आमतौर पर, कुकिंग करते समय हम कई तरह के ऑयल्स का इस्तेमाल करते हैं। ऑलिव ऑयल से लेकर सरसों के तेल को हम अपनी किचन का हिस्सा बनाते हैं। इन्हीं ऑयल्स में से एक है एक्स्ट्रा वर्जिन एवोकाडो ऑयल। यह हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। कोलेस्ट्रॉल को कम करने से लेकर आईज हेल्थ और दिल के लिए भी यह काफी अच्छा माना जाता है।
यूं तो एवोकाडो ऑयल को ऐसे ही भोजन में शामिल किया जाता है, लेकिन अगर आप इसे अधिक टेस्टी बनाना चाहते हैं तो ऐसे में इंफ्यूज़्ड एवोकाडो ऑयल तैयार किया जाता है। गार्लिक से लेकर रोज़मेरी व बेसिल जैसी कुछ बेसिक आइटम्स हैं, जिनकी मदद से आप एवोकाडो इंफ्यूज़्ड ऑयल बना सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको एवोकाडो इंफ्यूज़्ड ऑयल को बनाने के कई अलग-अलग तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी पसंद आएंगे-
गार्लिक इंफ्यूज़्ड एवोकाडो ऑयल
एवोकाडो ऑयल के टेस्ट को और भी अधिक टेस्टी बनाने के लिए आप गार्लिक इंफ्यूज़्ड एवोकाडो ऑयल बना सकती हैं। आप इस गार्लिक इंफ्यूज़्ड एवोकाडो ऑयल से मीट को मैरिनेट कर सकती हैं या फिर ओवन में वेजिटेबल आदि को रोस्ट करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
गार्लिक इंफ्यूज़्ड एवोकाडो ऑयल की सामग्री-
- आधा कप ऑलिव आयल
- आधा कप एवोकाडो ऑयल
- 5-6 लहसुन की कली
- आधा मुट्ठी थाइम
- क्रश्ड चिली पेपर
ऑयल बनाने का तरीका-
- गार्लिक इंफ्यूज़्ड एवोकाडो ऑयल बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन को क्रश कर लें।
- आप 5-6 लहसुन की कलियों, 1/2 कप जैतून का तेल और 1/2 कप एवोकाडो ऑयल को एक पैन में डालें।
- अब इसे स्टोव टॉप पर रखकर मीडियम-लो हीट पर रखें।
- आप इसमें कुचली हुई लाल मिर्च और थाइम की एक या दो टहनी डालें।
- तेल के थोड़ा ठंडा होने के बाद इसे किसी साफ कांच के जार में भर लें।
- आप इसे सलाद से लेकर चावल और पास्ता डिश में शामिल कर सकते हैं।
चिली इंफ्यूज़्ड एवोकाडो ऑयल
चिली इंफ्यूज़्ड एवोकाडो ऑयल का टेस्ट काफी अच्छा होता है। अगर आपको तीखा व चटपटा खाना अच्छा लगता है, तो ऐसे में आप चिली इंफ्यूज़्ड एवोकाडो ऑयल तैयार कर सकते हैं।
चिली इंफ्यूज़्ड एवोकाडो ऑयल की सामग्री-
- 2 कप एवोकाडो तेल
- 16 सूखे जापानी चिली पेपर
चिली इंफ्यूज़्ड एवोकाडो ऑयल बनाने का तरीका-
- सबसे पहले आधी मिर्च को कूट लें, बीज को अंदर से हटा दें।
- अब एक सॉस पैन में कुचली हुई और बिना कुटी हुई मिर्च और एवोकाडो ऑयल मिलाएं।
- तेल को धीमी आंच पर गर्म करें।
- गैस बंद करें और कांच के जार में डालें।
- साथ ही इसमें मिर्च और बीज भी स्थानांतरित करें।
- ठंडा होने के लिए 2-3 दिनों के लिए खुला छोड़ दें।
- चिली इंफ्यूज़्ड एवोकाडो ऑयल बनकर तैयार है। आप इसे एक एयरटाइट कंटेनर में रखें और एक महीने तक के लिए फ्रिज में स्टोर करें।
लेमन इंफ्यूज़्ड एवोकाडो ऑयल
लेमन इंफ्यूज़्ड एवोकाडो ऑयल को आप सलाद की ड्रेसिंग से लेकर अन्य कई फूड आइटम्स में शामिल कर सकती हैं।
लेमन इंफ्यूज़्ड एवोकाडो ऑयल की सामग्री-
- 2 कप एवोकाडो ऑयल
- 12 कली लहसुन छिली हुई
- 1 मीडियम नींबू का छिलका
लेमन इंफ्यूज़्ड एवोकाडो ऑयल की विधि-
- एवोकाडो ऑयल, लहसुन और नींबू के छिलके को मिलाएं।
- तेल को 220 डिग्री तक पहुंचने तक धीमी आंच पर गर्म करें।
- आंच को कम कर दें और 5 मिनट तक पकाएं।
- गैस बंद करें और थोड़ा ठंडा होने दें।
- अब इसे एक कांच के जार में डालें। साथ ही, लहसुन और नींबू के छिलके को भी स्थानांतरित करें।
- ठंडा होने के लिए 24 घंटे खुला छोड़ दें।
- अब, इसे रेफ्रिजरेटर में कवर और स्टोर करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों