क्या प्रेग्नेंसी के बाद आपको भी हो रही है ब्रेन फॉग की शिकायत, इन उपायों से पाएं राहत

डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं, इनमें से एक है पोस्टपार्टम ब्रेन फॉग। अक्सर मां बनने के बाद महिलाएं फोकस करने या कुछ भी ठीक प्रकार से याद नहीं रख पाती हैं। इसके कई कारण होते हैं। इनमें हार्मोनल असंतुलन, नींद की कमी, नाई मां बनने के चलते मानसिक तनाव दिमागी थकावट, भूलने की समस्या, फोकस में कमी का कारण बनते हैं। हालांकि कुछ अच्छे पोषक तत्वों को डाइट में शामिल करके आप ब्रेन हेल्थ को बेहतर बना सकती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने कुछ ऐसे उपाय बताए हैं,जिनकी मदद से ब्रेन फॉग की समस्या में कमी आ सकती है।
ब्रेन फॉग को दूर करने के लिए क्या करें

- ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
- यह दिमाग की कोशिकाओं को मजबूत बनाता है।
- याददाशत और मूड सुधारने में मदद करता है।
- ब्रेन में सूजन को कम करता है।
- डीएचए, प्रेग्नेंसी के दौरान प्रभावित हुई दिमागी कोशिकाओं को पुनर्जीवित करने में मदद करता है।
किन चीजों से मिलेगा ओमेगा 3 फैटी एसिड
- फैटी फिश जैसे सैल्मन, मैकरल, सार्डिन
- चिया सीड्स और फ्लैक्ससीड्स
- अखरोट और अलसी के बीज
टिप- एक गिलास स्मूदी में 1 चम्मच अलसी का पाउडर मिलाएं या दोपहर के खाने में ग्रिल्ड साल्मन लें।
कोलीन का सेव करें
View this post on Instagram
- कोलीन याददाशत और फोकस बढ़ाने में मदद करता है।
- ब्रेन फॉग को कम करता है।
- यह मेमोरी, फोकस और न्यूरोट्रांसमीटर उत्पादन के लिए जरूरी है।
- स्तनपान करने वाले शिशुओं के मस्तिष्क के विकास में सहायक होता है।
यह भी पढ़ें-छुट्टियों वाले दिन रहना चाहते हैं एक्टिव?फॉलो करें एक्सपर्ट के बताए ये टिप्स
किन चीजों का सेवन करें?
- अंडे,खासकर करके अंडे की जर्दी
- सोयाबीन और चिकन
- ब्रोकली और फूलगोभी
टिप- नाश्ते में उबले हुए अंडे खाएं या स्नैक्स के रूप में भुने हुए सोयाबीन का सेवन करें।
यह भी पढ़ें-मौसमी एलर्जी और अस्थमा से बच्चों को कैसे बचाएं? जानें एक्सपर्ट टिप्स
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
- क्या है ब्रेन फॉग?
- ब्रेन फॉग ऐसी स्थिति है जिसमें दिमाग की सोचने समझने की क्षमता धीमी हो जाती है। इसमें ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई होती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।