Why Do We Feel Cold After Having Meal:तापमान में जब गिरावट होती है तो ठंड लगना लाजमी है। लेकिन क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आपने खाना खाया हो और अचानक से ठंड लगने लगती है। जी हां अक्सर ऐसा लोगों के साथ होता है। लेकिन इस बदलाव पर किसी का ध्यान नहीं जाता है। क्या सच में खाने का शरीर के तापमान के साथ कोई कनेक्शन है आखिर ऐसा क्यों होता है?अगर आपकी भी मन में इसको लेकर सवाल है तो इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं।
खाना खाने के बाद आपको ठंड क्यों लगती है?
एक्सपर्ट के मुताबिक आप जो कुछ भी खाते हैं उसका शरीर के तापमान पर असर जरूर पड़ता है। जब डाइजेशन प्रोसेस होता है तब शरीर का तापमान स्वाभाविक रूप से बदलता रहता है। जानिए वो कारण जिसके चलते आपको खाना खाने के बाद ठंड महसूस हो सकती है। (ठंड से बचने के हैक्स)
- खाना खाने के बाद अगर आपको ठंड लगती है तो इसके लिए आपका कैलोरी इनटेक जिम्मेदार होता है। कैलोरी का सेवन ना आपके शरीर को ऊर्जा से भरता है बल्कि शरीर के तापमान को नियंत्रित करने के लिए भी जरूरी होता है। अगर आप लो कैलोरी डाइट लंबे वक्त से ले रहे हैं तो इसका असर आपके शरीर के तापमान पर पड़ता है। दरअसल जब आप कैलोरीज का सेवन काम करते हैं तो शरीर एनर्जी बढ़ाने के लिए तापमान गिरा देता है। इसके कारण आपको ठंड लगती है
- अगर आप एनीमिया के शिकार हैं तो भी आपको ठंड लग सकती है। रेड ब्लड सेल्स फेफड़ों से आपके शरीर के बाकी हिस्सों में ऑक्सीजन ले जाने के लिए जिम्मेदार होते हैं जब एनीमिया की समस्या होती है तो शरीर में ऑक्सीजन की कमी के कारण खाने के बाद ठंड लगने का एहसास होता है।
- थायराइड हार्मोन का निम्न स्तर भी पाचन क्रिया को प्रभावित करता है, जिससे शरीर में पैदा होने वाली गर्मी की मात्रा कम हो जाती है और इस तरह खाने के बाद भी आपको ठंड महसूस होती है। (थायराइड कंट्रोल करने के टिप्स)
- वहीं अगर सर्दियों के मौसम में फ्रोजन फूड जैसे आइसक्रीम या कोल्ड ड्रिंक का सेवन करते हैं तो भी यह बॉडी के टेंपरेचर को असंतुलित कर देता है और टेंपरेचर डाउन हो जाता है। इसके कारण भी आपको ठंड लग सकती है।
एक्सपर्ट की सलाह
खाना खाने के तुरंत बाद ठंड महसूस होना नॉर्मल होता है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन यह समस्या तब गंभीर हो जाती है जब ठंड का अहसास बढ़ जाता है या आप को हर वक्त खाना खाने के बाद ठंड का अनुभव होता रहता है। ऐसे में आपको इस बारे में डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
यह भी पढ़ें-पानी में मिलाकर पिएं यह 1 चीज, तेजी से कम होगा वजन
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों