कई लोग प्रोसेस्ड फूड्स और स्नैक्स पर ज्यादा निर्भर रहते हैं। इन लोगों में, मैं भी शामिल हूं। कोल्ड ड्रिंक्स या अन्य प्रोसेस्ड फूड्स का आप नाम लीजिए, मैं हर चीज़ खाने के लिए एकदम रेडी रहूंगी। इन चीजों में भी एडेड शुगर होता है, जो हमारे डेली कैलोरी इनटेक की लिमिट को बढ़ा देता है।
इस कारण, मैंने पिछले कुछ सालों में अपने शरीर में कई सारे बदलाव महसूस किए। एक्सपर्ट्स भी कहते हैं कि चीनी का ज्यादा इस्तेमाल आपके मोटापे का कारण हो सकता है और इससे कई क्रॉनिक डिजीज आपको घेर सकती हैं।
ऑथर और अवॉर्ड विनिंग न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. विशाखासोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह हेल्थ रिलेटेड कई जानकारी शेयर करती हैं।
अपने एक पोस्ट में उन्होंने बताया है कि चीनी का ज्यादा इस्तेमाल आपको क्यों नहीं करना चाहिए। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि चीनी का सेवन हमारे लिए क्यों नुकसानदायक है।
डॉ. विशाखा बताती हैं कि यह एडिक्टिव होती है। यह आपके ब्रेन में उसी तरह के रिसेप्टर्स को लाइट अप करती है, जैसे कोकेन करता है। यह आपके मोटापे का कारण भी होता है। इसके कारण आपके शरीर में एडिपोस सेल्स की वृद्धि होती है, जो कि फैट सेल्स होते हैं। इन सेल्स में साइटोकाइन्स होते हैं जो एक इंफ्लेमेटरी मार्कर्स हैं। यही तमाम बीमारियों की जड़ हैं, इसलिए चीनी खाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
View this post on Instagram
अब हमने एक्सपर्ट से यह तो जान लिया कि इसे क्यों नहीं खाना चाहिए। अब इससे होने वाले नुकसानों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
आप किसी भी रूप में चीनी का सेवन करें यह आपके स्वास्थ्य को नुकसान ही पहुंचाएगा। शुगर ड्रिंक्स फ्रुक्टोज़ से भरपूर होती हैं और ये आपकी भूख को बढ़ाने का काम करता है। इससे आपकी क्रेविंग्स बढ़ती हैं और इस तरह के फूड्स का सेवन करने से आपका वजन बढ़ता है।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: ज्यादा शुगर लेने पर शरीर में नजर आ सकते हैं ये बदलाव
हाई-शुगर डाइट को हृदय रोग सहित कई बीमारियों के बढ़ते जोखिम से जोड़ा जाता है। अतिरिक्त चीनी के सेवन से मोटापा तो बढ़ता ही है मगर उच्च रक्तचाप और इंफ्लेमेशन जैसे हृदय रोग के जोखिम भी बढ़ते हैं।
लगातार शुगर का सेवन आपके घावों को ठीक करने में भी टाइम लेता है। अपने ब्लड शुगर को कंट्रोल करें, क्योंकि यही मेन फैक्टर है कि आपका घाव कितनी जल्दी भर रहा है। दरअसल, यह आपकी आर्टरी को स्टिफ कर देता है और ब्ल्ड वेसल को सिकोड़ने लगता है।
यह एक ऐसी कंडीशन है जिसमें आपकी बॉडी चीनी को फ्यूल की तरह लेती है और उसी तरह से रेगुलेट करती है। यह शुगर ग्लूकोज कहलाता है। एक हाई शुगर डाइट इंसुलिन प्रतिरोध का कारण बनती है, जो कि टाइप-2 मधुमेह के जोखिम कारक हैं।
शुगरी फूड्स का सेवन ब्लड शुगर और इंसुलिन के स्तर में वृद्धि का कारण बन सकता है, जिससे एंड्रोजन स्राव, तेल उत्पादन और सूजन को बढ़ा सकते हैं। ये सभी चीज़ें मुंहासे होने की वजह बनते हैं।
डॉ. विशाख कहती हैं कि ऐसा नहीं है कि आप चीनी नहीं खा सकते। आप चीनी बिल्कुल खा सकते हैं लेकिन इसे अपनी डाइट का रोजाना हिस्सा बनाने से बचें।
इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि 80:20 नियम का पालन करें। 80% साफ खाएं और बाकी 20% वही खाएं जो आपका दिल चाहता है फिर चाहे वह चीनी हो या तला हुआ। आप स्वस्थ रहेंगे।
इसे भी पढ़ें: डायबिटीज को नहीं रखा कंट्रोल तो हो सकती हैं ये 3 खतरनाक बीमारियां
चीनी खाने से ये नुकसान होते हैं, ये हममें से अधिकतर लोगों को पता होगा लेकिन हम इसे नजरअंदाज कर देते हैं। चीनी का सेवन करें, लेकिन लिमिट में और अपने आहार को पौष्टिक बनाएं रखें।
हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आएगी। अगर यह लेख अच्छा लगा तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।