क्या आज जानती हैं कि भारतीय महिलाओं में कैंसर से होने वाली मौत का सबसे आम कारण cervical cancer है? जी हां, विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दुनियाभर में कैंसर से मरने वाली महिलाओं में चौथा सबसे बड़ा कारण uterine cervix में होने वाला cervical cancer है। आंकड़ों के अनुसार समय पर इलाज ना मिलने पर 15 से 44 वर्ष की आयु की महिलाओं में ये कैंसर उनकी मौत का दूसरा सबसे बड़ा कारण बन रहा है। लेकिन इस बीमारी को ठीक किया जा सकता है। अगर समय रहते इसका इलाज किया जाये तो बीमारी से बचा जा सकता है।
Cervical cancer से बचने के लिए pap smear test करवाना बहुत जरूरी होता हैं लेकिन एक नए शोध के अनुसार एक तिहाई महिलाएं इस test को करवाने से बचती हैं। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि cervical cancer की जांच के दौरान यौन अंगों को दिखाने से उनको शर्मिदगी महसूस होती है।
Cervical cancer की जांच के लिए 'smear test' है जरूरी
Cervical cancer की जांच के लिए 'smear test' करना पड़ता है जिसमें नियमित रूप से pelvis का test कर नमूना एकत्रित कर उसकी जांच की जाती है। 21 से 29 वर्ष की महिलाओं के लिए इस परीक्षण की सिफारिश की जाती है। प्रति तीन वर्ष में कराए जाने वाले इस परीक्षण से कैंसर के मामलों में 75 प्रतिशत तक कमी लाई जा सकती है।
Image Courtesy: Twitter.com(@WCRF_CA)
क्या कहती है रिपोर्ट
बीबीसी रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन में कैंसर के खिलाफ काम करने वाली एक संस्था 'जो सर्वाइकल कैंसर ट्रस्ट' द्वारा कराए गए सर्वे के मुताबिक 35 प्रतिशत युवतियां स्मीयर टेस्ट के दौरान यौन अंगों को डॉक्टर के सामने दिखाने से बचने के लिए इस टेस्ट से बचती हैं।
संस्था ने 2017 महिलाओं पर सर्वे करके यह परिणाम निकाला। इस दौरान दो-तिहाई महिलाओं में इसके लिए जागरुकता की कमी पाई गई। संस्था के सदस्य रॉबर्ट म्यूजिक ने कहा कि जीवन रक्षक परीक्षण कराने के लिए किसी शर्म का अनुभव नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सहज महसूस कराने के लिए पेशेवर नर्से इस क्षेत्र में एक बड़ी भूमिका निभा सकती हैं।
क्या है cervical cancer
Cervical cancer सर्विक्स की लाइनिंग, यानी यूटरस के निचले हिस्से को प्रभावित करता है। सर्विक्स की लाइनिंग में दो तरह की cells होते हैं- Squamous या flat cells और column cells। गर्भाशय ग्रीवा के क्षेत्र में जहां एक cell दूसरे प्रकार की cell में परिवर्तित होती है, उसे squo-colmar junction कहा जाता है! यह ऐसा क्षेत्र है, जहां कैंसर के विकास की सबसे अधिक संभावना रहती है। Cervix का कैंसर धीरे-धीरे विकसित होता है और समय के साथ पूर्ण विकसित हो जाता है।
Cervical cancer के लक्षण
Cervical cancer ज्यादातर मानव पैपीलोमा वायरस या एचपीवी के कारण होता है। लगभग सभी ग्रीवा कैंसर एचपीवी में से एक के साथ दीर्घकालिक संक्रमण के कारण होता है। Cervical cancer के कुछ लक्षणों में शामिल है- vagina से abnormal bleeding, menopause और sexual contact के बाद bleeding, hemorrhage from vagina, सामान्य से अधिक लंबे समय menstrual periods, other abnormal vaginal discharge, और pain during sexual intercourse आदि।
इसलिए cervical cancer से बचने के लिए पैप स्मियर टेस्ट करवाना बहुत जरूरी है।
News Source: IANS
\
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों