herzindagi
image

ठंड में 14 दिनों तक तिल और गुड़ खाने से शरीर में क्या बदलाव होते हैं?

तिल और गुड़ दोनों ही गुणों से भरपूर होते हैं। खासकर, सर्दियों में अगर इन्हें सही तरीके से खाया जाए तो इससे सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। क्या आप जानती हैं कि ठंड में 14 दिनों तक तिल और गुड़ खाने से शरीर में क्या बदलाव होते हैं?
Editorial
Updated:- 2025-10-30, 19:36 IST

मौसम के अनुसार डाइट में बदलाव करना सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। सर्दियों और गर्मियों में अलग-अलग तरह की डाइट लेनी चाहिए, ताकि सेहत बनी रहे। सर्दियों में गर्म तासीर वाली चीजों को डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। इस मौसम में ठंड लगने और जुकाम-खांसी होने का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में आपको उन चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए, जिनसे इम्यूनिटी मजबूत हो सके। तिल और गुड़ दोनों चीजें औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं और सर्दियों में इन्हें खाने से शरीर में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। क्या आप जानती हैं कि अगर आप ठंड में 14 दिनों तक तिल और गुड़ खाएंगी, तो इससे शरीर में क्या बदलाव होंगे? चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली दे रही हैं। उन्होंने आयुर्वेद में एमडी किया है और उन्हें इस फील्ड में लगभग 17 सालों का अनुभव है। वह एमिल हेल्थ केयर की फाउंडर हैं।

ठंड में 14 दिनों तक तिल और गुड़ खाने से शरीर में क्या बदलाव होते हैं?

  • तिल और गुड़ की तासीर गर्म होती है। ऐसे में अगर आप 14 दिनों तक तिल और गुड़ खाती हैं, तो इससे शरीर को गर्माहट मिलती है। ऐसे में आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
  • सर्दियों में अगर शरीर अंदर से गर्म रहे, तो कई तरह के इंफेक्शन से बचाव हो सकता है। 14 दिनों तक अगर आप तिल और गुड़ का सेवन करेंगी, तो इससे शरीर गर्म रहेगा।

jaggery in winters

  • ये दोनों ही चीजें शरीर को ताकत देती हैं। खासकर, सर्दियों में इसे खाने से कमजोरी और थकान महसूस नहीं होती है। अगर आप 2 हफ्तों तक तिल और गुड़ का सेवन करेंगी, तो शरीर को एनर्जी मिलेगी।
  • खासकर महिलाएं अगर रोजाना 14 दिनों तक तिल और गुड़ का सेवन करेंगी, तो इससे पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी। यह महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है और इससे खून की कमी भी दूरहोती है।

यह भी पढ़ें- सर्दियों में हर वक्त कुछ न कुछ होती है खाने की इच्छा, ऐसे रोकें क्रेविंग

sesame seeds in diet

  • 14 दिनों तक तिल और गुड़ का सेवन करने से आपको कब्ज की दिक्कत भी नहीं होगी। ठंड में पाचन कमजोर हो जाता है। ऐसे में इसका सेवन पाचन को दुरुस्त करने में मदद कर सकता है।
  • तिल और गुड़ सर्दियों के लिए सुपरफूड हैं। ऐसे में 14 दिनों तक तिल और गुड़ का सेवन, सर्दी-खांसी और फ्लू से भी बचाता है।

 

यह भी पढ़ें- सर्दियों में खाएं ये फूड्स, हार्ट अटैक का खतरा होगा कम

 

सर्दियों में तिल और गुड़ खाने से शरीर में ये बदलाव हो सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।