सर्दियों में क्यों बढ़ जाते हैं Dark Circles? थकान नहीं, कुछ और हैं असली वजहें
-1765792807043.webp)
सर्दियां शुरू होते ही हमारे शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। कुछ लोगों को सर्दी जुकाम जकड़ लेता है, तो वहीं कुछ लोगों में स्किन से जुड़ी समस्याएं देखने को मिलती हैं। ड्राई स्किन से लेकर चेहरे की रंगत डाउन होना ताे मानो आम बात है। आपने देखा होगा कि सर्दियों में डार्क सर्कल (Dark Circles) भी बढ़ जाते हैं। ऐसा होने पर हमारी सुंदरता फीकी पड़ जाती है।
ज्यादातर लोगों को लगता है कि डार्क सर्कल नींद पूरी न होने की वजह से होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। इसके पीछे और भी कई वजहें हैं। ठंडी हवा, मौसम का असर और हमारी रोजाना की आदतें, ये सब मिलकर आंखों के नीचे काले घेरे को और ज्यादा बढ़ा देती हैं। आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं-
-1765792990936.jpg)
डॉ. अमित बांगिया (एसोसिएट डायरेक्टर, डर्मेटोलॉजी, एशियन हॉस्पिटल) ने बताया कि सर्दियों में हवा में नमी कम हो जाती है। ठंडी हवा और हीटर के इस्तेमाल से त्वचा ड्राई होने लग जाती है। आंखों के नीचे की त्वचा वैसे ही बहुत पतली होती है। जब यहां नमी कम होती है, तो ब्लड वेसल्स ज्यादा साफ नजर आने लगती हैं, जिससे डार्क सर्कल्स गहरे नजर आते हैं।
डिहाइड्रेशन है वजह
डर्मेटोलॉजिस्ट ने ये भी बताया कि सर्दियों में अंडर-आई एरिया में मॉइश्चर की कमी सबसे बड़ी वजह होती है। ड्राई स्किन के कारण पिगमेंटेशन और फाइन लाइन्स ज्यादा उभरकर दिखती हैं, जिससे डार्क सर्कल्स बढ़ जाते हैं। वहीं ठंड के मौसम में प्यास कम लगती है और लोग पानी कम पीते हैं। शरीर में डिहाइड्रेशन होने से त्वचा बेजान और डल दिखने लगती है। इसका सीधा असर आंखों के नीचे पड़ता है, जिससे डार्क सर्कल्स और पफीनेस बढ़ सकती है।
धूप की कमी और विटामिन D
सर्दियों में लोगों को सही तरह से धूप नहीं मिल पाती है। इससे विटामिन D की कमी हो सकती है, जो त्वचा की सेहत के लिए जरूरी है। इसकी कमी से स्किन टोन असमान हो सकती है और पिगमेंटेशन की समस्या बढ़ सकती है। सर्दियों में डार्क सर्कल का यही सबसे बड़ा कारण है।
एलर्जी और सर्दी-जुकाम
सर्दियों में एलर्जी, साइनस और जुकाम की समस्या भी आम होती है। बार-बार आंखें रगड़ने से अंडर-आई स्किन को नुकसान पहुंचता है और वहां की त्वचा काली पड़ने लगती है। एलर्जिक राइनाइटिस या साइनस की समस्या में आंखों के आसपास ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है, जिससे डार्क सर्कल्स और ज्यादा नजर आने लगते हैं।
यह भी पढ़ें- Iron Deficiency ही नहीं, ओवरलोड भी है जानलेवा! इन अंगों को पहुंचता है नुकसान; डॉक्टर ने बताया
गलत स्किन केयर रूटीन
इसके अलावा डॉक्टर ने बताया कि सर्दियों में भी कई लोग वही स्किन केयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं जो गर्मियों में करते थे। हार्श फेस वॉश या एल्कोहल बेस्ड प्रोडक्ट्स अंडर-आई एरिया को और ड्राई कर देते हैं, जिससे डार्क सर्कल्स बढ़ते हैं।
डार्क सर्कल्स से बचाव के आसान टिप्स
- दिन में आठ गिलास पानी जरूर पिएं
- अंडर-आई के लिए अलग से मॉइश्चराइजिंग आई क्रीम का इस्तेमाल करें
- धूप में कुछ समय जरूर बिताएं
- आंखें रगड़ने से बचें
- पर्याप्त नींद लें
- स्क्रीन टाइम कम करें

यह भी पढ़ें- डार्क सर्कल्स कम करने के लिए मुल्तानी मिट्टी और दूध का ये पेस्ट है बेस्ट, जानें इस्तेमाल का सही तरीका
तो अगर आप भी सर्दियों में डार्क सर्कल की समस्या से परेशान हैं, तो समझ लें इसके पीछे ये वजहें जिम्मेदार हो सकती हैं। वहीं ये समस्या ज्यादा बढ़ गई है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। साथ ही अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।