World Asthma Day 2025: क्या अस्थमा के पेशेंट्स को नहीं करनी चाहिए एक्सरसाइज? डॉक्टर दे रहे हैं इससे जुड़े कुछ खास सवालों के जवाब

आज विश्व अस्थमा दिवस (World Asthma Day 2025) है। इस हेल्थ कंडीशन से जुड़े कई ऐसे सवाल हैं, जिनके सही जवाब आपको मालूम होना चाहिए। चलिए, इस सवालों और उनके सही जवाब डॉक्टर से जानते हैं।
image

आज विश्व अस्थमा दिवस (World Asthma Day 2025) है। अस्थमा के बारे में जागरुकता फैलाने और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए यह खास दिन मनाया जाता है। यह सांस से जुड़ी एक कंडीशन है, जो काफी कॉमन है। लेकिन, इसे लेकर लोगों के मन में कई भ्रांतियां और सवाल हैं। यहां हम इससे जुड़े कुछ सवालों के जवाब देने जा रहे हैं, जो अक्सर पूछे जाते हैं। इस बारे में Dr. Y. Soma Sai Kiran,Consultant Clinical & Interventional Pulmonologist, Yashoda Hospitals, Hyderabad, जानकारी दे रहे हैं।

सवाल- क्या अस्थमा बचपन में होने वाली एक बीमारी है, जो उम्र के साथ ठीक हो जाती है?

Common asthma symptoms and treatment

जवाब- एक्सपर्ट का कहना है कि अस्थमा किसी भी उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकती है। हालांकि, कुछ बच्चों में बड़े होने पर इसके लक्षण कम हो जाते हैं या यह अपने आप ठीक हो जाती है। लेकिन, कई लोगों में वयस्क होने पर भी अस्थमा की दिक्कत बनी रहती है और कुछ वयस्कों में इसके लक्षण बाद में ही नजर आते हैं।

सवाल- अस्थमा के पेशेंट्स को एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए?

जवाब- अस्थमा के पेशेंट्स के लिए एक्सरसाइज करना पूरी तरह से सेफ है। रेगुलर एक्सरसाइज, आपकी हेल्थ और लंग फंक्शन में सुधार कर सकती है। लेकिन, इसके लिए सही वार्म अप, इनहेलर का इस्तमाल और सेफ्टी समेत कई चीजों का ध्यान रखना जरूरी है। जरूरी सावधानियों के साथ, अस्थमा के पेशेंट्स खेल-कूद और फिजिकिल एक्टिविटीज में आराम से भाग ले सकते हैं।

यह है एक्सपर्ट की राय

faq about ashtma by expert

सवाल- अस्थमा की दवाइयों की आदत पड़ जाती है?

जवाब- एक्सपर्ट का कहना है कि जब आप अस्थमा की दवाइयों और इनहेलर्स का इस्तेमाल, डॉक्टर के बताए तरीके से करते हैं, तो ये पूरी तरह से सुरक्षित होती हैं और लंबे समय तक असर करती हैं। इनसे लक्षणों को मैनेज करन और अटैक को रोकना संभव होता है।

यह भी पढ़ें-World Asthma Day: अस्थमा के उपचार में गलत जानकारी बनती है बाधा, आज ही दूर करें इससे जुड़े भ्रम

सवाल- क्या अस्थमा जानवेला नहीं है?

Frequently asked questions about asthma from doctors
जवाब- एक्सपर्ट का कहना है कि अगर अस्थमा के लक्षणों को सही तरह से मैनेज न किया जाए, तो यह जानलेवा हो सकती है। गंभीर अस्थमा अटैक आपको मुश्किल में डाल सकते हैं। इसलिए, इसके शुरुआती लक्षणों को समझना और इलाज करवाना जरूरी है।

सवाल- अस्थमा का इलाज केवल तब ही करवाना चाहिए जब इसके लक्षण नजर आएं?

जवाब- एक्सपर्ट का कहना है कि यह एक क्रॉनिक कंडीशन है, जिसमें रेगुलर दवाइयों की जरूरत होती है। अगर आपको लक्षण महसूस नहीं हो रहे हैं, तब भी दवाइयां जारी रखना जरूरी है। सांस नली के इंफ्लेमेशन को कम करने और अटैक को रोकने में दवाइयां जरूरी हैं।

यह भी पढ़ें- How to Prevent from Asthma Attack in Hindi: ये तरीके आजमाएंगे तो अस्‍थमा नहीं करेगा परेशान

अस्थमा से जुड़े किसी भी मिथ पर यकीन न करें। कोई भी दिक्कत महसू होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP