटे बॉल्स बनाएं।

  3. Step 3:

    एक पैन में तेल गर्म करें। कोफ्तों को हल्का सुनहरा होने तक शैलो फ्राई या डीप फ्राई करें।

  4. Step 4:

    प्याज, टमाटर और काजू को ब्लेंड कर पेस्ट बना लें। कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें।

  5. Step 5:

    अदरक-लहसुन पेस्ट भूनें। अब तैयार पेस्ट डालकर 6-7 मिनट पकाएं।

  6. Step 6:

    हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालें। जब मसाला छोड़ने लगे तो थोड़ा पानी डालें।

  7. Step 7:

    क्रीम या दूध मिलाएं और 2 मिनट पकाएं। आखिर में कसूरी मेथी और गरम मसाला डालें।

  8. Step 8:

    गैस बंद करने के 1 मिनट पहले कोफ्ते ग्रेवी में डालें। सर्व करते समय ऊपर से हरी धनिया डालें।

  9. Step 9:

    गाजर के कोफ्ते गर्म-गर्म रोटी, नान, पराठा या चावल के साथ परोसें।

गाजर के कोफ्ते बनाने की विधि

  • इसके लिए आपको सबसे पहले गाजर को उबालना है।
  • इसके बाद इसे मैशर की मदद से इसे पीस लेना है।
  • फिर इसमें मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक और बेसन डालें।
  • अच्छी तरह मिलाकर छोटे-छोटे बॉल्स बनाएं।
  • एक पैन में तेल गर्म करें।
  • कोफ्तों को हल्का सुनहरा होने तक शैलो फ्राई या डीप फ्राई करें।
  • इन्हें एक प्लेट पर निकालकर अलग रख दें।

2 - 2025-12-08T110908.192

गाजर के कोफ्ते की ग्रेवी बनाने का तरीका

  • प्याज, टमाटर और काजू को ब्लेंड कर पेस्ट बना लें।
  • कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें।
  • अदरक-लहसुन पेस्ट भूनें।
  • अब तैयार पेस्ट डालकर 6-7 मिनट पकाएं।
  • हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालें।
  • जब मसाला छोड़ने लगे तो थोड़ा पानी डालें।
  • क्रीम या दूध मिलाएं और 2 मिनट पकाएं।
  • आखिर में कसूरी मेथी और गरम मसाला डालें।

इसे भी पढ़ें: जिमीकंद से बनाएं कोफ्ते की सब्जी, जानें सिंपल रेसिपी

गाजर के कोफ्ते को ग्रेवी में डालें

  • गैस बंद करने के 1 मिनट पहले कोफ्ते ग्रेवी में डालें।
  • सर्व करते समय ऊपर से हरी धनिया डालें।
  • गाजर के कोफ्ते गर्म-गर्म रोटी, नान, पराठा या चावल के साथ परोसें।
  • यह डिश खासकर डिनर में बेहद पसंद की जाती है।

1 - 2025-12-08T110911.948

 

इसे भी पढ़ें: लौकी या पनीर छोड़िए, इस बार बनाएं पालक का कोफ्ता; मुंह में रखते ही जाएगा घुल

गाजर के कोफ्ते बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • कोफ्ते टूटें नहीं इसके लिए मिश्रण थोड़ा टाइट रखें।
  • कोफ्तों को सर्व करने से ठीक पहले ग्रेवी में डालें।
  • आप अगर ऑयल नहीं खाते हैं, तो ऐसे में आप इसे एयर-फ्रायर में भी फ्राई कर सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।