कहीं आपके कंटेनर में तो नहीं रखी है नकली चीनी? ऐसे करें तुरंत पता

चीनी के बिना हमारा गुजारा नहीं है, लेकिन क्या आपको पता है आजकल मिलावटी चीनी का इस्तेमाल ज्यादा किया जाने लगा है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आप जिस चीनी का इस्तेमाल कर रही हैं, तो नकली तो नहीं है।  
image

चीनी न सिर्फ मीठी होती है, बल्कि रिश्तों में भी मिठास पैदा करने का भी काम करती है। कुछ लोग तो ऐसे हैं जिनका चीनी के बिना बिल्कुल भी गुजारा नहीं है। सुबह से लेकर शाम तक कहीं न कहीं चीनी का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए राशन के साथ चीनी को भरकर रख लिया जाता है, चमकती हुई चीनी यकीनन काफी अच्छी लगती है। पर क्या आपको पता है कि आजकल मार्केट में मिलावटी चीजों की तादाद काफी बढ़-सी आ गई है।

कुछ लोग चीनी में भी मिलावट करने लगे हैं, तो हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। इसलिए आपको असली और नकली चीनी की पहचान करना बहुत जरूरी है। क्या कोई आसान तरीका है जिसे घर पर ही अपनाया जा सके? इस लेख में हम आपको बताएंगे कुछ सरल लेकिन कारगर टिप्स, जिनकी मदद से आप चुटकियों में नकली चीनी की पहचान कर सकती हैं।

क्या चीनी में मिलावट हो सकती है?

चीनी में कई तरह की मिलावट की जाती है जैसे- केमिकल, यूरिया, चॉक पाउडर या क्रिस्टल्स आदि। इन चीजों की मिलावट को बहुत ही आसानी से पहचाना जा सकता है। इसके लिए आपको नीचे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा।

How to check the purity of sugar at home

नकली चीनी की पहचान कैसे करें?

  • आप पानी के घोल की मदद से इसकी पहचान कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक गिलास में साफ पानी लेना है। फिर इसमें 1 चम्मच चीनी डालनी है, फिर मिलाना है। अगर चीनी धीरे-धीरे घुल रही है, तो इसका मतलब है कि आपकी चीनी असली है।

इसे जरूर पढ़ें-गीली हो रही है चीनी तो डिब्बे में डालें ये 5 चीजें

  • आप चीनी को जलाकर भी देख सकती हैं। इससे तुरंत नकली चीनी का पता लग जाएगा। इसके लिए आपको माचिस में चीनी डालकर आग लगानी है। अगर यह गर्म होकर कैरेमलाइज हो जाए, तो इसका मतलब है कि यह नकली है।
  • अगर आपके पास मैग्निफाइंग ग्लास है, तो चीनी को इसमें देखें। अगर चीनी असली होगी, तो क्रिस्टल बिल्कुल असली दिखेंगे। हाथ में लेकर चीनी को रगड़कर देखा जा सकता है, क्योंकि असली चीनी खुरदुरी होगी जो तुरंत पिघलने लगेगी।
  • अगर चीनी चिकनी या अजीब-सी टेक्सचर वाली लगे, तो उसमें मिलावट हो सकती है।

कैसे खरीदें असली चीनी?

आप चीनी हमेशा अच्छी क्वालिटी की ही खरीदें और कोशिश करें वो पैकेट बंद चीनी हो। ऐसा इसलिए क्योंकि खुली चीनी में अक्सर मिलावट की जाती है और हम पता नहीं लगा सकते कि असली चीनी या नकली चीनी। इसके अलावा, आप चीनी के पैकेट पर एफएसएसएआईका निशान देखें और फिर खरीदें।

What is the difference between real sugar and fake sugar

चीनी का असली रंग क्या होता है?

असली चीनी का रंग बिल्कुल सफेद नहीं होता, क्योंकि कच्ची चीनी हल्के गहरे भूरे रंग की होती है। वहीं, अगर चीनी में मिलावट की जाती है, तो वो जरूरत से ज्यादा सफेद होती है।

इसे जरूर पढ़ें-चीनी और शक्कर में क्या अंतर है?

अगर आपके कंटेनर में रखी चीनी पर आपको शक हो, तो ऊपर बताए गए टेस्ट जरूर करें। वहीं, अगर आप थोड़ी हेल्थ कॉन्शस हैं, तो सफेद चीनी की बजाय गुड़, ब्राउन शुगर या नारियल शुगर जैसे नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP