herzindagi
image

सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है स्पाइन में दर्द? इन टिप्स से रखें रीढ़ की हड्डी का ख्याल

सर्दियों में रीढ़ की हड्डी का दर्द अक्सर महिलाओं को परेशान करता है। क्या आपको पता है कि ठंड में स्पाइन पेन क्यों बढ़ जाता है और इससे बचने के लिए आपको क्या करना चाहिए?  
Editorial
Updated:- 2025-11-10, 13:40 IST

सर्दियों का मौसम जहां एक तरफ गर्म चाय, धूप और ऊनी कपड़ों की गर्माहट लाता है, वहीं दूसरी तरफ इसका असर हमारे शरीर पर भी होता है। सर्दियों में कई तरह की बीमारियों और इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। वहीं बच्चे, बुजुर्ग और जो लोग पहले से किसी हेल्थ कंडीशन से परेशान हैं, उन्हें इस मौसम में अपना खास ख्याल रखना चाहिए। इस समय पर अस्थमा और जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों की दिक्कत बढ़ सकती है। बहुत से लोगों को ठंड के दिनों में कमर दर्द, गर्दन में जकड़न, रीढ़ की हड्डी में दर्द या स्लिप डिस्क की समस्या बढ़ जाती है। चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है और इससे बचने के लिए आपको क्या करना चाहिए? इस बारे में डॉ. गौरव बत्रा, न्यूरोसर्जन (ब्रेन और स्पाइन), मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली जानकारी दे रहे हैं।

सर्दियों में स्पाइन में दर्द क्यों बढ़ता है?

back pain in wintersx
ठंडे मौसम में हमारी मसल्स सिकुड़ने लगती हैं। इससे ब्लड फ्लो कम हो जाता है और स्पाइन के आस-पास के टिश्यूज टाइट हो जाते हैं। यही कारण है कि कमर या गर्दन में दर्द और अकड़न महसूस होती है। जिन लोगों को सायटिका, स्पॉन्डिलाइटिस या हर्निएटेड डिस्क की परेशानी होती है, उनकी दिकक्त सर्दियों में और बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें- सर्दियों में रोजाना तुलसी की चाय पीने से शरीर में क्या बदलाव होते हैं?

सर्दियों में रीढ़ की हड्डी और गर्दन के दर्द से कैसे बचें?

  • हमेशा अपनी कमर और गर्दन को ठंडी हवा से बचाएं। ऊनी कपड़े पहनें या गर्म सिकाई करें।
  • इस समय पर हल्का व्यायाम भी बहुत जरूरी है। रोज हल्की स्ट्रेचिंग, योग या टहलना जारी रखें। इससे स्पाइन लचीली और मांसपेशियां एक्टिव रहती हैं।
  • बैठते या काम करते समय रीढ़ सीधी रखें। लंबे समय तक झुककर मोबाइल या लैपटॉप न चलाएं।
  • अगर दर्द या जकड़न हो, तो गर्म पानी की सिकाई से राहत मिलती है और रक्त प्रवाह बढ़ता है।

vitamin d in pcod

  • सर्दियों में विटामिन-डी, कैल्शियम और प्रोटीन का सेवन बढ़ाएं, ताकि हड्डियां मजबूत रहें।
  • ठंड में प्यास कम लगती है, लेकिन शरीर में पानी की कमी दर्द बढ़ा सकती है। दिनभर पर्याप्त पानी पीते रहें।
  • अगर दर्द लगातार बना रहे या हाथ-पैरों में सुन्नपन या झनझनाहट महसूस हो, तो तुरंत न्यूरोसर्जन से संपर्क करें।

 

यह भी पढ़ें- ठंड में 14 दिनों तक तिल और गुड़ खाने से शरीर में क्या बदलाव होते हैं?

 

सर्दियों में रीढ़ की हड्डी में होने वाले दर्द से बचने में ये टिप्स मदद कर सकते हैं। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।