हील्स पहनने पर दर्द होने लगती हैं एड़ियां? सैनिटरी पैड के इस सीक्रेट हैक से मिलेगा आराम

फैशन की दुनिया बहुत बड़ी है। ये सिर्फ मेकअप और ड्रेसिंग के लिए ही नहीं, बल्कि फुटवियर भी उतना ही जरूरी होता है। फुटवियर भी एक नहीं बल्कि कई तरह के होते हैं। कोई फ्लैट स्लिपर पहनता है तो कुछ लोगों को हील्स या क्रॉक्स पहनते हैं। वैसे तो इन फुटवियर्स को पहनने में कोई परेशानी नहीं होती, लेकिन कुछ लोगों को हील्स में दिक्कत होने लगती है। हील्स से एड़ियों में दर्द होने लगता है।
इसका दर्द इतना भयंकर होता है कि चलना भी मुश्किल हो जाता है। हालांकि, कुछ ड्रेसेस ऐसी भी हैं जिन पर हील्स ही सबसे अच्छा लगता है। ऐसे में हम आपको एक ऐसा हैक बताने जा रहे हैं जिससे आप हील्स भी आराम से पहन पाएंगी और आपको दर्द भी नहीं होगा। आइए उस हैक के बारे में जानते हैं-
क्या है ये हील्स हैक?
दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक वीडियाे खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में लड़की सबसे पहले एक सैनिटरी पैड लेती है और उसे चिपकाने वाली साइड से एड़ी वाले हिस्से पर चिपका लेती है। इसके बाद वो उसके ऊपर से मोजे पहन लेती है और फिर हील्स पहनती है। इससे एड़ियों में उतना दर्द नहीं होता है। आपको वॉक करने में भी आसानी होती है।
ये हैक कैसे देता है राहत?
सैनिटरी पैड सॉफ्ट और कुशन जैसा होता है। ये एड़ियों और हील्स के बीच पैडिंग का काम करता है। इससे रगड़ कम होती है। वहीं लंबे समय तक चलने या खड़े रहने में दर्द कम महसूस होता है। यही वजह है कि लोग ये ट्रिक पार्टी, शादी या लंबे इवेंट्स में फॉलो कर रहे हैं।
किन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है?
- जिन्हें हील्स पहनने पर तुरंत छाले पड़ जाते हैं
- जो शादी या फंक्शन में घंटों हील्स पहनती हैं
- जिनकी स्किन बहुत सेंसिटिव होती है
- ऑफिस या इवेंट में ज्यादा देर खड़ा रहना पड़ता है
इन बातों का रखें ध्यान
- सैनिटरी पैड साफ और नया होना चाहिए
- ज्यादा मोटा पैड न लगाएं
- बहुत टाइट हील्स में ये ट्रिक अनकंफर्टेबल हाे सकती है
किस तरह की हील्स पर काम आएगा ये ट्रिक?
ये ट्रिक खास तौर पर हील्स वाले शूज के लिए ज्यादा सही रहेगा। बूट्स पर भी आप ये ट्रिक फाॅलो कर सकती हैं। हील्स खरीदने से पहले साइज चेक करना जरूरी होता है। हमेशा कुशन वाली फुटवियर ही आपको खरीदने चाहिए।
यह भी पढ़ें- Cracked Heels: सर्दियों में क्यों फटती हैं एड़ियां? घर पर इन 2 चीजों से बनाएं बेस्ट क्रैक क्रीम और पाएं सॉफ्ट पैर
तो अगर आपको भी हील्स पहनने में एड़ियाें में दर्द होने लगती है तो ये ट्रिक आप फॉलो कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।