क्या प्रेग्नेंसी के बाद पीरियड्स का दर्द कम हो जाता है?

अक्सर कहा जाता है कि बच्चा पैदा होने के बाद पीरियड्स का दर्द खुद-ब- खुद चला जाता है। क्या यह मिथक है या सच्चाई है।एक्सपर्ट से सबकुछ जानते हैं इस बारे में।
Updated:- 2025-06-16, 12:32 IST
image

महिलाओं के जीवन में पीरियड के सामान्य प्रक्रिया है, हर महीने महिलाएं 5 से 7 दिनों तक ब्लीड करती हैं। कई महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान पेट में बहुत ज्यादा दर्द, कमर दर्द , चक्कर और भी कई तरह की तकलीफें होती हैं। देखा जाता है कि यह दर्द खासकर तब ज्यादा होता है, है जब महिलाएं युवा अवस्था में होती हैं। वहीं इसको लेकर धारणा भी है कि प्रेग्नेंसी के बाद पीरियड्स का दर्द कम हो जाता है। आइए समझते हैं इस धारणा में कितनी सच्चाई है। इसको लेकर हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बात की है। Dr. Pooja C Thukral, Consultant - Obstetrician and Gynecologist, Cloudnine Group of Hospitals, Faridabad इसके बारे में जानकारी दे रही हैं।

क्या प्रेग्नेंसी के बाद पीरियड का दर्द कम हो जाता है?

Menstrual cramps after childbirth

मिथ- एक बार बच्चा हो जाने के बाद पीरियड्स का दर्द खुद ही ठीक हो जाता है।

सच्चाई- यह पूरी तरह से सही नहीं है। कुछ महिलाओं को प्रेग्नेंसी के बाद पीरियड्स का दर्द कम महसूस होता है, लेकिन हर महिला के साथ ऐसा नहीं होता है। यह हर व्यक्ति के शरीर , गर्भावस्था के अनुभव, डिलीवरी के प्रकार जैसे किसी को सी-सेक्शन या नॉर्मल होता है, और शरीर में आए हार्मोनल बदलाव पर निर्भर करता है।

हां यह कहा जा सकता है कि प्रसव के दौरान गर्भाशय का मुह सर्विक्स फैल जाता है। इसके बाद पीरियड्स के समय रक्त और टिशू का बाहर निकलना पहले की तुलना में आसान हो जाता है, जिससे ऐंठन और दर्द कम महसूस होता है।

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन में भारी बदलाव होता है, जिससे बाद में मासिक धर्म का अनुभव कुछ हद तक बदल सकता है।

यह भी पढ़ें-वजाइना से ब्‍लड आना कब नॉर्मल है और कब खतरे की घंटी? एक्सपर्ट से जानें

Menstrual cramps after pregnancy

गर्भावस्था के दौरान एंडोमेट्रियल टिशू में बदलाव आता है, अगर किसी महिला को एंडोमेट्रियोसिस जैसी स्थिति थी, तो डिलीवरी के बाद उसमें सुधार हो सकता है।

प्रसव के बाद गर्भाशय की स्थिति में बदलाव आ सकता है, जिससे पीरियड्स के समय होने वाली ऐंठन में फर्क महसूस हो सकता है।

हालांकि कई महिलाओं को दर्द में कमी का अनुभव होता है, लेकिन कुछ को डिलीवरी के बाद भी उतना ही या उससे ज्यादा दर्द हो सकता है। खासकर सी-सेक्शन डिलीवरी या जटिल प्रेग्नेंसी के मामलों में पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं और दर्द भी बना रह सकता है।

यह भी पढ़ें-30 की उम्र में बढ़ रहा है ब्लड प्रेशर? ये ट्रिगर्स हो सकते हैं जिम्मेदार

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ

FAQ
क्या प्रेग्नेंसी के बाद पीरियड्स का दर्द कम हो जाता है?
पूरी तरह से ऐसा कहना सही नहीं है, कुछ महिलाओं को प्रेग्नेंसी के बाद पीरियड्स का दर्द कम महसूस होता है, लेकिन हर महिला के साथ ऐसा नहीं होता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।