प्रेग्नेंसी महिलाओं के जीवन का सबसे खूबसूरत पड़ाव होता है। यह एक ऐसा समय होता है, जब महिला का शरीर न सिर्फ शारीरिक रूप से बल्कि हार्मोनल और भावनात्मक रूप से भी कई बदलावों से गुजरता है। इन बदलावों का असर डाइजेशन पर भी पड़ता है। कुछ महिलाओं को प्रेग्नेंसी में कब्ज की गंभीर शिकायत हो जाती है। आप भी प्रेग्नेंसी में ऐसा महसूस कर रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। हम आपको इस आर्टिकल में इसके कुछ कारण बता रहे हैं। इस बारे में जानने के लिए हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बात की Dr. Sadhna Singhal Vishnoi, Senior Consultant – Obstetrics and Gynecology, Cloudnine Group of Hospitals, New Delhi, Punjabi Bagh इस बारे में जानकारी दे रही हैं।
प्रेग्नेंसी में कब्ज क्यों परेशान करती है?
एक्सपर्ट साधना के मुताबिक गर्भवती महिलाओं में कब्ज के पीछे सबसे पहला और बड़ा कारण होता है प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का बढ़ा हुआ स्तर । यह हार्मोन गर्भाशय की मांसपेशियों को आराम देने का काम करता है, ताकि बच्चे का विकास बिना किसी रुकावट के हो जाए। लेकिन यह प्रभाव सिर्फ गर्भाशय तक सीमित नहीं रहता है। यह पाचन तंत्र की मांसपेशियों को भी धीमा कर देता है, जिससे भोजन आंतों में अधिक समय तक ठहरता है और मल सख्त होता है।
दूसरा बड़ा कारण है गर्भाशय का बढ़ा हुआ आकार, जैसे जैसे शिशु बड़ा होता है, वैसे वैसे आंतों पर दबाव डालता है। इससे मल के सामान्य मार्ग में बाधा आती है और पेट ठीक से साफ नहीं हो पाता है।
यह भी पढ़ें-क्या प्रेग्नेंसी के बाद पीरियड्स का दर्द कम हो जाता है?
तीसरा कारण है आयरन और कैल्शियम की दवाइयां, जो गर्भावस्था में मां और बच्चे दोनों की सेहत के लिए जरूरी होती हैं। हालांकि ये सप्लीमेंट्स पोषण के लिए जरूरी हैं। लेकिन ये कब्ज पैदा करने में अहम भूमिका निभाते हैं। खासकर अगर आप साथ में फाइबर और पानी का सेवन कम कर रही हों।
गर्भावस्था में लोग अधिकतर आराम करना पसंद करते हैं। लेकिन बैठे या लेटे रहने से आंतों की गति धीमी हो जाती है, जो कब्ज को बढ़ाती है।
यह भी पढ़ें-क्या प्रेग्नेंसी के बाद आपको भी हो रही है ब्रेन फॉग की शिकायत, इन उपायों से पाएं राहत
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों