सर्दियों के मौसम में गरमा-गरम सरसों का साग और मक्के की रोटी मिल जाए तो बात ही क्या है। बेशक सर्दियों के मौसम में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली डिशेज़ में से एक है सरसों का साग। सबकी पसंद होने वाला सरसों का साग अक्सर जरूरत से ज्यादा बन जाता है। लेकिन इसका स्वाद उठाने के बाद भी जब इसकी काफी ज्यादा मात्रा बच जाती है तब हम समझ नहीं पाते हैं कि इसका क्या किया जाए और अक्सर महिलाएं इस बचे हुए साग का इस्तेमाल करने की बजाय इसे फेंक देती हैं।
स्वाद और सेहत से भरपूर साग अगर बच जाए तो उसे फेंकने की बजाय आप उससे कुछ बेहतरीन नए व्यंजन तैयार कर सकती हैं जो आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होंगे। आइए जानें ऐसी कौन सी 3 टेस्टी डिशेज़ हैं जो आप बचे हुए साग से तैयार करके सर्दियों का मज़ा उठा सकती हैं।
- बचे हुए साग की पूड़ी
- बचे हुए साग का पराठा
- बचे हुए साग की टिक्की
बचे हुए साग की पूड़ी
आवश्यक सामग्री
- बचा हुआ सरसों का साग - 1 कटोरी
- गेहूं का आटा आटा -1 कप
- नमक- स्वादानुसार
- तेल -आवश्यकतानुसार
बनाने का तरीका
- बचे हुए साग (सरसों के साग की रेसिपी ) को एक बड़े बाउल में डालें और उसमें आटा और नमक मिलाकर डो तैयार करें।
- आटे को कड़े हाथों से गूथें और इसका ऐसा आटा तैयार करें जो ज्यादा गीला न हो।
- आटे की बराबर लोइयां तैयार करें और पूड़ी के आकार में बेलें।
- एक कढ़ाई में तेल डालकर गरम कर लें। तेल में थोड़ा आटा डालकर चेक करें कि तेल गरम हुआ है या नहीं।
- तेल अच्छी तरह से गरम होने पर गैस की फ्लेम धीमी कर दें और इसमें पूड़ियाँ डालें।
- पूड़ियों को दोनों तरफ से गोल्डन होने तक सेक लें।
- पूड़ियां अच्छी तरह से सिक जाने पर इन्हें कढ़ाई से प्लेट में निकाल लें।
- गरमा-गरम पूड़ियां तैयार हैं चटनी या चाय के साथ इनका मज़ा उठाएं।
बचे हुए साग का पराठा
आवश्यक सामग्री
- बचा हुआ साग - 1 कटोरी
- गेहूं का आटा - 1 कप
- बेसन -1 /2 कप
- बारीक कटा प्याज -1
- जीरा -1 /2 चम्मच
- नमक -स्वादानुसार
- पानी -आवश्यकतानुसार
- तेल -पराठे सेकने के लिए
Recommended Video
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बचे हुए साग को डालें और इसमें आटा और (बेसन के उपयोगी टिप्स) बेसन मिलाएं।
- प्याज, जीरा और नमक मिलाकर अच्छी तरह से आटा गूथ लें।
- गुथे हुए आटे को 10 मिनट तक ढक कर रख दें।
- पराठे सेकने के लिए गैस ऑन करके उसमें तवा या नॉनस्टिक पैन रखें।
- आटे की लोइयां तैयार करें और उन्हें पराठे के आकार में बेल लें।
- पराठे को तवे या पैन में डालें और दोनों तरफ से गोल्डन होने तक सेक लें।
- पराठे को तवे से निकालकर प्लेट में रखें और मक्खन और चटनी के साथ गरमा -गरम सर्व करें।
बचे हुए साग की टिक्की
आवश्यक सामग्री
- बचा हुआ साग - 1 कटोरी
- उबले हुए आलू -2
- बेसन -1 कप
- कॉर्न फ्लोर या ब्रेड क्रम्स - 1 /2 कप
- नमक -स्वादानुसार
- बारीक कटी हरी मिर्च- 1
- तेल - आवश्यकतानुसार
बनाने का तरीका
- बचे हुए साग और उबले आलू को अच्छी तरह से मैश करके मिक्स कर लें।
- इस मिश्रण में बेसन, हरी मिर्च और नमक मिलाकर अच्छी तरह से डो तैयार कर लें।
- हथेली में थोड़ा तेल लगाकर डो को टिक्की का आकार दें।
- टिक्कियों में थोड़ा कॉर्न फ्लोर लगाएं और गैस में नॉन स्टिक पैन रखें।
- पैन में थोड़ा तेल लगाएं और तेल गरम होने पर एक-एक करके टिक्कियां उसमें रखें।
- टिक्कियों को धीमी गैस पर जोड़ें होने तक सेकें।
- दोनों तरफ से सिक जाने पर टिक्कियों को प्लेट में निकाल लें और चटनी या सॉस के साथ गरमा-गरम सर्व करें।
ये सभी व्यंजन बनाने में आसान और स्वाद के साथ सेहत से भी भरपूर हैं। इसके अलावा ये बचे हुए साग का इस्तेमाल करने का सबसे बेहतर तरीका है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: shutterstock
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।